रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती कुणकोली गांव निवासी पद्मश्री प्रो. मोहन चंद्र पंत को चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में नियुक्ति मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। प्रो. पंत ने जीआईसी रधुलीपीपल से प्राथमिक तथा स्थानीय मिशन इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की है। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रो. पंत को वीसी राय अवार्ड भी मिल चुका है। प्रो. पंत मूल रूप से यहां अम्याड़ी स्थित कुणकोली गांव के हैं। प्रदेश के पहले चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय कापहला कुलपति बनाए…
Read MoreCategory: National News
बैंकों के कर्मचारी रहे हड़ताल पर
अल्मोड़ा। बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाने, उचित वेतन वृद्धि देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसबीआई और अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले में करीब 40 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। इस दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एटीएम सुचारू रूप से चले। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर एसबीआई के कर्मचारियों और अधिकरियों ने क्षेत्रीय कार्यालय और शाखा प्रांगण में एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की। सभा में एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव ललित मोहन पंत ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की…
Read Moreसांसद संजय निरुपम पर चलेगा मानहानि का केस
कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के खिलाफ मानहानि मामले में मुकदमा चलेगा। अदालत ने बृहस्पतिवार को मानहानि की धाराओं में निरुपम के खिलाफ आरोप तय कर दिए। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने पिछले साल निरुपम के खिलाफ मानहानि का दावा दायर किया था। ईरानी का आरोप है कि निरुपम ने एक चैनल पर परिचर्चा के दौरान अपमानजनक व भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया। पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) व 509 (महिला…
Read Moreपहली बार सिख को दिल्ली कांग्रेस की कमान
दिल्ली की गद्दी छिनने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की अगुवाई युवा हाथ में सौंप दी है। महज 45 साल की उम्र में प्रदेश की कमान चार बार के विधायक व पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को सौंपी गई है। प्रदेश के 21वें अध्यक्ष बने अरविंदर सिंह लवली पहले सिख प्रदेश अध्यक्ष हैं। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सबसे लंबा (सवा छह साल) कार्यकाल पूरा करने वाले अध्यक्ष जेपी अग्रवाल की जगह मौका दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विरोधी हवा में चौथी बार जीते अरविंदर सिंह…
Read Moreतिहाड़ जेल में मुन्ना बजरंगी की सुरक्षा बढ़ी
यूपी की जेल से दिल्ली में मामले की सुनवाई के लिए लाए गए मुन्ना बजरंगी की तिहाड़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसे तिहाड़ के स्पेशल सिक्यूरिटी वार्ड में रखा गया है। तिहाड़ की जेल संख्या तीन में मुन्ना बजरंगी को एक दिन पहले लाया गया है। बृहस्पतिवार को अदालत में मामले की सुनवाई में भाग लेने के बाद वह दोपहर दो बजे तिहाड़ जेल वापस लौट आया। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से मुन्ना बजरंगी से संबंधित सूचनाएं गोपनीय रखने के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें…
Read Moreपोस्टमार्टम के दौरान निकाल ली आंख!
हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर स्थित राजन बाबू क्षय रोग अस्पताल में मृत कैदी की आंख की पुतली व कान का आधा हिस्सा गायब होने के मामले को गंभीरता से लिया है। अदालत ने रोहिणी कोर्ट के मजिस्ट्रेट को तीन सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस कैलाश गंभीर व न्यायमूर्ति इंद्रमीत कौर की खंडपीठ ने कहा यह काफी गंभीर मामला है। जस्टिस कैलाश ने संबंधित मजिस्ट्रेट को वरीयता के आधार पर पूरे मामले की जांच कर 17 जनवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया…
Read Moreसिसोदिया ने अवैध झुग्गियों को हटाने से रोका
आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के अक्षरधाम के पास अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए आए दस्ते को रोक दिया है। इन झुग्गियों को हटाने का आदेश दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से दिया गया है। सर्दी में झुग्गियां हटाना कहां की समझदारी इस बारे में सिसोदिया ने कहा कि यह गंदी राजनीति के तहत किया जा रहा है। चुनाव से पहले इसे नहीं हटाया गया लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश की याद आ गई। इस बारे में एक टीवी…
Read Moreआमिर खान को ‘कॉपी’ करने लगे उत्तराखंड के सीएम
थ्री इडियट्स’ फिल्म में किसी भी पेरशानी के उबरने के लिए आमिर खान ‘ऑल इज वेल’ कहते नजर आते हैं। इन दिनों उत्तराखंड के सीएम आमिर को कॉपी कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बुधवार को अचानक उत्तरकाशी के दौरे ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गईं सीएम को सुनकुंडी गांव में अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को सहायता चेक वितरित करने के लिए 22 दिसंबर को जाने का कार्यक्रम था, लेकिन यकायक उनके वहां पहुंचने से फिर नेतृत्व परिवर्तन की…
Read Moreअपने बहनोई के लिए हरक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
अपने बहनोई डॉ. यशवंत बर्त्वाल को शिक्षक से कृषि विभाग में सहायक निदेशक का ओहदा दिलाकर उत्तराखंड के कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बात को साबित कर दिया है कि नियम-कानून सिर्फ आम आदमी के लिए होते हैं। नियम कायदे ताक पर मास्साब को ‘लाटसाहब’ बनाने के लिए मंत्री ने सभी नियम कायदों को ताक पर रख दिया। शासन इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध करार दे चुका था, लेकिन मंत्री नहीं माने। न्यूनतम योग्यता पूरी न करने के बावजूद उन्होंने बर्त्वाल को यह पद सौंप दिया। इस बात…
Read Moreजेपी जोशी प्रकरणः अफसर, मंत्री व विधायक भी लपेटे में
निलम्बित अपर सचिव जेपी जोशी से जुड़े यौन शोषण प्रकरण की कहानी हर रोज कुछ नयापन लेकर आ रही है। दो मंत्रियों और विधायक के साथ रितु के संबंध हालांकि यह तफ्तीश का हिस्सा तो नहीं है लेकिन यह बात सामने आ चुकी है कि इस मामले में मुख्य पात्र के रूप में उभरकर आई रितु कंडियाल के संबंध दो मंत्रियों और दो प्रभावशाली विधायक के साथ रहे हैं। इसके अलावा सचिवालय में भी ऐसे तीन अफसरों की पहचान हुई हैं जिनके साथ पीड़िता के संबंध रहे हैं। लेकिन ये…
Read More