पद्मश्री प्रो. एमसी पंत के कुलपति बनने पर गृह क्षेत्र में हर्ष की लहर

रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के सुदूरवर्ती कुणकोली गांव निवासी पद्मश्री प्रो. मोहन चंद्र पंत को चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में नियुक्ति मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। प्रो. पंत ने जीआईसी रधुलीपीपल से प्राथमिक तथा स्थानीय मिशन इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की है। चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रो. पंत को वीसी राय अवार्ड भी मिल चुका है।
प्रो. पंत मूल रूप से यहां अम्याड़ी स्थित कुणकोली गांव के हैं। प्रदेश के पहले चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय कापहला कुलपति बनाए जाने की खबर सुनते ही गृह क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। वे कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं और लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल कालेज में कैंसर विभागाध्यक्ष पद पर हैं। क्षेत्र और क्षेत्रवासियों से उन्हें हमेशा लगाव रहा। कई बार उन्होंने यहां राजकीय अस्पताल में नि:शुल्क शिविर लगाकर, कैंसर के चिह्नि रोगियों की जांच और उपचार भी कराया। उनके कुलपति बनने पर पूर्व विधायक पूरन माहरा, करन माहरा, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद संजय पंत, फार्मेसिस्ट हरीश पंत, कमल कुमार पंत, पूर्व छावनी सभासद कैलाश पांडे, जगदीश अग्रवाल, राम मंदिर के मौनी महाराज सहित तमाम लोगों ने खुशी जताई है। पूर्व सभासद कैलाश पांडे ने बताया कि प्रो. पंत को पूर्व में विधानचंद्र राय पुरस्कार भी मिल चुका है। शिव मंदिर कमेटी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

Related posts