चंडीगढ़ पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। चुनाव में गठबंधन को लेकर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा। इसको लेकर आगामी चार दिसंबर को पंजाब के कुछ वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन टूटने के बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले ही 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके बाद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से…
Read Moreइलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगा इंसेंटिव, पुराने वाहन बदलने पर भी मिलेगा लाभ
शिमला जयराम मंत्रिमंडल ने जिस इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को ड्राफ्ट को मंजूरी दी, उससे इन वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही हिमाचल प्रदेश का वातावरण भी साफ-सुथरा रहेगा। जानकारी के अनुसार इस पॉलिसी को पांच साल के लिए लागू किया जाएगा। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए दोपहिया से लेकर व्यवसायिक वाहनों की खरीद करने पर सरकार इंसेंटिव देगी। यह इंसेंटिव वाहनों में लगने वाली बैटरियों की क्षमता के अनुसार तीन हजार रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से मिलेगा। हालांकि इस सब्सिडी पर…
Read Moreहिमाचल में नशीले इंजेक्शन साझा करने से बढ़ी एड्स की रफ्तार
शिमला हिमाचल प्रदेश में असुरक्षित यौन संबंध की बजाय अब नशीले इंजेक्शन साझा करने से एड्स की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले 14 वर्षों के आंकड़े सामने आने के बाद इस नए ट्रेंड का तुलनात्मक खुलासा हुआ है। प्रदेश में वर्ष 2007 में ड्रग्स लेने वालों में यह संक्रमण दर एक फीसदी थी, जो अब 1.06 फीसदी पहुंच गई है। यानी यह 0.6 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, इसका राष्ट्रीय औसत 6.26 फीसदी है। दरअसल, नशा लेने वाले युवा ड्रग्स लेते हुए एक ही सीरिंज का उपयोग कर रहे हैं। इसी से…
Read Moreराहत: एपीएल और टैक्स कार्ड धारकों का राशन कोटा बढ़ा
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के एपीएल और आयकर देने वाले कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने इस वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलने वाले चावल और आटा का कोटा 500-500 ग्राम बढ़ा दिया है। इन राशन कार्ड धारकों को अब दिसंबर में 13 किलोग्राम के बजाय 13 किलो 500 ग्राम आटा प्रति कार्ड दिया जाएगा। वहीं चावल अब साढ़े 6 किलो प्रति कार्ड मिलेंगे। पूर्व में 13 किलो आटा और छह किलो चावल मिलते थे। हालांकि एपीएल-टी के अलावा दूसरे कार्ड धारकों बीपीएल, एएवाई व पीएचएच एनएफएसए के उपभोक्ताओं…
Read Moreएक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं देने पर अफसरों पर प्रति दिन 1000 जुर्माना : आयोग
शिमला एक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं देने पर अब अफसरों पर प्रतिदिन एक हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग नये प्रावधान करने जा रहा है। इन प्रावधान के लागू होने के बाद औपचारिकताओं में उलझाकर उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड परेशान नहीं कर सकेगा। तीन दिसंबर को नियामक आयोग कार्यालय में इस मामले को लेकर जन सुनवाई रखी गई है। प्रदेश में बिजली बोर्ड प्रबंधन ने नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अब ऑनलाइन…
Read Moreजेसीसी बैठक : अब सरकार के लिए आगे कुआं पीछे खाई, पढ़ें पूरा मामला
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दो दिन पहले पीटरहॉफ शिमला में हुई इस बैठक के बाद जहां इन फैसलों को धरातल पर उतारने के लिए 18 से 20 हजार करोड़ रुपये की रकम जुटाना 62 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी सरकार के लिए चुनौती होगा, वहीं अब असंतुष्ट कर्मचारियों और कामगारों को न्यायोचित वित्तीय लाभ देना भी टेढ़ी खीर होगा, जो सड़कों पर उतर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने कर्मचारियों की जेसीसी बैठक तो करवा ली, लेकिन अब आगे कुआं पीछे खाई है।…
Read Moreकैबिनेट बैठक आज: नए वेतनमान समेत इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह बैठक दो दिन पहले हुई संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की मंत्रणा के बाद होने जा रही है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर इसमें कर्मचारियों के मुद्दों पर ज्यादा निर्णय हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे राज्य सचिवालय में होगी। इसमें सरकारी कर्मचारियों के नए वेतनमान पर दिए जाने वाले लाभों के बारे में चर्चा होगी। मंत्रिमंडल इस संबंध में औपचारिक फै सला ले सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह…
Read Moreआधुनिक नियंत्रण कक्ष से रहेगी रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
अयोध्या राममंदिर निर्माण के साथ-साथ रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी शासन-प्रशासन का फोकस है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देते हुए किस तरह सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए इस पर मंथन जारी है। इसी क्रम में रामजन्मभूमि क्षेत्र में एक मॉडर्न कंट्रोल रूम की स्थापना होने जा रही है। कंट्रोल रूम स्थापित होने के बाद एक ही जगह से संपूर्ण अयोध्या के सुरक्षा की मॉनीटरिंग संभव हो सकेगी। इसके लिए दुराही कुंआ के पास 12 हजार स्क्वायर मीटर जमीन चिह्नित भी की जा चुकी है। शीघ्र ही कंट्रोल रूम…
Read Moreसत्ता संग्राम: 2002 के चुनाव से आज तक इन मुद्दों ने पलटी सरकार…सवाल फिर भी बरकरार
देहरादून विधानसभा चुनावों में प्रदेश से जुड़े परंपरागत मुद्दे हों या फिर परिस्थितिजन्य मुद्दे। हर चुनाव में सत्ताधारी पार्टियों की हार के तौर पर ये मुद्दे प्रभावी तो हुए, लेकिन इनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। 2002 के चुनाव से लेकर 2021 तक के चुनाव में कई मुद्दे ऐसे हैं जो जस के तस बरकरार हैं। सियासी पंडितों का मानना है कि इनके समाधान के लिए प्रबल इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। पहली निर्वाचित सरकार के लिए वर्ष 2002 में उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव हुए। उस वक्त सबसे…
Read Moreचार संस्थानों ने मिलकर बनाया इलेक्ट्रिक मास्क, वायरस नहीं फटकेगा पास
चंडीगढ़ चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज(पेक) समेत चार संस्थानों के विशेषज्ञों ने एक ऐसा मास्क तैयार किया है जो वायरस को चेहरे से दूर भगा देगा, यानी मास्क लगाने वाला पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। खास बात यह है कि इस मास्क को चार्ज किया जा सकेगा। यह एक तरह का इलेक्ट्रिक मास्क है। एक माह से अधिक समय तक इसका प्रयोग किया जा सकेगा। अपने में अनोखा मास्क होने के कारण इसका पेटेंट करवाया जा रहा है। पेटेंट होने के बाद यह मास्क बाजार में आएगा। इस मास्क की एक…
Read More