नालागढ़ (सोलन)। राष्ट्रीयकृत बैंक फिर से दो दिन बंद रहेंगे। पे रिवीजन और बैंकिंग रिफार्म को लेकर बैंक कर्मियों की 10 और 11 फरवरी की दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। नेशनल आर्गनाईजेशन ऑफ बैंक वर्कर और यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीओ) के आह्वान पर की जाने वाली यह हड़ताल राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों की पे स्केल का रिवीजन न होने को लेकर है। पे रिवाइज और बैकिंग रिफार्म को लेकर होने वाली इस हड़ताल में नालागढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीयकृत बैंक भी बंद रहेंगे। ध्यान रहे…
Read MoreCategory: National News
लापरवाही से गई बच्चे की जान
सोलन। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे हत्या रार देते हुए अस्पताल प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाए हैं। समय पर प्रसव नहीं करने और इलाज में कोताही बरतने की शिकायत सोलन सदर थाना और चिकित्सा अधीक्षक सोलन को दी है। चिकित्सक अधीक्षक डा. यशवंत वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच कमेटी गठित की है। एसएचओ सोलन के मुताबिक शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है, जिसके…
Read More108 पर दें दुर्व्यवहार की सूचना
सोलन। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित पीड़ित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कॉल सेंटर के संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मदन चौहान ने की। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार से संबंधित सूचना दूरभाष नंबर 108 पर भी दे सकते हैं। कहा कि इस नंबर पर पीड़ितों…
Read Moreविपक्ष ने किया बजट का बहिष्कार
शिमला। बजट सत्र के 5वें दिन पेश किए गए बजट का विपक्षी भाजपा विधायकों ने बायकॉट किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ठीक 11 बजे बजट भाषण शुरू किया, लेकिन विपक्ष की सारी सीटें खाली थीं। यह विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ। मुख्यमंत्री की टिप्पणियों और मर्यादा हनन नोटिस पर फैसला न होने से नाराज विपक्ष के विधायक सुबह 10 बजे चौड़ा मैदान चौक पर एकत्र हुए। बाद में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में इन्होंने चौड़ा मैदान से विधानसभा परिसर तक स्कूटर रैली भी निकाली। स्कूटरों…
Read Moreनिशुल्क सीखें देशी-विदेशी व्यंजन बनाना
देसी-विदेशी व्यंजन बनाने के शौकीन लोगों केंद्र सरकार और नगर निगम अच्छी खबर लेकर आया है। इसके तहत बीपीएल और एलआईसी कार्ड धारक जो शहर के स्थायी निवासी हैं उन्हें दो महीने का निशुल्क कुकिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में हिमाचली व्यंजनों के अलावा हिंदुस्तानी, चाईनीज, साउथ इंडियन आदि व्यंजन बनाने सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष रखी है। इच्छुक आवेदक स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना सचिव भारती कुठियाला, अध्यक्ष अजय शर्मा और सचिव प्रीतम…
Read Moreसैलरी के बढ़ते बोझ ने तंग किए विकास के रास्ते
शिमला। हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के वेतन-पेंशन का बढ़ता बोझ विकास के रास्ते संकरे करता जा रहा है। शुक्रवार को सदन में पेश वित्त वर्ष 2014-15 के बजट अनुमान बताते हैं कि हिमाचल 100 रुपये में से महज 34 रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर रहा है। पिछले साल यह राशि 36 रुपये थी। राज्य सरकार वेतन और पेंशन पर 47 रुपये और ऋणों को चुकाने पर 18 रुपये लगा रही है। एक पहलू ये भी है कि बजट के कुल आकार में बढ़ोतरी केवल 1846 करोड़ हुई, जबकि वित्तीय…
Read Moreबिजली प्रोजेक्टों को एंट्री टैक्स में छूट
शिमला। बिजली प्रोजेक्टों के लिए बाहर से आने वाली मशीनों पर एंट्री टैक्स नहीं लगेगा। सरकार ने इसमें छूट दी है। सरकार ने वैट में भी छूट दी है। जलविद्युत उत्पादन में प्रयोग होने वाली सभी प्रकार की मशीनरी एवं संयंत्र पर वैट भी घटा कर दो फीसदी किया है। पहले यह 13.75 या 5 प्रतिशत रहता था। हिमाचल में मूल निवासियों के लिए आरक्षित 2 मेगावाट की परियोजनाओं से 12 साल तक की अवधि को सात के बजाय तीन फीसदी निशुल्क बिजली देनी होगी। 5 मेगावाट तक जलविद्युत परियोजनाओं…
Read More490 किमी नई सड़कें बनाएगा हिमाचल
शिमला। आगामी वित्त वर्ष में हिमाचल में 490 किमी मोटर योग्य सड़क और 30 पुलों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। 2,000 किमी वर्तमान सड़कों का नवीकरण होगा। 550 किमी नई सड़कें पक्की होंगी। 600 किमी सड़कों पर जलनिकासी का कार्य किया जाएगा। ग्रामीण सड़कों को बनाने में तारकोल के मूल्यों में बढ़ोतरी को स्वीकृति दी है। नई खनन नीति में निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। आगामी वित्तीय वर्ष में 2,384 करोड़ के बजट का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तारकोल बिछाने और नई बस्तियों…
Read Moreनिवेश खींचने की जुगत दिखी बजट में
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को पेश बजट में निवेश को खींचने की जुगत नजर आई है। कर्मचारियों, पेंशनरोें के हित पर अधिक केंद्रित रहे इस बजट में उद्योगपतियों और निवेशकों को आमंत्रित करने का पूरा प्रयास दिखा। एक साल की हुई इस वीरभद्र सरकार ने स्वास्थ्य, बागवानी जैसे हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण कई क्षेत्रों में निवेश की नई राह सुझाई है। उद्योगपति अरसे से बिजली शुल्क को कम करने की मांग उठाए हुए थे। सरकार ने इसे 15 और 17 फीसदी से कुछ शर्तों को जोड़कर दो फीसदी…
Read Moreपत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत बटबाड़ा में वीरवार शाम को जंगल में लकड़ियां लेने गए युवक की पहाड़ से गिरे पत्थर से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बटबाड़ा निवासी युधिष्ठर कुमार (37) वीरवार दोपहर को जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गया हुआ था। इस दौरान जंगल में बरिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए वह एक पहाड़ के नीचे बनी मिट्टी की एक छोटी सी गुफा में खड़ा हुआ। इस दौरान पहाड़ पर भू-स्खलन हो गया तथा करीब एक डेढ़ टन वजन का एक विशाल…
Read More