अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत महादेव गाड़ के तालाब में शुक्रवार को दिन में मटेनागांव के वैज्यूला तोक निवासी 72 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मटेना गांव के वैज्यूला तोक निवासी पनुली देवी (72) पुत्री हर सिंह शुक्रवार सुबह घर से निकली थी। दिन में क्षेत्र के कुछ लोग महादेव गाड़ में नहाने गए थे। उन्होंने महादेव गाड़ के तालाब में महिला का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। शव को तालाब से…
Read MoreCategory: National News
अपह्त छात्र संदिग्ध हालात में घर पहुंचा
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का अपह्त बेटा बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे संदिग्ध हालात में घर आ गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस समय छात्र घर आया, उस समय वह नशे की हालत में था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की सेंट्रो कार आश्रम चौक के पास मिली। अपहरणकर्ताओं ने एक छात्र के परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। जामिया नगर थाना पुलिस पीड़ित छात्र से पूछताछ कर मामले का खुलासा करने में जुटी है। �पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एमसीडी…
Read Moreपाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकियों व आतंकी संगठनों के साथ बने नए समीकरण से भारत में आतंकी हमलों की आशंका बढ़ गई है। अब तक भटकल बंधुओं के चलते कई आतंकी आईएसआई से दूरी बनाए हुए थे लेकिन आईएसआई द्वारा भटकल बंधुओं को साइड लाइन किए जाने से स्थिति बदल गई है। भारत के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारियों का कहना है अब कई बड़े आतंकी आईएसआई से जुड़ गए हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमले…
Read Moreसुरक्षा प्रदर्शनी में देशी उपकरणों की धूम
नई दिल्ली में मेड इन इंडिया थीम पर चल रही भारतीय अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रदर्शनी में देशी उपकरणों की धूम है। � इसके लिए प्रगति मैदान में अलग से एक स्टॉल लगाया है। यहां दर्जनों उपकरणों का प्रदर्शन किया है। वहीं, आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से सुरक्षा उद्योग के कारोबारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। देश में सुरक्षा उद्योग का कारोबार करीब 1500 करोड़ रुपये का सालाना है। इसमें से 80 फीसदी उपकरणों के लिए विदेशी बाजारों पर हमारी निर्भरता है। जबकि 20 फीसदी ही देशी बाजार से आपूर्ति हो…
Read Moreशिक्षण संस्थानों तक पहुंचा डेंगू का डंक
नई दिल्ली में डेंगू का कहर शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गया है। बवाना स्थित दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कैंपस परिसर में एक ही परिवार के दो सदस्यों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि पांच संभावित की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए आईपीयू, जेएनयू व जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने दिशा-निर्देश जारी करके अभियान शुरू कर दिया है। डीटीयू कैंपस में रहने वाले एक सीनियर फैकल्टी और उनके बच्चे को डेंगू हुआ था जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डीटीयू हॉस्टल इंचार्ज डॉ. पुष्पेंद्र…
Read Moreदिल्ली में होगा राइट टू रिजेक्ट का ट्रायल
राइट टू रिजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पहला ट्रायल दिल्ली चुनाव में हो सकता है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय विधानसभा चुनाव में इसे लागू करने को तैयार है। चुनाव आयोग का आदेश मिलते ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। अधिकारियों की मानें तो नए प्रावधान के लिए अतिरिक्त ईवीएम की जरूरत पड़ सकती है, वहीं बैलेट पेपर पर एक विकल्प बढ़ाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि मतदान के वक्त ईवीएम…
Read Moreभुगतान नहीं मिलने से किसान नाराज
बागेश्वर। कीड़ा जड़ी संग्रहण के बाद भुगतान नहीं होने से खाती गांव के किसानों ने नाराजगी जताई है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बीएस मनराल से मुलाकात कर आपबीती बताई। ज्ञापन में खाती के ग्रामीणों का कहना है वह भूमिहर किसान हैं। उन्होंने वन विभाग की अनुमति के बाद सुदूरवर्ती हिमालय क्षेत्र में कई दिनों तक भूखे प्यासे रहकर 15 जून तक उन्होंने एक किलो 230 ग्राम कीड़ा जड़ी का संग्रह किया। संग्रह कीड़ा जड़ी को 19 अगस्त को जिला भेषज संघ में जमा किया। लेकिन उन्हें आज तक भुगतान नहीं…
Read Moreट्राली लगी, घंटों का सफर हुआ मिनटों का
अगस्त्यमुनि। जलप्रलय से बह चुके विजयनगर झूला पुल के स्थान पर आपदा के तीन माह बाद गैर सरकारी संगठन नवधान्य ने ट्राली का निर्माण किया है, जिसका उद्घाटन बुधवार को केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने किया। ट्राली लगने से बड़मा, पंच सिल्ला, सिलगढ़ के करीब 36 गांवों के लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। जलप्रलय से विजयनगर झूला पुल बह गया था, जिससे सिलगढ़, बड़मा, पंच सिल्ला पट्टी के ग्रामीणाे को मीलों पैदल सफर तय करना पड़ रहा था। तीन माह बाद भी सरकारी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने…
Read Moreरास्ते बदहाल, पुलों का निर्माण भी नहीं
बागेश्वर। कपकोट के पिंडर घाटी क्षेत्र में आपदा का असर अभी तक खत्म नहीं हो सका है। टूटी सड़कों की हालत नहीं सुधरी है, पुलों का नवनिर्माण नहीं हो सका है। पैदल रास्ते बदहाल हैं। आपदा को गुजरे 110 दिन हो चुके हैं। घाटी के लोग पटरी से उतरी दिनचर्या को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 16 और 17 जून की बारिश से पिंडर, सुंदरढुंगा सहित तमाम नदी-नालों के पुल बह जाने के कारण किलपारा, सोराग, तीख, ओखलिया, भराकांडे, कुंवारी,बदियाकोट, समडर,बोराचक, झारकोट, बाछम, खाती आदि गांव टापू बन…
Read Moreआयुर्वेदिक उपचार से कोई दुष्प्रभाव नहीं
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डिस्ट्रिक रिसोर्स यूनिट (डीआरयू ) विभाग के तत्वावधान में यहां शिक्षकों का शिविर जारी है। शिक्षकों को आयुर्वेद की जानकारी दी गई। जिला चिकित्सालय की आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डा. संगीता कुमारी ने कहा कि आयुर्वेद में लाभ ही लाभ है। इसके उपचार में कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। डायट सभागार में डा. संगीता ने आयुर्वेद के महत्व, उपचार और जड़ी बूटियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सही खान-पान से हम बचपन से निरोग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार…
Read More