रोहतक (हरियाणा) कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान नेताओं की महापंचायत का सिलसिला लगातार जारी है। जींद, बहादुरगढ़, कुंडली और इंद्री के बाद मंगलवार को रोहतक के सांपला में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। सांपला स्थित सर छोटूराम स्मारक में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, हरियाणा भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई नेता पहुंचे। किसान नेताओं ने मंच पर एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर किसानों का अभिवादन किया। कृषि के 18 विभागों को जोड़कर ही हो सकता है किसानों का भला…
Read Moreजंगली जानवर हो रहे हैं कुपोषण का शिकार, गर्भधारण की समस्या
चंडीगढ़ पंजाब के जंगली जानवर कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। इस कारण करीब 70 फीसदी मादाएं गर्भ धारण नहीं कर पा रही हैं। जानवर पौष्टिक आहार की तलाश में खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। विभाग की रिसर्च में नर जानवरों के शुक्राणु कमजोर हो रहे हैं जबकि मादा जानवरों के अंडाणु भी मजबूत नहीं हैं। जो आबादी बढ़ रही है वह संख्या काफी कम हो गई है। यह भविष्य के खतरे को दर्शा रहा है। बारिश का न होना और फलदार वृझों की कमी के कारण इन…
Read Moreमहाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी
शिमला उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 25 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें 25 फरवरी से सभी जिलों से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी फिलहाल प्रदेश भर से हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 बसें चला रहा है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि विशेष बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मेले में जाने वाले…
Read Moreभाजपा का महामंथन, जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल
धर्मशाला धर्मशाला में बुधवार से तीन दिन तक भाजपा 2022 में मिशन रिपीट के लिए महामंथन करेगी। मिशन रिपीट के लिए महामंथन करने खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। महामंथन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे। महामंथन में मिशन रिपीट के साथ फतेहुपर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव, प्रदेश के चारों नगर निगमों के चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा होगी। धर्मशाला के पास एक होटल में बुधवार से शुरू होने जा…
Read Moreप्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 584 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। टीजीटी के 584 पदों पर इसी सप्ताह बैचवाइज भर्ती का परिणाम जारी होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्तियों की मंजूरी को शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेज दी है। संभावित है कि मार्च में शिक्षकों की नियुक्तियां हो जाएंगी। चयनित होने वाले टीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इन्हें 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के चलते बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2020 में रुक गई थी। लॉकडाउन…
Read Moreफर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी
शिमला 265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइलेट के नाम पर चल रहे नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने निदेशकों के घरों समेत अन्य पांच ठिकानों पर दबिश देकर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षण संस्थानों के निदेशक कृष्ण कुमार, राजदीप सिंह और बबिता राज्टा शामिल हैं। बबिता राज्टा मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा की पत्नी है। आरोप है कि इन्होंने प्रदेश में फर्जी संस्थान खोलकर करीब 29 करोड़ की विभिन्न…
Read Moreटूलकिट मामले में नए-नए खुलासे आईएसआई से जुड़े भजन सिंह और पीटर फ्रेडरिक के नाम भी आए सामने
नई दिल्ली टूलकिट मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को जांच के दौरान आईएसआई से जुड़े भजन सिंह भिंडर उर्फ इकबाल चौधरी और पीटर फ्रेडरिक के नाम भी सामने आए। जांच के दौरान पुलिस को टूलकिट लिस्ट में इन दोनों के नाम मिले हैं। कहीं ऐसा तो नहीं इस पूरी मुहीम के लिए आईएसआई की ओर से फंडिंग भी हुई, इन सबकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निकिता और शांतनु की गिरफ्तारी के…
Read Moreरेल रोको आंदोलन : सिर्फ स्टेशन पर ही रोकेंगे, यात्रियों को कराएंगे चाय नश्ता : राकेश टिकैत
साहिबाबाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन की रणनीति को लेकर देर रात media से बातचीत की। टिकैत ने कहा कि दिन में 12 बजे से चार बजे तक रेल रोको कार्यक्रम चलेगा। किसान बीच रास्ते में रेल नहीं रोकेंगे, स्टेशन पर ही तीन चार-घंटे के लिए रेल रोकी जाएगी। किसान इंजन पर फूल चढ़ाकर रेल रोकेंगे और यात्रियों को चाय नश्ता कराएंगे। इस दौरान यात्रियों को देश में बढ़ रही महंगाई और अन्नदाताओं की समस्याओं से अवगत कराएंगे। किसान सरकार को यह…
Read Moreमुख्यमंत्री ने साझा किए अनुभव, एक साल के कार्यकाल पर जाहिर किया संतोष
नई दिल्ली आज से एक साल पहले रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। सरकार गठन के पंद्रह दिन भी नहीं बीते थे, तीन मार्च को कोरोना महामारी ने दिल्ली में दस्तक दे दी। इसके बाद कोविड-19 तेजी से अपना पांव पसारता गया। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। चुनौतियों के बीच गुजरे एक साल का अपना अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि वह कोरोना प्रबंधन की दिशा में दिल्ली सरकार के कामकाज से वह संतुष्ट हैं। अरविंद केजरीवाल…
Read Moreसरकार के गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी, तभी तीनों कृषि कानून होंगे रद्द : दीपेंद्र हुड्डा
जींद (पंजाब) किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी। सरकार गिरते ही कृषि कानून रद्द होंगे। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कही। वे टीकरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसान रोशन सिंह घर शोक प्रकट करने गांव चुहड़पुर पहुंचे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने मृतक किसान के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसान के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बता दें कि एक सप्ताह पहले…
Read More