नाहन (सिरमौर) डॉ. प्रतिभा गुप्ता कर्तव्य परायणता की ऐसी मिसाल हैं जिन्होंने कोरोना काल में भी परिवार से बढ़कर अपने कर्तव्य को तरजीह दी। आज भी वह मरीजों को अपनी सेवाएं देने में मैदान में पूरी संजीदगी के साथ डटीं हैं। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कालेज नाहन में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिभा ने बीते साल कोरोना महामारी की दस्तक के दौरान ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। दिनभर अस्पताल और आपरेशन थियेटर में सेवाएं देने के बाद घर पर वह बच्चों से अलग रहीं। तकरीबन मार्च से…
Read Moreनेपाल में बेकाबू हुआ कोरोना, विशेषज्ञ बोले- नहीं संभले तो भारत से भी भयावह होंगे हालात
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। भारत और पड़ोसी देशों में भी संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार रहा है। सबसे बुरा हाल नेपाल का है। नेपाल में महामारी बेकाबू हो गई है। हालात इतने बिगड़ रहे हैं कि विशेषज्ञों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वक्त रहते इसे कम नहीं किया गया तो भारत को भी पीछे छोड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को 8,659 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 लोगों की मौत हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ जब देश…
Read Moreजब नई शर्तें लागू होंगी तब क्या होगा, पांच प्वाइंट में पढ़ें : व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी
नई दिल्ली व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा। इससे पहले WhatsApp ने कहा था कि सभी यूजर्स को 15 मई 2021 तक नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करनी होगा। यदि कोई यूजर्स ऐसा नहीं करता है तो कंपनी उसे कुछ दिनों तक नोटिफिकेशन देगी और फिर अकाउंट को डिलीट कर देगी। एक बार डिलीट हुए WhatsApp अकाउंट को दोबारा एक्टिव नहीं किया जा सकेगा। व्हाट्सएप ने नई पॉलिसी को लेकर अपने ब्लॉग पर…
Read Moreश्रीनगर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, छह जवानों समेत सात घायल
जम्मू श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें छह जवानों सहित सात लोग घायल हो गए। हमले के बाद भीड़ ने वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के वाहनों पर पथराव किया। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां दागी। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। घायलों में सीआरपीएफ के पांच, जम्मू-कश्मीर पुलिस…
Read Moreछह दिन में 11 मौतों से फैली दहशत, 50 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित
नारनौंद (हिसार) हरियाणा के हिसार जिले में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गांव खांडा खेड़ी में 1 से 6 मई तक छह दिन में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि बुजुर्ग ही नहीं युवाओं की भी जिंदगी की डोर टूट रही है। मरने वालों में 26 साल के युवा से लेकर 80 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। गांव में हो रहीं मौतों का कारण कोई वायरल तो कोई कोरोना बता रहा है। चूंकि बिना कोई जांच कराए ही शवों का…
Read Moreलॉकडाउन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज, अमरिंदर सिंह ने दिया सख्ती से निपटने का आदेश
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोविड के मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को सभी डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने जिलों में जरूरत के अनुसार कोई भी नया और सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकृत कर दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि दुकानों और निजी दफ्तरों को रोटेशन (बारी-बारी) के आधार खोलने के फैसले को छोड़कर बाकी मौजूदा प्रतिबंधों में किसी तरह की ढील बरतने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने डीजीपी को राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने…
Read Moreसरकार ने गठित की तीन सदस्यीय नई एसआईटी, छह माह में जांच पूरी करने का आदेश
चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया, जिसमें सीनियर आईपीएस अधिकारी शामिल किए गए हैं। अदालत के आदेश के अनुसार टीम को कोटकपूरा गोलीकांड की जांच को प्राथमिक आधार पर छह माह में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नई गठित एसआईटी में एडीजीपी (विजिलेंस ब्यूरो) एलके यादव, पुलिस कमिश्नर (लुधियाना) राकेश अग्रवाल और डीआईजी (फरीदकोट रेंज) सुरजीत सिंह को शामिल किया गया है, जो कोटकपूरा गोलीकांड…
Read Moreएक साल से नहीं ली छुट्टी, 300 से ज्यादा शवों का कर चुके दाह संस्कार
शिमला कोरोना के डर से कई लोग जहां अपने रिश्तेदारों तक के शव ले जाने से मुकर रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शख्स ऐसा भी है जो अब तक 300 से ज्यादा कोरोना पीड़ितों का दाह संस्कार कर चुका है। यह कोरोना वॉरियर रोजाना लगातार 12 से 16 घंटे तक पीपीई किट पहनकर और बिना कुछ खाये पीये पांच से दस शवों का दाह संस्कार कर रहा है। बीते एक साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। इस वॉरियर का नाम है रजनीश। 41…
Read Moreरिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे अधिकारी, चार माह में विजिलेंस ने पकड़े 16 घूसखोर
धर्मशाला कोरोना के कहर के बीच भी प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। जनवरी 2021 से लेकर अप्रैल 2021 तक मात्र चार माह के बीच ही प्रदेश भर में 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस दौरान जिला ऊना में सबसे अधिक चार अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। विजिलेंस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में विजिलेंस विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया…
Read Moreकोरोना संकट के चलते इस वर्ष बिजली दरें बढ़ने के आसार नहीं
शिमला कोरोना संकट के चलते इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में बिजली दरें बढ़ने के आसार कम हैं। बीते वर्ष सब्सिडी का युक्तिकरण होने से पहले ही बिजली महंगी हो गई है। अब सिक्योरिटी राशि को भी बढ़ाने का विचार जारी है। ऐसे में इस संकट के समय में बिजली दरों को भी बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने के आसार कम हैं। बीते दिनों हुई ऑनलाइन जनसुनवाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधियों ने दरें नहीं बढ़ाने की मांग रखी है। ऐसे में संभावित है कि 16 मई के बाद…
Read More