अब दस लाख तक चालान काटेगा वन महकमा

चंबा। अब वन विभाग वन काटुआ व खनन माफि या पर 10 लाख रुपये तक जुर्माना कर सकता है। सरकार ने विभाग को यह शक्ति प्रदान की है। पहले वन विभाग के अधिकारी जंगलों में अवैध कटान व अवैध खनन करने वालों पर लगभग दो लाख रुपये तक का चालान कर सकते थे। इससे ज्यादा चालान पुलिस या अन्य विभाग की ओर से किए जाते थे, लेकिन अब वन विभाग के अधिकारी दस लाख रुपये तक आन स्पॉट चालान कर सकते हैं। इससे विभाग के अधिकारियों को खनन माफिया या…

Read More

शांता से मुकाबला करने की इच्छा : सुशांत

पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा छोड़ चुके सांसद डा. राजन सुशांत ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट भी देगी तो भी वह पार्टी में वापसी नहीं करेंगे। वह हर हाल में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा जल्द करेंगे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी समेत दूसरे दलों से भी बात हो रही है। इसका पता 15 फरवरी के बाद चलेगा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उनकी इच्छा है कि उनका मुकाबला शांता कुमार के साथ हो।…

Read More

किन्नौर के 50 ग्रामीण रूट बंद

सांगला (किन्नौर)। जिले में शनिवार को मौसम खुलने के बाद भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी जिले के 50 के करीब ग्रामीण रूट बंद हैं। हालांकि दिन भर क्षेत्र में धूप खिली रही। इस कारण लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, रिकांगपिओ से शिमला और चंडीगढ़ राजमार्ग बहाल हो गया है, जबकि रिकांगपिओ से पूह और काजा की ओर जाने वाली सड़क कई स्थानों पर हिमखंड आने और ल्हासे गिरने से अभी भी बंद है, जबकि जिला के ग्रामीण रूटों पर आज…

Read More

राहुल की मुश्किलें बढ़ाने में जुटे कुमार विश्वास!

अमेठी: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर ताल ठोक रहे हैं। कुमार विश्वास अमेठी में तेजी से जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं और छोटी छोटी जनसभाओं में अमेठी के रुके हुए विकास कार्यों के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसी ही एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अगर अमेठी की जनता उन्हें चुनाव में जिताती है तो अमेठी का विकास होकर रहेगा। आप नेता ने कहा…

Read More

मारुति सुजुकी ने मारुति-800 का उत्पादन बंद किया

हैदराबाद: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शुरुआती दिनों में जबरदस्त लोकप्रिय रही कार मारुति-800 अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। कंपनी ने इस मॉडल का उत्पादन बंद कर दिया है। मारुति-800 ने लाखों मध्यम वर्गीय परिवारों का कार की सवारी करने का सपना पूरा किया है। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक सीवी रमन ने कहा, यद्यपि कार का उत्पादन बंद कर दिया गया है, इसके कल पुर्जे अगले 8-10 साल तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘18 जनवरी को हमने मारुति-800…

Read More

दिल्‍ली में 14.90 रुपये सस्‍ती होगी CNG

नई दिल्ली: कंपनियों को घरेलू गैस उत्पादन से शत प्रतिशत आपूर्ति करने के फैसले के परिणामस्वरूप राजधानी दिल्ली में आज मध्य रात्रि से कम्प्रैस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतो में 14.90 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइप के जरिए घरों में आपूर्ति की जाने वाली (पीएनजी) के दाम पांच रुपये प्रति घनमीटर कम हो जाएंगे। दिल्ली और राजष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने इसकी घोषणा की है। फैसले के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 16.15 रुपये प्रति…

Read More

कांग्रेस ने मोदी से कहा, अगर मुस्लिमों से जुडऩा है तो आरएसएस से संबंध तोड़ो

नई दिल्ली: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा मुस्लिमों में पैठ बनाने के लिए गुजरात में एक कारोबारी सम्मेलन आयोजित करने के बीच, कांग्रेस ने आज कहा कि अगर वह वास्तव में सभी को अपने साथ लाना चाहते हैं तो उन्हें आरएसएस के साथ संबंध खत्म करने चाहिए। मुस्लिम समुदाय को लुभाने के भाजपा के प्रयास को विधि मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा का ‘‘चुनावों के लिए एक चेहरा है जबकि पर्दे के पीछे से कई अन्य चहेरे काम कर रहे…

Read More

पंचायत नुमाइंदों को बढ़ोतरी नामंजूर

हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने बजट प्रस्ताव में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़ोतरी को नकार दिया है। प्रतिनिधियों ने बढ़ोतरी को ऊंट के मुंह में जीरे के समान करार दिया तो किसी ने बढ़ोतरी को सरकार का चुनावी लॉलीपॉप करार दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि अच्छा होता सरकार मानदेय को बंद कर दे, कम से कम मजाक नहीं होगा। पंचायत प्रधान संघ के वरिष्ठ उपप्रधान वीर सिंह रणौत का कहना है कि प्रधान के कार्यों को देखते हुए मानदेय कम है।…

Read More

शर्तें पूरी करो, तभी लिए जाएंगे आवेदन

हमीरपुर। कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी संस्थानों को सरकार ने झटका दिया है। अब उन्हीं निजी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को कौशल विकास भत्ता मिलेगा जो संस्थान सरकार और विभाग की शर्तों को पूरा करेंगे। शर्तें पूरी करने के बाद संस्थानों को एंपेनलमेंट के लिए फार्म भी भरना होगा। फाइल रोजगार विभाग के पास जमा करवाने के बाद सब डिवीजन स्तर पर गठित कमेटी संस्थान का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद शर्तें पूरा करने वाले संस्थानों के छात्र ही कौशल विकास भत्ते के लिए पात्र होंगे। जो संस्थान बिना…

Read More

सरकार के बजट में अधिकांश उम्मीदें पूरी

सोलन। हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट 2014 में जिला सोलन में औद्योगिक विकास एवं पर्यटन से रोजगार को पंख लगाने की पूरी कोशिश की गई है। पंजाब, हरियाणा से सटे औद्योगिक हब में उद्योगपतियों की अधिकांश मांगें पूरी हुई हैं। हालांकि कुछ अधूरी भी रही हैं। इसमें सीएसटी को डेढ़ से एक फीसदी तक करने की मांग हैं। दूसरी तरफ कंडाघाट मेें ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की कवायद को बेहतर ढंग से अमलीजामा पहनाने से पर्यटन उद्योग के निखारने का भरसक प्रयत्न किया गया है। दूसरी तरफ औद्योगिक पैकेज 2003 के…

Read More