नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों बल्लेबाजों को राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर बनने की कोशिश करनी चाहिए। पुजारा और कोहली ने भारत की दूसरी पारी में तीसरे विकेट के लिए 222 रन की रिकार्ड साझेदारी कर जोहानसबर्ग टेस्ट में टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पुजारा ने शानदार 153 रन बनाए जबकि कोहली ने 96 रन की पारी खेली और…
Read MoreCategory: Sports
हमने साबित किया कि हम डरे हुए नहीं थे: पुजारा
जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की स्टेनगन को मुंहतोड जवाब देने वाले भारत के नए श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों ने यह साबित कर दिखाया है कि वे मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों से डरे हुए नहीं थे। भारत की दूसरी पारी में शानदार 153 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा ‘वन डे सीरीज के बाद यह कहा जा रहा था कि भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से डर गए हैं और इस बात को मेजबान टीम के प्रमुख अस्त्र डेल स्टेन ने भी जोर-शोर से…
Read Moreचंद्रपाल ने की ब्रैडमैन की बराबरी, सचिन को छोड़ा पीछे
हैमिल्टन: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल ने शुक्रवार को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक नाबाद शतकों के रिकार्ड को जहां पीछे छोड़ दिया वहीं महान क्रिकेटर सर डान ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों की बराबरी कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। चंद्रपाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी में नाबाद 122 रन बनाए। चंद्रपाल का यह टेस्ट में कुल 29वां शतक था। इस शतक के साथ ही…
Read MoreLive 291/2 (79.2 over): भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने धैर्य, प्रतिबद्धता और क्रामकता के मिश्रण की बेजोड़ मिसाल पेश करते हुए दक्षिण अफ्रीका के ‘पंगु’ आक्रमण की जमकर धज्जियां उड़ाई जिससे भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच पर मजबूत शिकंजा कस दिया। पुजारा ने अपने करियर का छठा शतक बनाया और वह 135 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहली पारी में शतक जडऩे वाले कोहली लगातार दूसरा शतक बनाने की स्थिति में दिख रहे हैं। वह 77…
Read Moreजोकोविच और सेरेना बने आईटीएफ वर्ल्ड चैंपियंस
लंदन: विश्व के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और नंबर वन महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ आईटीएफ ने वर्ष 2013 के विश्व चैंपियंस अवॉर्ड से नवाजा है। सर्बिआई खिलाड़ी जोकोविच ने जहां लगातार तीसरे वर्ष इस खिताब पर अपना कब्जा किया है वहीं अमेरिका की सेरेना को चौथी बार इस सम्मान से नवाजा गया है। 26 वर्षीय जोकोविच ने इस वर्ष लगातार तीसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था जबकि वह विंबलडन और यूएस ओपन ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंटों में रनरअप रहे थे। एटीपी रैंकिंग में जोकोविच…
Read Moreभारतीय हाकी में इस साल लड़कियों का रहा जलवा
नई दिल्ली: भारतीय हाकी में जहां इस साल पुरूष टीम बड़ी जीत के लिए तरसती रही, वहीं लड़कियों ने इतिहास रचते हुए जूनियर विश्व कप में पहले कांस्य पदक समेत तीन तमगे भारत की झोली में डाले। आईपीएल की तर्ज पर हाकी इंडिया लीग के जरिए खिलाडिय़ों की जेबें भरी तो भारत को एफआईएच के कई अहम टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली। महिला टीम ने जुलाई अगस्त में जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में हुए जूनियर विश्व कप में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3.2 से हराकर पहली बार कांस्य पदक जीता। इसके अलावा…
Read Moreभारतीय पारी 280 रन पर सिमटी
जोहानिसबर्ग: वेर्नोन फिलांडर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज पहले घंटे के भीतर ही भारत की पहली पारी को 280 रन पर समेट दिया। भारत ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 255 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन 25 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। फिलांडर ने 27 ओवर में 61 रन देकर चार विकेट लिए जबकि मोर्नी मोर्कल ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। डेल स्टेन ने दूसरी सुबह तीन ओवर फेंके लेकिन उन्हें आज…
Read Moreनशे में आपत्तिजनक ट्वीट कर फंसे हैरिस
पर्थ: इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज कब्जाने से उत्साहित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रेयान हैरिस को शराब पीने के बाद ट्विटर पर बयानबाजी करना महंगा पड़ गया। इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्टों की सीरीज में 3-0 से अपराजेय बढत बना ली है। इसी के साथ उसका लंबे अर्से बाद एशेज पर भी कब्जा हो गया है। एशेज कब्जाने के बाद पूर्व दिग्गज शेन वार्न ने पूरी टीम के लिए पार्टी रखी थी। लेकिन नशे में होने के कारण हैरिस को कैसिनो में प्रवेश…
Read MoreLive 51/2 (23.5 over): भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
जोहांसबर्ग: भारतीय क्रिकेट टीम ने वांडरर्स स्टेडिमय में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस अहम मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेले हैं। दो में उसकी बुरी तरह हार हुई थी और तीसरा मैच रद हो गया था। इसके बाद दो दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाना था, लेकिन वह मैदान खराब होने के कारण नहीं हो सका। ऐसे में भारतीय टीम को विश्व की सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम के…
Read Moreसंजय दीक्षित भी लड़ सकते हैं आरसीए चुनाव!
जयपुर: राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय दीक्षित भी आरसीए चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव अधिकारी बिहारीलाल गुप्ता ने बताया कि दीक्षित को चुनाव में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद के लिए आवेदन करने के लिए केन्द्र सरकार का स्वीकृति पत्र देना होगा जबकि शेष पदों के लिए वह बिना स्वीकृति यह चुनाव लड़ सकते हैं। 19 दिसम्बर को होने वाले आरसीए चुनाव के लिए 14 से 16 दिसम्बर तक नामांकन भरा जा सकेगा और सोमवार को इसकी आखिरी तारीख हैं लेकिन…
Read More