‘भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है’ : सोनिया

‘भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है’ : सोनिया

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। जहां कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पहुंचकर अपना वक्तव्य रख रहे हैं। इसी बीच सोनिया गांधी ने बड़ी बात कहीं, जिससे राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में  कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि “मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी…

Read More

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन को किया संबोधित

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन को किया संबोधित

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही अपने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, जो कांग्रेस सरकार के चुनावी वायदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र के विकास में नेहरू-गांधी परिवार के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया…

Read More

ब्रह्मोस पवेलियन का रक्षा राज्यमंत्री ने किया दौरा, मिसाइल उपलब्धियों की सराहना

ब्रह्मोस पवेलियन का रक्षा राज्यमंत्री ने किया दौरा, मिसाइल उपलब्धियों की सराहना

 बेंगलुरू निरीक्षण के दौरान ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मार्केट प्रमोशन और एक्सपोर्ट निदेशक प्रवीण पाठक ने राज्यमंत्री को ब्रह्मोस संयुक्त उद्यम की ऐतिहासिक निर्यात उपलब्धि के बारे में हालिया जानकारी दी। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया के तहत ब्रह्मोस पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उनका स्वागत मार्केटिंग और एक्सपोर्ट निदेशक प्रवीण पाठक ने किया। अधिकारियों ने बताया इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री को ब्रह्मोस लैंड मोबाइल कॉम्प्लेक्स, नेवल फ्लीट प्लेटफॉर्म और ब्रह्मोस एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल द्वारा हासिल की गई नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी दी…

Read More

आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले संदिग्धों के ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद

आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले संदिग्धों के ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस और अलकायदा से संबंध रखने वाले कुछ संदिग्धों के खिलाफ शनिवार को मुंबई और बंगलूरू में कई स्थानों पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की आतंकी गतिविधियों को फैलाने और देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की साजिश रचने के मामले में यह कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्धों के घरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के…

Read More

स्मार्टफोन के अंधेरे में इस्तेमाल से गई आंखों की रोशनी, विजन सिंड्रोम से ग्रसित हो गई थी महिला

स्मार्टफोन के अंधेरे में इस्तेमाल से गई आंखों की रोशनी, विजन सिंड्रोम से ग्रसित हो गई थी महिला

 हैदराबाद। महिला ने हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार को अपनी समस्या बताई। कुमार ने दावा किया कि अंधेरे में स्मार्टफोन के इस्तेमाल की लत ने उसकी आंखों की रोशनी को कम कर दिया था। डॉ. कुमार ने महिला से जुड़े इस मामले को सोशल मीडिया पर साझा किया है। अंधेरे में स्मार्टफोन के घंटों इस्तेमाल से हैदराबाद की 30 वर्षीय मंजू की देखने की क्षमता लगभग खत्म हो गई थी। इस कारण उसे करीब डेढ़ साल तक चीजें धुंधली दिखाई देने लगीं। कभी-कभी वस्तुओं को एकटक देखने में समस्या हो…

Read More

पीएम मोदी ने बजाया ढोल, बोले- सुशासन और सद्भाव के रास्ते पर कर्नाटक सरकार

पीएम मोदी ने बजाया ढोल, बोले- सुशासन और सद्भाव के रास्ते पर कर्नाटक सरकार

 बेंगलुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी यही सबसे बड़ा वर्ग था जिसने कभी बैंक का दरवाजा भी नहीं देखा था। जनधन बैंक खातों ने करोड़ों वंचितों को बैंकों से जोड़ा है। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढोल बजाया। इससे पहले उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने सुशासन और सद्भाव का वो रास्त चुना है जो  सदियों पहले भगवान बस्वेश्वरा ने देश-दुनिया को दिया था। भगवान बस्वेश्वरा ने अनुभव मंडपम जैसे मंच से सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का एक मॉडल दुनिया को दिया।…

Read More

भाजपा को 2024 में नहीं मिलेगा बहुमत : सांसद शशि थरूर

भाजपा को 2024 में नहीं मिलेगा बहुमत : सांसद शशि थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा के लिए 2019 की चुनावी जीत को 2024 में दोहराना असंभव होगा। केरल साहित्य महोत्सव में बोलते हुए तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद थरूर ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार खो दी हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2019 में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो उनके पास अनिवार्य रूप से हरियाणा, गुजरात, राजस्थान की हर सीट थी। बिहार, एमपी, महाराष्ट्र में एक सीट को छोड़कर सभी और बंगाल में 18 सीटें थीं। थरूर…

Read More

BJP सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई से किया किनारा, लव जिहाद को मुद्दा बनाने की कोशिश : छगन भुजबल

BJP सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई से किया किनारा, लव जिहाद को मुद्दा बनाने की कोशिश : छगन भुजबल

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता छगन भुजबल ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को दरकिनार कर दिया है। वह इसके बजाय ‘लव जिहाद’ की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह बातें उन्होंने समता परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं। भुजबल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की आत्महत्या सबसे जरूरी मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर पर्दा डालने और चुनाव में फायदे के लिए भाजपा सरकार लव जिहाद की…

Read More

कंपनी का राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करना चौंकाने वाला, हस्तक्षेप से इनकार : हाई कोर्ट

कंपनी का राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करना चौंकाने वाला, हस्तक्षेप से इनकार : हाई कोर्ट

बेंगलुरु कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक कंपनी और उसके निदेशक के खिलाफ जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया जब उसे पता चला कि कंपनी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया था। जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने कहा, मुझे याचिकाकर्ताओं के खिलाफ जांच में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं नजर आता है, क्योंकि किसी भी हस्तक्षेप को देश की सुरक्षा से समझौता करने के लिए याचिकाकर्ताओं के कृत्यों को बढ़ावा देने के समान माना जाएगा। 17 अक्टूबर को अपने फैसले में उन्होंने आईबी ट्रैक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और उसके…

Read More

महिला 14 साल से बिना डिग्री, लाइसेंस के कर रही थी कानून की प्रैक्टिस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला 14 साल से बिना डिग्री, लाइसेंस के कर रही थी कानून की प्रैक्टिस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने शनिवार को एक 72 वर्षीय महिला को कानून की डिग्री के बिना वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह 14 साल यानी 2008 से ही मुंबई में बिना डिग्री के कानून का अभ्यास कर रही थी। महिला की पहचान मोर्दकै रेबेका जौब उर्फ मंदाकिनी काशीनाथ सोहिनी के रूप में हुई, जो बांद्रा पश्चिम के पाली हिल निवासी है। बीकेसी पुलिस के अनुसार, पुलिस ने 15 जुलाई को उसकी पहचान को सत्यापन करने के लिए बुलाया था। दस्तावेज और लाइसेंस…

Read More