बिलासपुर पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सौंप दिया है। इसके बाद सुरेश चंदेल मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेता मौजूद रहे। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं। कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल तो हुए लेकिन देह और आत्मा…
Read Moreअर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरें विचलित करने वाली, रुपये का टूटना चुभने वाला मुद्दा : मायावती
लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रुपये का गिरना चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है पर देश के 130 करोड़ लोगों की आय में सुधार नहीं होना चिंता की बात है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की निजी पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि होने से अब विश्व के धन्नासेठों में उनकी…
Read Moreअंकिता मर्डर केस के आरोपी पुलकित आर्य के रिजोर्ट तोड़ने का मामला गरमाया, सामने आयी नई ये कहानी
ऋषिकेश अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजॉर्ट को तोड़ने का मामला फिर गरमा गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) ने दावा किया है कि जिला पंचायत सदस्य उमरोली आरती गौड़ ने जेसीबी मंगवाई थी। वहीं आरती गौड़ का कहना है सहायक अभियंता किसी के दबाव में आकर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता ने उनको बताया था कि एसडीएम और यमकेश्वर विधायक ने जेसीबी मंगवाई थी। Ankita Murder Case: अंकिता की गुमशुदगी और मौत को उसके दोस्त के सिर…
Read Moreयात्रीगण ध्यान दे : देहरादून से संचालित नौ ट्रेनों का समय बदला, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
देहरादून अगर आप देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों में सफर करने जा रहे हैं तो इस बात का इत्मीनान कर लें कि आप समय पर स्टेशन पहुंच जाएं। ताकि ट्रेन न छूट जाए। क्योंकि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से संचालित होने वाली नौ ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, उनमें देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस व देहरादून-कोटा नंदा देवी…
Read Moreपीएम मोदी आएगे बिलासपुर, कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम , यहां से ही बजेगा चुनावी बिगुल
बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर रैली के लिए लुहणू में वाटरप्रूफ पंडाल लगेगा। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपीजी की टीम पहुंचेगी। एसपीजी रविवार को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीएम के दौरे से जुड़े सभी स्थानों का निरीक्षण करेगी। पीएम की मंडी रैली के दौरान हुई बारिश के बाद सरकार ने सबक लिया है। बिलासपुर दौरे के दौरान मौसम खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। रैली स्थल पर…
Read Moreदर्दनाक हादसा : कार के ऊपर पलटा ट्रक, तीन की मौत
शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ढली थाना इलाके के छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। ट्रक के चालक को…
Read Moreप्रदेश में महिलाओं को टिकट देने पर जल्दी स्पष्ट होगी स्थिति : मीनाक्षी लेखी
शिमला केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शिमला में कहा कि केवल महिला है, इसलिए टिकट मिले यह सही नहीं। महिलाएं खूब सशक्त हुईं हैं। मैं पुरुषों को पछाड़कर महिलाओं को खुद आगे बढ़ने की पक्षधर हूं। मीनाक्षी लेखी ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैंने खुद दो बार पुरुषों को हराया, डिपॉजिट भी जब्त किया। प्रदेश में महिलाओं के लिए टिकट देने के मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट होगी। भाजपा ने महिलाओं को सम्मान दिया, पहले तो गोद में बैठाने की बातें तक होती थीं । इस…
Read Moreप्रधानाचार्य को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, बैग में लेकर आया था असलहा
सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके में दो छात्रों की लड़ाई के बाद एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर गोलियां बरसा दी। छात्र ने तीन राउंड गोलियां चलाई जिसमें दो प्रधानाचार्य को लग गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य को बिसवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। प्रधानाचार्य की हालत…
Read Moreअंकिता हत्या कांड : लोगो की भीड़ ने विधायक की गाड़ी के शीशे तोड़े, आरोपी पुलकित आर्य की फैक्टी में लगाई आग
ऋषिकेश ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर से सनसनी फैली हुई है। उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चीला नहर से बरामद कर लिया है। SDRF के प्रवक्ता ने अंकिता भंडारी के शव को चिला नहर से बरामद किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। शनिवार सुबह अंकिता का शव मिलने के बाद प्रदेशभर में जगह-जगह लोगों का गुस्सा दिखाई दे रहा है। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर…
Read Moreजुब्बल में 421 लोगों का 10-10 बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जा
शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में वन भूमि पर किए गए कब्जों के मामले में वन विभाग ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें बताया गया कि रोहड़ू वन मंडल में 444 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 30 जून 2022 तक 421 लोगों ने 10-10 बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जा किया है। एनजीटी को बताया गया कि 452 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जाधारियों के खिलाफ बेदखली आदेश पारित किए गए हैं। इनमें से 441 हेक्टेयर…
Read More