नोएडा से प्रियंका गांधी करेंगी डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

नोएडा से प्रियंका गांधी करेंगी डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

नोएडा
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा। इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से अपने डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत नोएडा से की है।

प्रियंका ने नोएडा में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा करके की। इसके बाद उन्होंने नोएडा सेक्टर-26 क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद सेक्टर-8 स्थित झुग्गी झोपड़ी में प्रचार करने के लिए निकलेंगी।

नोएडा से कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को वोट देने की अपील करने के लिए प्रियंका गांधी आज नोएडा में होंगी। यह खास है कि प्रियंका गांधी का यह पहला फिजिकल कैंपेन होगा। हालांकि इससे पहले वह फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से जुड़ कर संवाद कर चुकी हैं।

प्रियंका गांधी मंगलवार को दादरी में भी घर-घर जाकर चुनावी प्रचार कर सकती हैं। नोएडा में प्रियंका समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगी और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी।

इसके बाद वह डोर-टू-डोर कैंपेन कर पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करेंगी। अपने अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के तहत प्रियंका महिलाओं के एक ग्रुप से अलग से भी बात करेंगी।

Related posts