खाल गांव के पेयजल स्रोत से जुड़ेगी चांदपुर गढ़ी पेयजल योजना

आदिबदरी। चांदपुर गढ़ी पेयजल योजना निर्माण को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है जिससे योजना का निर्माण जल्दी शुरू होने की उम्मीद बन गई है। चांदपुर गढ़ी श्रीनंदा देवी राजजात की दृष्टि से अहम है। यात्रा के दौरान यहां करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करते हैं लेकिन पेयजल किल्लत यहां लगातार बनी हुई है। राजजात मद में चांदपुर गढ़ी पेयजल योजना के लिए 22 लाख रुपये की स्वीकृति मिली लेकिन पहले खाल, फिर कुमखोड़ी और सेम गांव वालों ने योजना के लिए पेयजल स्रोत से जोड़ने…

Read More

जोर पकड़ रही है हेमकुंड की तीर्थयात्रा

जोशीमठ/पीपलकोटी। हेमकुंड साहिब की यात्रा में लगातार तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को 290 तीर्थयात्रियों के जत्थे ने जोशीमठ से हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान किया। अब तक करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर चुके हैं। तीर्थयात्री दुपहिया वाहनों से भी धाम पहुंच रहे हैं। इस बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा 10 अक्तूबर तक चलेगी। तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। पटियाला से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे डा. जशमेद सिंह का कहना है कि तीर्थयात्रा शुरू होने से…

Read More

एकाउंट और एटीएम की जानकारी न दें

चंपावत। यदि कोई व्यक्ति आपको फोन कर एकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड के बारे में पूछताछ करता है तो सावधान हो जाइए। नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसकी जानकारी आप तत्काल संबंधित बैंक शाखा और पुलिस को दें। आजकल साइब्रर क्राइम की दुनिया में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है। बीते सोमवार को लोहाघाट निवासी एक व्यक्ति के एकाउंट से इस गिरोह ने साढे़ दस हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लोहाघाट एसबीआई के शाखा प्रबंधक रजनीश साह ने बताया कि बीती 23 सितंबर…

Read More

वाहन नंबर प्लेट में कुछ भी लिखा तो खैर नहीं!

पावत। यदि आपने अपने वाहन की नंबर प्लेट में पंजीयन संख्या के अतिरिक्त कुछ भी लिखा है तो अब आपकी खैर नहीं। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से जारी शासनादेश में नई व्यवस्था अमल में लाई गई है, जिसके तहत कोई भी वाहन स्वामी अपने वाहन की नंबर प्लेट में पंजीयन संख्या के अतिरिक्त कुछ भी नहीं लिख सकेगा। यदि ऐसा किया जाता है तो यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। इसके अलावा किसी गैर सरकारी वाहन में नेमप्लेट लगाने की व्यवस्था को भी वर्तमान में…

Read More

अल्ट्रा साउंड केद्रों का करें औचक निरीक्षण

चंपावत। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जिले में कन्या लिंग अनुपात को बढ़ाने के लिए हरसंभव कार्रवाई करने को कहा है। बृहस्पतिवार के कलक्ट्रेट सभागार में गर्भावस्था और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कन्या भ्रूण हत्या अथवा जांच की रोकथम के लिए अल्ट्रा साउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान केंद्रों में किसी प्रकार की कमियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीएम ने कन्या भ्रूण…

Read More

शिक्षकों के अन्यत्र समायोजन का विरोध

खटीमा। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के माध्यम से विद्यालयी सचिव शिक्षा को ज्ञापन भेजकर उच्चीकृत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बेसिक संवर्ग के शिक्षकों अन्यत्र समायोजन की प्रक्रिया पर कड़ा विरोध जताया। एसडीएम वर्मा को सौंपे ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना के अंतर्गत जनपद में कई विद्यालयों का उच्चीकरण किया गया है। उच्चीकृत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बेसिक संवर्ग के शिक्षकों के अन्यत्र समायोजन की प्रक्रिया जारी है। यदि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूल से बेसिक…

Read More

चार महीने ही मिलता है मानदेय, बाकी बेरोजगार

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। आपदा के दौरान जान जोखिम में डालकर खोज एवं बचाव करने वाले प्रशिक्षित युवा स्थायी नियुक्ति न मिलने से भविष्य को लेकर आशंकित हैं। इन युवकों को साल में सिर्फ मानसून सीजन के चार माह ही रोजगार मिलता है। बीते चार सालों से इसी तरह सेवाएं दे रहे युवा अब नियमित नियुक्ति की मांग करने लगे हैं। आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील पहाड़ी जनपदों में आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से प्रशिक्षित युवाओं को खोज एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया जाता है। इन्हें साल में सिर्फ…

Read More

गोदाम में छेद कर 37 पेटी शराब चुराई

उत्तरकाशी। चोर बड़ेथी चुंगी स्थित शराब के गोदाम में छेदकर चोर 37 पेटी शराब ले उड़े। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बृहस्पतिवार को आबकारी इंस्पेक्टर पन्नालाल बड़ेथी स्थित शराब की गोदाम का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान ओजस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में पीछे की दीवार में छेद दिखाई दिए। गोदाम खुलवाकर निरीक्षण करने पर पता चला कि गोदाम से 37 पेटी अंग्रेजी शराब गायब थी। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती ने बताया…

Read More

धरने पर डटे हैं बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार

अल्मोड़ा/भराड़ी। स्कूलों में नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं की तो लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों पर बेरोजगारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में व्यायाम शिक्षक के पद सृजित कर नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियुक्ति देने के बजाए बेरोजगारों के उत्पीड़न पर उतारू है।…

Read More

भनोली के एसडीएम के तबादले से आक्रोश

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और युवाओं की बैठक में भनोली के उपजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी के तबादले पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधि विकास करने के बजाए माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं और ईमानदार अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भनोली तहसील के एसडीएम सीएस डोभाल का तैनाती के कुछ माह बाद ही तबादला कर दिया गया। जून से तैनात एसडीएम शिवचरण द्विवेदी अच्छा कार्य कर रहे हैं। आम जनता उनके कार्यों से संतुष्ट है।…

Read More