पौड़ी। इसे शरारती तत्वों के दिमाग की उपज कहें या फिर किसी वोटर का आक्रोश। शहर में क्षेत्रीय विधायक की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा हुए हैं। राजनीतिक गलियारों ही नहीं बल्कि आम लोगों में यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल पिछले तीन माह से मुख्यालय में नहीं आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि विधायक क्षेत्र में कम और राजधानी में अधिक रहते हैं। कुछ दिनों से शहर के बाजाराें की दीवारों पर चस्पा विधायक की गुमशुदगी…
Read MoreCategory: National News
भाजयुमो का सदस्यता अभियान शुरू
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। तहसील के सामने स्टाल लगाकर उन्होंने युवाओं को जोड़ने का कार्यक्रम शुरू किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र रावत के नेतृत्व में शुरू हुए सदस्यता अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजयुमो की सदस्यता ली। रावत ने कहा कि प्रदेश में सवा लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। नरेंद्र मोदी को भी प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश के युवा तेजी से पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।…
Read Moreदो जिलों को संभालता एक अधिकारी
डीडीहाट। सपना उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने का, लेकिन इस सपने को सच में तब्दील करने के लिए राज्य बनने के बाद कदम उठाए नहीं गए। सड़कों की तस्वीर ठीक नहीं हैै। अन्य बुनियादी ढांचा भी बेहतर नहीं हो सका है। हाल यह है कि खुद पर्यटन विभाग स्टाफ और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। पिथौरागढ़ में दो साल से विभागीय मुखिया का पद खाली है। तस्वीर इस कदर धुंधली है कि दो जिलों में एक पर्यटन अधिकारी है और वह भी प्रभारी। पर्यटन को बढ़ाने के बुनियादी…
Read Moreभाजपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
मुनस्यारी। भाजपा ब्लाक इकाई ने आपदा मुआवजे में बंदरबांट सेत तमाम आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंक डाला। भाजपा ब्लाक अध्यक्ष कवींद्र देवली के नेतृत्व में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए आपदा राहत किट बांटने का आरोप लगाया। ब्लाक अध्यक्ष देवली ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार के सहयोग से आए राहत किट कांग्रेसियों के घरों में पड़े हैं। वास्तविक लोगों तक राहत किट नहीं पहुंचे हैं। कहा कि 16 जून के बाद से तमाम रास्ते बंद…
Read Moreप्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ चुनाव-2013
हल्द्वानी। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनावों को लेकर कुमाऊं में भी प्रचार जोरों पर है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मुख्यालय पद के दो उम्मीदवार डा. वीएस जंगपांगी और डा. आरएस चौहान तीन दिन के कुमाऊं दौरे पर बृहस्पतिवार को देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे। जहां से वे काशीपुर, अल्मोड़ा, रुद्रपुर,नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अन्य क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे। इस चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को प्रदेश भर के डॉक्टर वोटिंग करेंगे। देहरादून के एडिशनल सीएमओ और अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार डा. जंगपांगी ने बताया कि…
Read Moreबंधक बनाकर जबरन लिखवाया राजीनामा
हल्द्वानी। मारपीट और किडनैपिंग के एक मामले में आरोपी ने वादी का बंधक बनाकर जबरन राजीनामा लिखवा लिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। जिसकी जांच की जा रही है। हल्द्वानी निवासी पीड़ित हरीश मेहरा के अनुसार उसका नवाबी रोड निवासी शेखर ब्रजवासी के खिलाफ मारपीट और किडनैपिंग का एक मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को शेखर उसे किसी काम के बहाने अपनी बाइक पर घर ले गया। जहां शेखर ने उसे बंधक बना…
Read Moreनीता अंबानी पहुंची आपदा प्रभावित गांव, ओढ़ा ‘सापा’
उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित गांव ल्वारा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में रिलायंस की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों की मानीटरिंग की। बृहस्पतिवार को नीता अंबानी बेटी ईशा के साथ ल्वारा गांव पहुंची। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन की ओर से नव निर्माण के लिए गोद लिए जीआईसी ल्वारा का निरीक्षण किया। पढें, दीवार पर विधायक के ‘पोस्टर’, ढूंढने पर ईनाम छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने किया स्वागत स्कूल पहुंचने पर नीता अंबानी का छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया।…
Read Moreभाजपा में निशंक तो कांग्रेस में हरीश चढेंगे ‘केदारनाथ’
केंद्रीय मंत्री हरीश रावत की केदारनाथ पैदल जाने की अनुमित मांगने संबंधी चिट्ठी के अब राजनीतिक मायने ढूढ़े जा रहे हैं। यही कारण है कि सरकार और शासन इस मसले पर काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी इस चिट्ठी पर सीधे कोई जवाब देने से बचते नजर आए। सचिवालय में मीडिया के सवालों पर बहुगुणा ने कहा कि भाजपा के पास केदारनाथ पैदल जाने के लिए निशंक हैं तो कांग्रेस के पास हरीश रावत हैं। पढें, मिसाल! जानने के बाद गैंगरेप पीड़िता से रचाया ‘विवाह’ रमेश पोखरियाल निशंक की…
Read Moreविकास पुरुष थे स्व. राकेश सेमवाल
नई टिहरी। पालिकाध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. राकेश सेमवाल की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। सुमन पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने स्व. सेमवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके किए गए कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि स्व. सेमवाल विकास पुरुष और सच्चे समाजसेवी थे। स्व. सेमवाल ने अल्प समय में पालिकाध्यक्ष रहते हुए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए। शेष कार्यों को वर्तमान पालिका बोर्ड आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। राकेश सेमवाल विचार मंच के…
Read Moreजखोली और भरारीसैण में खुलेंगे कृषि महाविद्यालय
नई टिहरी। पर्वतीय क्षेत्र के काश्तकारों की आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार रानीचौरी ग्रास रूट तक शोध और प्रसार केंद्रों का विस्तार करने जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना भी है। कृषि विवि रानीचौरी रुद्रप्रयाग जिले के जखोली चिरबटिया में पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, गैरसैंण के भरारीसैण में औषधीय सगंध पौध शोध एवं शिक्षण संस्थान इसी सत्र से खोल रहा है। दोनों केंद्रों के लिए विवि ने 30-30 सीटें निर्धारित की हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विवि…
Read More