महिला 14 साल से बिना डिग्री, लाइसेंस के कर रही थी कानून की प्रैक्टिस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला 14 साल से बिना डिग्री, लाइसेंस के कर रही थी कानून की प्रैक्टिस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस ने शनिवार को एक 72 वर्षीय महिला को कानून की डिग्री के बिना वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वह 14 साल यानी 2008 से ही मुंबई में बिना डिग्री के कानून का अभ्यास कर रही थी। महिला की पहचान मोर्दकै रेबेका जौब उर्फ मंदाकिनी काशीनाथ सोहिनी के रूप में हुई, जो बांद्रा पश्चिम के पाली हिल निवासी है। बीकेसी पुलिस के अनुसार, पुलिस ने 15 जुलाई को उसकी पहचान को सत्यापन करने के लिए बुलाया था।

दस्तावेज और लाइसेंस निकला फर्जी
उसके दस्तावेज और कानून का अभ्यास करने का लाइसेंस फर्जी निकला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने धोखाधड़ी के बारे में सूचित करने के लिए महाराष्ट्र और गोवा की बार काउंसिल से संपर्क किया है।

अकबर अली मोहम्मद खान ने दर्ज कराया मामला
बोरीवली के वकील अकबर अली मोहम्मद खान (44) ने सोहिनी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने दावा किया कि सोहिनी कई वर्षों से बिना वकील के मुंबई के परिवार और अन्य अदालतों में ग्राहकों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Related posts