केजरीवाल बोले, ‘डरें नहीं मैं कोई भूत-प्रेत नहीं हूं’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सचिवालय में दिल्ली सरकार के अधिकारियों को दो टूक कहा, ‘डरें नहीं। मैं कोई भूत-प्रेत नहीं हूं। किसी के पीछे नहीं पड़ूंगा। ज्यादातर लोग ईमानदार हैं। ईमानदारी से काम करें। अगर पहले कभी गलती हुई है तो उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। जो गलतियां पहले हुई हैं, उसे बाद में सोचेंगे क्या करना है।’ मसलन यह साफ नहीं किया कि पुराने भ्रष्टाचार या गलतियों का क्या होगा। केजरीवाल ने कहा कि जनता, राजनेता और ब्यूरोक्रेसी मिल जाएं तो दुनिया के सामने मिसाल पेश कर…

Read More

अवैध खनन रोकने को आई पीएसी

रामनगर। सरकार की स्पेशल टास्क फोर्स के छापे में कई स्टाकों में उपखनिज की गड़बड़ी पाए जाने के बाद अब पुलिस ने भी अवैध खनन के खिलाफ ‘मोर्चा’ लेने की ठान ली है। ऐसे मार्गों में गड्ढे खुदवाए जाएंगे जिन्हें चोरी का उपखनिज ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पीरूमदारा में एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। ताकि किसी भी अशांतिपूर्ण माहौल से निपटा जा सके। एसएसपी डा. सदानंद ने मंगलवार को कोसी नदी में वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।…

Read More

अनुबंध की शर्तों के विपरीत चल रहा काम

उत्तरकाशी। भागीरथी में जमा मलबा (उप खनिज) हटाने का काम तो शुरू हो गया, लेकिन इस काम में लगे ठेकेदार अपने फायदे के लिए अनुबंध की शर्तों के विपरीत कार्य कर रहे हैं। बेतरतीब ढंग से हो रहे इस कार्य से नगर का सुरक्षित होना संभव नहीं है। बृहस्पतिवार को डिप्टी कलक्टर डा. एसके बरनवाल ने जोशियाड़ा पहुंचकर मलबा उठाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्य करने के साथ ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। दो सालों में बाढ़ के…

Read More

GANGRAPE: 7वीं की छात्रा को 4 दरिंदों बनाया हवस का शिकार

आदर्श नगर इलाके में सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने चार नाबालिगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, कुकर्म, धमकाना और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया है। चारों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय छात्रा सपरिवार आदर्श नगर में रहती है। वह इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बीते मंगलवार को गश्त…

Read More

नीली बत्ती ने सगे भाइयों को मारी टक्कर

कोतवाली इलाके में बुधवार रात नीली बत्ती लगी जिप्सी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से चालक जिप्सी समेत फरार है। पुलिस के अनुसार, करावल नगर निवासी दीपक (22) दरियागंज स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद अपनी मौसी के बेटे धर्मेंद्र (23) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दीपक के मुताबिक, लोहे के पुल…

Read More

लोस के लिए AAP ने बनाई स्पेशल कमेटी

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य देशभर का दौरा करके चुनावी संभावनाओं की रणनीति तैयार करेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश भी शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्ति पार्टी की वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की एक सब-कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संजय सिंह और पंकज गुप्ता शामिल हैं। कमेटी पर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार…

Read More

AAP के संजय सिंह देगें सोनिया को टक्कर!

कांग्रेस को रायबरेली और अमेठी में घेरने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने शुरू कर दी है। उम्मीदवारी का आवेदन शुरू करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसका इरादा भी जता दिया। कुमार विश्वास ने जहां अमेठी से आवेदन की बात कबूल की। सूत्रों का मानना है कि संजय सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। खास बात यह कि दोनों सीटों पर सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी शुक्रवार से ‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’ यात्रा शुरू करने जा रही है। देश को वैकल्पिक राजनीति देने…

Read More

कांग्रसियों ने राजनाथ के घर जाकर लगाए नारे

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के आवास अशोक रोड पर प्रदर्शन किया। पुलिस के रोकने पर नारेबाजी करने वाले प्रदर्शनकारी वापस चले गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का अब तक चार्ज नहीं लेने के कारण प्रदर्शन में अरविंदर सिंह लवली शामिल नहीं थे। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ओनिका महरोत्रा, सेवादल के अध्यक्ष दिनेश्वर त्यागी, एनएसयूआई के अध्यक्ष अंकित डेडा की अगुवाई में आए प्रदर्शनकारियों ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने इन्हें गोल डाकखाने के…

Read More

राहत: पाकिस्तानी हिन्दुओं को मिली सामग्री

राष्ट्रवादी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को जंतर-मंतर पर कंबल, दवा और गर्म कपड़े आदि बांटे। इस दौरान पार्टी प्रमुख जयभगवान गोयल ने कहा, ‘सरकार मुजफ्फरनगर पीड़ितों को तो याद करती है। लेकिन खुले में रात गुजार रहे मासूम बच्चों के साथ इन शरणार्थियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।’ अपनी मांगों को लेकर ये शरणार्थी कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।

Read More

निरंकुश कंपनी, बेबस परिवहन महकमा

हल्द्वानी। परिवहन विभाग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली निजी कंपनी के आगे बेबस हो गया है। कुछ समय बाद नंबर प्लेट लगाने की दिक्कत आती है, अधिकारी कार्रवाई की हुंकार भरते है, पर मामला पत्राचार तक सिमट कर रह जाता है। अब एक बार फिर नंबर प्लेट को लेकर अराजकता बनी हुई है। आरटीओ हल्द्वानी में करीब एक महीने से बाइकों में नंबर प्लेट नहीं लग पा रही है, जिससे सैकड़ों वाहनों के रजिस्ट्रेशन का काम भी लटक गया है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के रजिस्ट्रेशन…

Read More