हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड भोरंज की पट्टा पंचायत में 17 जनवरी को हुए प्रथम चरण का मतदान सवालों के घेरे में आ गया है। यहां मतपत्र पर कई मतदाताओं के नाम लिखे मिले। इससे मतदाताओं का की निजता और मतदान की गोपनीयता भंग हो गई है। इससे पहले नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत उटप में इस तरह का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। अब भोरंज की पट्टा पंचायत में उपप्रधान का…
Read Moreस्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के होंगे ऑनलाइन यूनिट टेस्ट
शिमला: एक और 15 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद भी अगर दसवी और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल नहीं आते हैं तो इनके ऑनलाइन यूनिट टेस्ट होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने छह जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुए विद्यार्थियों के संवाद में मिले सुझावों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। फैसला लिया गया है कि मार्च में प्रस्तावित प्री बोर्ड परीक्षाओं से पहले दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन यूनिट टेस्ट लिए जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षा में कम लेने वाले विद्यार्थियों की अप्रैल में…
Read Moreएनआईए के नोटिस से सियासत गरमाई, निशाने पर केंद्र सरकार
चंडीगढ़ पंजाब की किसान यूनियनों सहित राजनीतिक दलों ने जताया विरोध, बोलीं- केंद्र बना रहा दबाव किसान संगठनों ने आंदोलन को जारी रख उग्र करने की दी चेतावनी कृषि कानूनों की खिलाफत कर रहे किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के नोटिस पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। सत्तासीन कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने इसको लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। साथ ही किसान यूनियनों ने भी नोटिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि केंद्र सरकार नोटिस भेजकर…
Read Moreपुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया माकूल जवाब
जम्मू पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रात साढ़े दस बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कल शाम को भी गोलाबारी की थी। पाक सेना ने लगातार सातवें दिन नियंत्रण रेखा पर दिगवार और माल्टी सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिर देर…
Read Moreगोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल, किसान से दो रुपये किलो बाजार में 20 से 25 रुपये दाम
नेरचौक (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फूलगोभी के दाम लुढ़क गए हैं। शिमला में 20 से 25 रुपये बिकने वाली गोभी मंडी में दो रुपये किलो बिक रही है। पंचायत चुनावों के शोर के बीच मंडी जिले का किसान गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल है। बंपर पैदावार के चलते सब्जी मंडी में किसानों से गोभी की खरीद दो रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। आलम यह है कि पैदावार खेतों में ही सड़कर तबाह हो रही है। किसानों का कहना है कि कमर तोड़ मेहनत के…
Read Moreशराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना
हिमाचल प्रदेश की शीत मरुस्थल स्पीति घाटी के खुरिक गांव की महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की हैै। यहां के महिला मंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर गांव में देशी शराब बनाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, 48 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में अंग्रेजी शराब की कोई दुकान भी न खुलने देने का फैसला लिया गया। पंचायत में नशाबंदी के बोर्ड भी लगा…
Read Moreपंचायतों के नाम एक जैसे होने से मतपत्रों में हुई गड़बड़ी
शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की सटी पंचायतों रोपा और जंगल रोपा के मतपत्र गलती से एक दूसरी जगह पहुंच गए। मतदान के शुरुआती दौर में जब मतदाताओं ने शिकायत की कि मतपत्रों में उनकी पंचायत के प्रत्याशियों के नाम नहीं हैं तो जांच में पाया गया मतपत्र बदल गए हैं। इसके बाद चुनाव आयोग को सूचित किया गया और मतदान कुछ देर रुकवाकर मतपत्रों को बदला गया। इसके बाद पहले डाले मतपत्रों को सील किया गया और जिन लोगों ने गलत मतपत्र पर वोट दे दिया था उन्हें…
Read Moreमोदी ने काशी-केवड़िया नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक चलने वाली पहली ट्रेन 09130 काशी-केवड़िया महामना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंट स्टेशन से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी से केवड़िया तक चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन शुभारंभ वाले दिन ही यात्रियों से फुल होकर चली। टूएस, स्लीपर और वातानुकूलित कोच में सीटें फुल रहीं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक साथ देश के अलग-अलग कोने से एक ही जगह के लिए इतनी ट्रेनों को…
Read Moreपार्टनर की यमुनानगर में मिली गर्दन कटी लाश
यमुनानगर (हरियाणा) कैथल के सीवन से लापता श्री गुरूनानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पार्टनर जयपाल नैन की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। यमुनानगर में आवर्धन नहर के किनारे कार में शव पड़ा मिला। टोडरपुर गांव के समीप नहर के किनारे कच्चे रास्ते में कार नंबर पीबी 13 एआर 3637 कीचड़ में धंसी मिली है। इसी कार की अगली सीट पर जयपाल का गर्दन कटा शव भी मिला। राहगीरों ने गाड़ी फंसी देखी तो वे कार के पास पहुंचे तो उन्हें कार में खून के धब्बे और शव पड़ा…
Read Moreटीका लगने के बाद भी संक्रमण से बचना होगा, एंटीबॉडी विकसित होने में लगेंगे 15 दिन
चंडीगढ़ कोरोना के टीके के बाद भी मास्क लगाना जरूरी रहेगा। इसके पीछे की वजह है कि 28 दिन बाद टीके की दूसरी खुराक लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित होने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। इस दौरान वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को संक्रमण से बचने के लिए वह सभी उपाय करने होंगे, जो कोरोना काल के दौरान लिए जा रहे थे। वैसे भारत में कोरोना वायरस की 30 जनवरी 2020 को पुष्टि हुई थी। भारत सरकार ने इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए…
Read More