साइट से फोटो हटाई, नाम हटाना भूल गए

केलांग। लोकसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग के आदेश के बाद राज्य के कई सरकारी विभागों ने अपने अधिकारिक वेबसाइट से मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के फोटो और नामों को हटा दिया है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग अपने वेबसाइट से भले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो हटा दिया है, लेकिन नाम हटाना भूल गया है। शिक्षा विभाग ने यह कारनामा अपनी अधिकारिक वेबसाइट में किया है। दरअसल, विभाग ने वेबसाइट पर फोटो निदेशक का डाल दिया है, वहीं नाम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लिखा है। विभाग ने वेबसाइट से मुख्यमंत्री का…

Read More

चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें

कुल्लू। मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग के नियुक्तव्यय पर्यवेक्षक अभिराम खरे ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में गठित वीडियो सर्विलेंस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, उड़न दस्तों और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी टीमों के प्रभारियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है, जिससे मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। रविवार को बचत भवन में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी कमेटियों के प्रभारियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा…

Read More

रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

कुल्लू। रविवार को मनाली और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। रविवार को दिन भर रोहतांग, चंद्रखणी, हामटा पास, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर चलता है। इसके अलावा लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों कुंजुम पास, बारालाचा पास, लेडी ऑफ केलांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। वहीं कुल्लू-मनाली के निचले क्षेत्रों में दिन भर रूक-रूक कर बारिश का दौर चलता रहा। इसके कारण निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। कुछ दिनों से…

Read More

सोने की जगह तांबा बेच करोड़ों ठग गए शातिर

धर्मशाला। बाहरी राज्यों के ठग हिमाचल के लोगों को सोने की जगह तांबे के सिक्के बेचकर करोड़ों रुपये कमा गए। दो दर्जन सुनारों ने भी सोने के लालच में तांबा ही खरीद लिया है। बाद में जब मामला पुलिस में गया और सिक्कों की फोरेंसिक लैब में जांच की गई तो करोड़ों की ठगी होने का पर्दाफाश हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बाहरी राज्यों से सोने के सिक्के बेचने आए ठग सुनार और लोगों को बहला फुसलाकर सोने की जगह तांबे के सिक्के बेचकर चले गए हैं। सोने के एक…

Read More

लंगर भी जुड़ेगा चुनाव खर्च में

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की ओर से किसी भी प्रकार के धार्मिक समागम या अन्य समारोहों (लंगर, भोज) में सम्मिलित होने पर समारोह का व्यय संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जा सकता है। यह जानकारी व्यय पर्यवेक्षक अभय कुमार ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं व्यय निगरानी समितियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अभय ने बताया कि व्यय से संबंधित दरों की बुकिंग (निर्धारण) निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई दरों के अनुरूप की जाएंगी। इसमें समस्त व्यय सम्मिलित किए जाएंगे। मतदाताओं को किसी प्रकार का कोई…

Read More

वीरभद्र ने रोका हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज : अनुराग

देलग/ पंजगाई/ बैरी (बिलासपुर)। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका काम रुकवाया है। केंद्र में मोदी की सरकार बनी तो एक साल के भीतर बंदला में ही हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जाएगा। अनुराग रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देलग, सलनू, बैरी, पंजगाईं, धौनकोठी, द्रोबड़, हरनोड़ा, बरमाणा, दयोली व कुड्डी में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…

Read More

निगम के एक दर्जन से अधिक रूट बंद

बिलासपुर। हिमाचल परिवहन निगम डिपो बिलासपुर के करीब एक साल के भीतर एक दर्जन से अधिक बस रूट बंद कर दिए गए हैं। रूट बंद होने से न केवल आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक स्कूली बच्चों को सरकार द्वारा शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा है। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस रूट बंद होने का कारण परिचालकों की कमी माना जा रहा है। यहां तक कि निगम में अन्य कर्मचारियों के…

Read More

भाजपा ने धर्म के नाम पर देश को बांटा : प्रतिभा

नेरचौक (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कई क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कर यूपीए व प्रदेश सरकार की उपलब्धि व विकास कार्यों पर वोट मांगे। रविवार को दूसरे दिन प्रतिभा सिंह ने बैहना, चंदयाल, कुम्मी, नलसर, पैड़ी, सध्याणी, रत्ती, नेरचौक, भंगरोटू व बड़सू में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बदौलत आज देश को मनरेगा, आरटीआई, खाद्य सुरक्षा कानून, भूमि अधिग्रहण बिल, जन लोकपाल बिल, शिक्षा का अधिकार व राष्ट्रीय ग्रामीण…

Read More

आईपीएल के लिए पुलिस सुरक्षा को तैयार थे वीरभद्र

इंडियन बुलेटिन   (सवाल से जवाब तक) में राजीव शुक्ला से वीरेन्द्र  खागटा द्वारा पूछे गये  पांच तीखे सवाल और उनके जवाब शिमला। बीसीसीआई में उपाध्यक्ष और पूर्व में आईपीएल चेयरमैन रहे राजीव शुक्ला हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद रविवार को शिमला पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय में उनसे राजनीतिक कम और क्रिकेट से जुड़े सवाल ज्यादा हुए। कारण यह है कि प्रदेश में अन्य मुद्दों पर एचपीसीए मसला भारी पड़ रहा है। राजीव शुक्ला ने सवालों का जवाब बड़ी चालाकी से दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी डिफेंड किया और…

Read More

स्वर्ण जयंती पर देश-विदेश में कार्यक्रम

शिमला। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री और उत्तर भारत के संगठन प्रभारी महावीर ने कहा कि विहिप वर्ष 2014 को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाएगी। देश-विदेश में स्वर्ण जयंती वर्ष के निमित्त कई कार्यक्रम होंगे। वह विहिप के प्रांत कार्यालय संदल चक्कर में प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने की। महावीर ने कहा कि 17 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन कार्यक्रम मुंबई के संदीपनी आश्रम से शुरू होगा।…

Read More