दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका में तीसरी लहर के दौरान केंद्र, दिल्ली सरकार और अन्य को आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के वितरण के लिए योजना प्रस्तुत करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिका में ऑक्सीजन की उपलब्धता और वितरण के लिए योजना प्रस्तुत करने का निर्देश देने की भी मांग की गई। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने नाराजगी दिखाई और कहा कि दिल्ली में महामारी की वर्तमान…
Read Moreनोएडा से प्रियंका गांधी करेंगी डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत
नोएडा उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा। इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से अपने डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत नोएडा से की है। प्रियंका ने नोएडा में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा करके की। इसके बाद उन्होंने नोएडा सेक्टर-26 क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद सेक्टर-8 स्थित झुग्गी झोपड़ी में प्रचार करने के लिए निकलेंगी। नोएडा से कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को…
Read Moreजिला और तहसील स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
चंडीगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को देश भर में देश भर में विश्वासघात दिवस मना रहा है। मोर्चा का केंद्र सरकार पर किसानों के साथ हुए समझौते का मान न रखने का आरोप है। यूनियनों ने जिला व तहसील स्तर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि राष्ट्रपति महोदय, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी कानून को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी हासिल करने और अन्य किसान…
Read Moreचुनाव: सीएम चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। एक फरवरी नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को कई दिग्गजों ने नामाकंन दाखिल किए। सीएम चरणजीत चन्नी ने सोमवार को नामांकन भरा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला शहरी से अपना नामांकन भरा। वे अपनी बेटी जयइंद्र कौर और मेयर बिट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे। प्रकाश सिंह बादल ने लंबी से भरा नामांकन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लंबी से शिरोमणि अकाली…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक मजीठिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, विस चुनाव के बाद करना होगा सरेंडर
चंडीगढ़ नशा तस्करी मामले में फंसे वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को 23 फरवरी तक शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया है। वहीं मजीठिया को 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि वह ड्रग्स मामले में आत्मसमर्पण करने के बाद शिअद नेता मजीठिया की जमानत याचिका…
Read Moreअस्पतालों में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने के निर्देश,मेडिकल कॉलेजों में एक सप्ताह तक सामान्य ऑपरेशनों पर भी रोक
शिमला प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रुटीन आपरेशन पर रोक लगा दी है। कोरोना के चलते फिलहाल एक सप्ताह तक यह व्यवस्था की गई है। मामले घटने के बाद ही सर्जरी, पथरी, आर्थोपेडिक्स, आंखों के ऑपरेशन हो सकेंगे। हादसों में घायल व गंभीर रोगियों के ऑपरेशन चलते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एक्टिव मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन कोरोना के मामले दो हजार आ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ होने पर ही लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार…
Read Moreपशुओं के दूध में एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष बढ़े विशेषज्ञों के अध्ययन में खुलासा
शिमला बाजारों में बिकने वाले गाय-भैंस के दूध में एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष पाए गए हैं। अभी यह अवशेष सहिष्णुता सीमा पर हैं। अगर यह स्वीकार्य सीमा से ज्यादा हो गए तो दूध आपकी सेहत बनाने के बजाय उल्टा बिगाड़ देगा। यानी यह अलार्मिंग स्थिति है। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वेटरनेरी विभाग द्वारा प्रदेश के कई क्षेत्रों में किए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि किसानों को पशुओं के पालने में सुधार करना होगा। ज्यादा दूध निकालने के लालच में…
Read Moreआज कैबिनेट बैठक में बजट सत्र की तिथियां के अलावा इस पर भी होगी चर्चा
शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इसमें बजट सत्र की तिथियां तय करने पर फैसला होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को नए वेतनमान के लिए 15 फीसदी के तीसरे विकल्प को भी कैबिनेट मंजूरी देगी। कोविड के चलते ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए छुट्टियां जारी रखने या नहीं रखने पर भी बैठक में निर्णय होगा। कोरोना के कारण प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जा रहा है। ऐसे…
Read Moreपंजाब में बनी आप की सरकार तो दफ्तरों में लगेगी बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीर : केजरीवाल
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमृतसर में कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री या किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। दफ्तरों में सिर्फ बाबा साहब आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। वहीं इस दौरान केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या चन्नी साहब पर ईडी की रेड मैंने कराई है? अगर मैं इतना पावरफुल हूं तो और लोगों पर भी…
Read Moreहिमाचल के भाजपा मंत्रियों-विधायकों के काम की समीक्षा की आरएसएस ने
शिमला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, तीन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल मौजूद हुए। आरएसएस के साथ हिमाचल भाजपा की समन्वय बैठक । पंचकूला में हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों और भाजपा विधायकों के कामों की समीक्षा की गई। इसके अलावा संगठन नेताओं के काम का आकलन किया गया। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के साथ हिमाचल प्रदेश भाजपा की समन्वय बैठक में संगठन नेताओं के…
Read More