गोहर (मंडी) वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले संपूर्ण स्वच्छ पंचायत बनी गोहर विकास खंड की किलिंग पंचायत के तत्कालीन प्रधान टेक सिंह ठाकुर का नाम ही मतदाता सूची से गायब है। 20 वर्ष तक पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व प्रधान के परिवार में बहू के सिवाय किसी का भी नाम मतदाता सूची में नहीं है। पूर्व प्रधान ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है। बता दें कि वर्ष 2007 में संपूर्ण स्वच्छता में गोहर विकास खंड की किलिंग…
Read Moreकार हादसे में तीन की मौत, दो लोग घायल
सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नए साल पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर झिड़ी वाला के पास एक कार खाई में गिर गई। कार सवार पांच लोग नए साल का जश्न मनाकर मनाली से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। …
Read Moreचीन के साथ बातचीत का नहीं निकला कोई नतीजा : राजनाथ
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा है क्योंकि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में अब भी आक्रामक पोजीशन पर तैनात हैं। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि एलएसी पर गतिरोध को हल करने के लिए चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता से कोई ‘सार्थक समाधान’ नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया स्ट्रेन, जानें कहां कितनी है संख्या
नई दिल्ली ब्रिटेन से लौटे अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को छह व्यक्ति नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि ब्रिटेन से भारत आए छह लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में मिले हैं। दिल्ली की एनसीडीसी लैब…
Read Moreपुलिस भर्ती, गठित होगी दुर्गा बटालियन, इन अभ्यर्थियों को आयु में मिलेगी छूट
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने छह हजार पुरुष और महिला कांस्टेबल की भर्ती रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। अब पुलिस विभाग में 7298 पद भरे जाएंगे, जिसमें 5500 पुरुष और 1100 महिला कांस्टेबल के होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार 698 पदों के साथ दुर्गा-वन महिला बटालियन गठित की जाएगी। नई भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को आयु में पांच साल की छूट मिलेगी। पुलिस विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग को छह हजार पदों की जगह अब 7298 पदों पर…
Read Moreनिकाय चुनावः एक वार्ड में कांग्रेस की जीत, भाजपा का अभी तक नहीं खुला खाता, 2020 परिणाम लाइव अपडेट
चंडीगढ़ हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। मेयर, नगर परिषद व नगरपालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव हुआ है। यहां देखें मतगणना से जुड़े सभी अपडेट्स… लाइव अपडेट 09:26 AM, 30-DEC-2020 पंचकूला में दूसरे राउंड में कांग्रेस पांच वोट से आगे पंचकूला में पहले…
Read Moreपंजाब में मोबाइल टावरों में तोड़फोड़, करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित
चंडीगढ़ पंजाब में किसानों की ओर से जियो के मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ से करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी के बाद मंगलवार को राज्य पुलिस हरकत में आई और टावरों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही राज्य में संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को अपनी देखरेख में मोबाइल टावरों को दुरुस्त करवाने में सहयोग दिया जा रहा है। ट्राई के अनुसार पंजाब में 3.9 करोड़ मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। इनमें रिलायंस जियो के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ लोग उनकी सेवा का इस्तेमाल कर…
Read Moreसेना और पुलिस ऑपरेशन में मारे गए 203 आतंकवादी, 166 स्थानीय
जम्मू सुरक्षा बल, सेना और पुलिस ने मिलकर चलाए ऑपरेशन सेना ने जीवित आतंकी पकड़े, कुछ को आत्मसमर्पण के लिए किया मजबूर विस्तार प्रदेश में आतंकवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा बल और पुलिस बल ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभी तक कुल 203 आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है। इसमें 166 स्थानीय आतंकवादी शामिल है। वहीं, 43 नागरिक भी मुठभेड़ में हताहत हुए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 92 लोग आतंकी हमलों के दौरान घायल हुए। वहीं, सुरक्षा बलों ने 49 आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया है। इस…
Read Moreफीस विवाद : अभिभावकों और निजी स्कूल प्रबंधकों में नहीं बनी सहमति तो उपायुक्तों के पास जाएंगे मामले
शिमला निजी स्कूलों की फीस को लेकर चल रहा विवाद सीधे उपायुक्त की जांच कमेटी के समक्ष नहीं रखा जा सकेगा। सरकार ने अभिभावकों और निजी स्कूल प्रबंधकों से पीटीए की बैठक में शिकायत दूर करने को कहा है। इन बैठकों में कोई सहमति नहीं बनी तो उपायुक्तों के पास मामले जाएंगे। उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी सभी पक्ष सुनने के बाद अंतिम फैसला देगी। मंगलवार को शिक्षा विभाग ने बीते दिनों मंत्रिमंडल बैठक में हुए स्कूल फीस के फैसले को लेकर लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हें…
Read Moreसर्वसम्मति से चुनकर आए प्रधान का मतदाता सूची में नहीं है नाम
नाहन (सिरमौर) निर्विरोध पंचायत प्रधान बने काहन सिंह का नाम मतदाता सूची में ही नहीं है। अपनी पंचायत में ज्यूरी (पंचायत के बुद्धिजीवी ग्रामीणों की कमेटी) की सर्वसम्मति के बावजूद काहन सिंह प्रधान नहीं बन पाएंगे। मामला कांटी मशवा पंचायत से जुड़ा है। बीते दिन उन्हें पंचायत की ज्यूरी ने सर्वसम्मति से प्रधान चुना। इसके बाद पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। ज्यूरी का फैसला अभी भी बरकरार है। ज्यूरी का कहना है कि काहन सिंह के खिलाफ कोई भी नामांकन नहीं करेगा। विकास खंड पांवटा…
Read More