शिमला कोरोना संकट के बीच नई बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहते हैं तो 17 फरवरी तक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। राज्य विद्युत नियामक आयोग साल 2022-23 के लिए बिजली दरें तय करने से पहले जनता की राय लेगा। आठ मार्च को आयोग के कसुम्पटी स्थित कार्यालय में जन सुनवाई निर्धारित की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सुझाव-आपत्तियां दी जा सकती हैं। किसी अन्य भाषा के सुझाव-आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी। लोगों के सुझाव-आपत्तियों का बिजली बोर्ड 17 अप्रैल तक…
Read Moreबजट से उम्मीद: राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट घोषित हो सकता है ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा मंडी
शिमला सीएम जयराम ठाकुर को सबसे बड़ी उम्मीद मंडी के ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को आम बजट में शामिल किए जाने की है। बजट में जीएसटी प्रतिपूर्ति को भी आगामी कुछ वर्षों के लिए जारी रखा जा सकता है। हाल ही में हुई बैठक में भी सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्रीय बजट के लिए हिमाचल सरकार की ओर से कई सुझाव दिए हैं। एक फरवरी को पेश हो रहे केंद्र सरकार के आम बजट से हिमाचल सरकार को कई उम्मीदें हैं। सीएम जयराम ठाकुर को सबसे बड़ी उम्मीद मंडी के ग्रीन…
Read Moreप्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियटर में हिमाचल प्रदेश कला, संस्कृति तथा भाषा अकादमी द्वारा आयोजित शिखर सम्मान, कला सम्मान, साहित्य पुरस्कार, स्वैच्छिक संस्था सम्मान, चम्बा रूमाल पहाड़ी चित्रकला सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह, 2022 की अध्यक्षता करते हुए कहा कि साहित्य महत्वपूर्ण है क्योकि यह बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है तथा समाज को इस दुनिया को देखने का एक अलग नज़रिया प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा…
Read Moreउत्तराखंड में मोदी, नड्डा, शाह और योगी स्टार प्रचारक, भाजपा की सूची जारी
देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज…
Read Moreहथियारों के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार, चीन में बने हथियार बरामद, लश्कर और टीआरएफ से जुड़े थे
जम्मू और कश्मीर गांदरबल जिले के सुहामा इलाके से शुक्रवार की रात सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को दो पिस्टल, तीन मैगजीन, दो चीनी ग्रेनेड व 15 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीन आतंकियों के वानिहामा से डिगनीबल की ओर जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की गई थी। तीनों संदिग्ध नाका देखकर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों की पहचान फैसल मंजूर निवासी ब्रारीपोरा शोपियां, अजहर याकूब निवासी जैपोरा शोपेन और नासिर अहमद डार निवासी बेगम कुलगाम के रूप…
Read Moreखुली पोल: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बागवानी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, अब सम्मान लिया जाएगा वापस
पानीपत (हरियाणा) 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किए गए जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा को विजिलेंस ने शुक्रवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा। अब उनका सम्मान वापस लिया जाएगा। डीएसपी विजिलेंस नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव पत्थरगढ़ निवासी किसान तनवीर ने शिकायत दी थी। तनवीर ने बताया कि उन्होंने सब्जियों की फसल पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए नवंबर 2021 में आवेदन किया था। जिला बागवानी अधिकारी तीन माह से चक्कर कटवा रहे थे और आवेदन आगे बढ़ाने…
Read Moreसेवानिवृत्त आईएएस, सेशन जज, एचसीएस करेंगे भ्रष्टाचार के विभागीय मामलों की जांच
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच कराने के लिए वरिष्ठ सेवानिवृत्त अफसरों की नियुक्तियां कर दी हैं। आईएएस, सेशन जज व एचसीएस को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आरोपों का शिकार प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की विभागीय जांच करेंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (सजा एवं अपील) नियम-2016 के तहत 18 सेवानिवृत्त अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है। जिन सेवानिवृत्त अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है, उनमें पूर्व आईएएस एमके मिड्डा, पूर्व संयुक्त निदेशक विजय कुमार वर्मा,…
Read Moreचुनाव से पहले सीएम की मुंह दिखाई कांग्रेस को भारी पड़ सकती है
चंडीगढ़ काफी ना-नुकर के बाद आखिरकार कांग्रेस ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अपने अगले मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करने पर सहमति जता दी है। हालांकि राहुल गांधी ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने की बात कही है लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय से ही प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी उठापटक से साफ है कि कांग्रेस हाईकमान को मुख्यमंत्री चेहरे की चुनाव से पहले मुंह दिखाई महंगी पड़ सकती है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच…
Read Moreहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मार्च में पीजी और अप्रैल से यूजी की परीक्षाएं करवाने की तैयारी में
शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मार्च माह में ही पीजी की सत्रांत परीक्षाएं करवाने की तैयारी कर रहा है। अप्रैल माह में स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं शुरू होंगी। विवि इस बार स्नातक डिग्री कोर्स के तीनों वर्ष की परीक्षाएं एक साथ करवाएगा। पिछले दो सत्रों 2020 और 2021 में बिना परीक्षा के इंटरनल असेसमेंट और तय फार्मूला में प्रमोट होते आ रहे छात्रों को भी इस बार फाइनल ईयर के साथ प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा देनी ही होगी। इन परीक्षाओं की विवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।…
Read Moreप्रदेश सरकार की योजना : राशन डिपो में 25 फीसदी सस्ते मिलेंगे मसाले, फिनाइल और सूजी
शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब लोगों को रोजमर्रा की वस्तुएं बाजार से 25 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी। चाय के बाद डिपुओं में टेलकम पाउडर, मसाले, फिनाइल, सूजी और मैदा भी सस्ती दरों पर मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने अलग-अलग कंपनियों के साथ एमओयू साइन कर लिए हैं। मार्च महीने से उपभोक्ताओं के लिए यह सामान उपलब्ध होगा। प्रदेश सरकार की इस योजना से जहां लोगों को महंगाई की मार से थोड़ी राहत मिलेगी, वहीं खाद्य आपूर्ति निगम को भी फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में इस…
Read More