युवी को खाते देखकर दिल को सुकून मिला

युवी को खाते देखकर दिल को सुकून मिला

युवराज सिंह की अपनी किताब ‘द टेस्ट ऑफ माइ लाइफ’ का विमोचन सचिन तेंदुलकर ने किया। युवी ने अपनी किताब में कैंसर के दौरान बिताए अपने पलों और अपनी जिंदगी के तमाम खुशियों और गमों के लम्हों को लिखा है। इस अवसर पर सचिन ने कहा कि मानसिक तौर पर मजबूत है युवी। इसलिए उन्होंने बीमारी के बाद इतनी जल्दी वापसी भी कर सके। इस मौके पर सचिन ने कहा, ‘जब मैं लंदन में उससे मिलने गया तो मैंने अपनी पत्नी (अंजली) से कहा कि मैं नहीं चाहता कि उससे…

Read More

केकेआर को झटका, गंभीर के खेलने पर संशय

केकेआर को झटका, गंभीर के खेलने पर संशय

तीन मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल-6 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बुरी खबर आई है। आईपीएल-5 विजेता टीम केकेआर के कप्‍तान गौतम गंभीर बीमारी के चलते इस साल टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। पीलिया की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों ने गौतम गंभीर को तीन हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। जबकि केकेआर तीन मार्च को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेलेगी। मालूम हो कि गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर आईपीएल-5 में विजेता बनी थी। केकेआर को विजेता…

Read More

विजय हजारे ट्रॉफी से पंजाब बाहर

केरल ने पंजाब को 46 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में उसके अभियान को रोक दिया। वीए जगदीश के 119 और कप्तान सचिन बेबी के 70 गेंदों में 12 चौके की मदद से बनाए गए नाबाद 104 की मदद से केरल ने छह विकेट पर 320 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब की टीम 47.3 ओवर में 274 रन बनाकर सिमट गई। गुरकीरत सिंह के 99 और कप्तान मनदीप सिंह के 81 रन की शानदार पारियों से पंजाब ने लक्ष्य का जोरदार ढंग…

Read More

टीम इंडिया में बल्लेबाजी क्रम को लेकर माथापच्ची शुरू

चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत से टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है, लेकिन बतौर ओपनर सहवाग की लगातार नाकामी चिंता का सबब है। लिहाजा दूसरे टेस्ट के लिए टीम प्रबंधन को बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ सकती है। नंबर सात पर धोनी का दोहरा शतक ठोकना भी अपने आप में एक उपल‌ब्धि है। ऐसे में दिग्गज क्रिकेटरों का कहना है कि धोनी को ऊपर के क्रम पर भेजना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद रहेगा। पूर्व भारतीय कप्‍तान राहुल द्रविड़ धोनी को नंबर…

Read More

अकरम ने केकेआर से नाता तोड़ा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने व्यक्तिगत कारणों में आईपीएल की मौजूदा चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से नाता तोड़ लिया है। अकरम टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच और मेंटर जुड़े हुए थे। अकरम पिछले तीन साल से मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस और कप्तान गौतम गंभीर के साथ कोर टीम का हिस्सा था और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान था। टीम मैनेजमेंट ने कहा कि अकरम ने अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की इच्छा जताते हुए पद छोड़ने की इच्छा जाहिर…

Read More

भारत ने कंगारुओं को 8 विकेट से धोया

पहले टेस्ट मैच में स्पिनरों के सभी 20 विकेट लेने और एमएस धोनी के दोहरे शतक के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के दिए 50 रनों के लक्ष्य को भारत ने केवल 2 ‌विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सचिन तेंदुलकर (13 नाबाद) ने आते ही स्पिनर नॉथन लियोन की लगातार 2 गेंदों पर दो 2 छक्‍के जड़कर भारत को आसान जीत दिला दी। वीरेंद्र सहवाग (19) और मुरली (6) की…

Read More

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा द.अफ्रीका-पाक टेस्ट

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा द.अफ्रीका-पाक टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। मिसबाह उल हक 36 और अजहर अली 45 रनों पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस तरह पाकिस्तान को अब तक कुल 112 रनों की बढ़त मिल गई है। जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। द.अफ्रीका के पहली पारी में 326…

Read More

गौतम का होगा ‘गंभीर’ टेस्ट

गौतम का होगा ‘गंभीर’ टेस्ट

लगातार खराब फार्म के कारण टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के पास शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। गंभीर के साथ ही रोहित शर्मा भी मैच में खुद को साबित कर चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेंगे। शिखर धवन के भारतीय टीम में शामिल होने के कारण गंभीर को भारतीय ‘ए’ टीम की कप्तानी सौंपी गई है। आस्ट्रेलियाई टीम टुकड़ों में भारत पहुंची…

Read More

महिला वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हरा तीसरे स्थान पर रहा इंग्लैंड

कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के नाबाद 106 रन की मदद से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर महिला वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। तीसरे स्थान के इस प्लेआफ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 220 रन का स्कोर बनाया जिसे इंग्लैंड ने तीन ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने सुपर सिक्स के अपने आखिरी मैच में भी न्यूजीलैंड को 15 रन से हराया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की हालांकि शुरुआत खराब रही और ओपनर डी वयाट मात्र पांच रन बनाकर…

Read More

विजय हजारे ट्रॉफी: एमपी ने यूपी को हराया

मध्य प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी सेंट्रल जोन मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 61 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर मध्य प्रदेश ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। यूपी ने 9 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। यूपी की ओर से इम्तियाज अहमद ने चार विकेट झटके। यूपी की शुरुआत खराब रही। उसने अपना पहला विकेट महज 11 रन पर गंवा दिया। ओपनर पीएस गुप्ता 4 के निजी…

Read More