शिमला। हिमाचल प्रदेश में सैनिक वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा ने पहला दांव चल दिया है। पूर्व सेनाध्यक्ष और भाजपा नेता जनरल वीके सिंह 16 अप्रैल को हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का नामांकन भरवाने पहुंच रहे हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह शुरू से ही कांग्रेस के प्रति आक्रामक रहे हैं। देश में आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। गाजियाबाद से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में फौजी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है, जिसको देखते…
Read MoreCategory: National News
न हिमाचल, न देश में मोदी लहर : शुक्ला
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे राजीव शुक्ला ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल के लोग राज्य में जिस पार्टी की सरकार होती है उसे लोकसभा चुनाव में भी समर्थन देते रहे हैं। ट्रेंड अब तक यही रहा है। सभी कांग्रेसी एकजुट होकर काम पर लगे हैं। इसलिए कांग्रेस हिमाचल में चारों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यतया यूपीए सरकार की उपलब्धियों के सहारे प्रचार में जाएगी। राज्य से संबंधित मसले स्टेट लीडरशिप को देखने हैं। एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने…
Read Moreहोटल पवेलियन के पेड़ 30 साल पुराने
शिमला। एचपीसीए के होटल पवेलियन में मौजूद पेड़ों की उम्र 30 वर्ष या इससे अधिक है। यह खुलासा नौणी विवि के विशेषज्ञों की ओर से विजिलेंस को सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ है। अगर विजिलेंस इस बात को साबित कर देती है कि पवेलियन के लिए पेड़ काटे गए हैं तो एचपीसीए की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस टीम फिलहाल अनुमान लगा रही है कि होटल बनाने के लिए 30 वर्ष और इससे अधिक की उम्र के बड़े पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया। इन्हीं पेड़ों को काटने के खिलाफ…
Read Moreत्रिलोकपुर मंदिर में 1.28 करोड़ का चढ़ावा
नाहन (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बालासुंदरी मंदिर में नवरात्र से लगातार श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में अभी तक 1 करोड़ 28 लाख 58 हजार 562 रुपये की नकद राशि चढ़ावे के रूप में चढ़ी है। इसके अलावा 114.7 ग्राम सोना एवं 16 किलो 248 ग्राम चांदी भी मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। मंदिर में पहले नवरात्र से ही माता के दर्शनों को श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां पर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व…
Read Moreब्रिज कोर्स पार लगाएगा नौनिहालों की नैया
सोलन। शुरूआती सालों में स्कूल न जा पाने वाले नौनिहालों को उनकी आयु के आधार पर पहली से पांचवीं कक्षा में प्रवेश मिलेगा। इसमें लिखने-पढ़ने की क्षमता और स्तर बाधा नहीं बनेगी। इस बाधा को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष कोर्स (ब्रिज कोर्स) तैयार किया है। इसके माध्यम से छात्रों का स्तर आयु अनुसार कक्षा तक लाया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में नए प्रावधान से ग्रामीण और दुर्गम परिवेश में रहने वाले सैकड़ों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। खासकर औद्योगिक जिला सोलन में जहां प्रवासियों की तादाद खासी…
Read Moreफिर खली हाइड्रेंट की कमी
परवाणू (सोलन)। आग लगने की घटना के बाद परवाणू औद्योगिक क्षेत्र में हाइड्रेंट की कमी फिर खली। शनिवार मध्यरात्रि में दो फैक्ट्रियों में आग की घटना के दौरान फायर कर्मियों को आग बुझाने के लिए पास के एक उद्योग के हाइड्रेंट का सहारा लेना पड़ा। अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 30 हजार से अधिक आबादी वाले परवाणू शहर में आग से बचने के लिए केवल तीन फायर हाइड्रेंट हैं। ‘अमर उजाला’ ने पिछले दिनों इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। यही नहीं परवाणू क्षेत्र…
Read Moreधूमल को शीशे में भी दिखते वीरभद्र
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल को वीरभद्र फोबिया हो गया है। शीशे और पानी में भी उन्हें वीरभद्र ही दिखता है। धूमल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धूमल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसी कारण वह लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार के गिरने की बात कह रहे हैं। धूमल से पूछा कि संविधान में कौन सा ऐसा प्रावधान है कि लोस चुनाव के बाद प्रदेश सरकार बर्खास्त की जाती हो। अनुराग को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि…
Read Moreधूमल की एक ही रट, गिरेगी सरकार
भोरंज/अवाहदेवी (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पता नहीं किस ज्योतिष ने भ्रमित किया है। वे बस एक ही रट लगाए हुए हैं कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही प्रदेश सरकार गिर जाएगी। उन्हें नहीं पता कि सरकार को जनता ने पांच साल के लिए बनाया है। कहा कि सरकार अपने पूरे पांच साल पूरा करेगी। यह भी कहा कि अगर केंद्र में मोदी सरकार बन भी गई तो राज्य सरकार को कोई असर नहीं पड़ेगा। रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लंबलू,…
Read Moreकॉलेजों ने पीटीए शिक्षक निकाले
हमीरपुर। महाविद्यालयों में पढ़ा रहे पीटीए शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछेक महाविद्यालयों से पीटीए शिक्षकों को हटा दिया है तथा कुछेक में अल्टीमेटम दे दिया है। हफ्ते या फिर 10 दिन के अंदर पीटीए शिक्षकों को नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय मुखियाओं को निर्देश हुए हैं। हमीरपुर के एक कॉलेज से छह, दूसरे से दो पीटीए शिक्षकों को हटा दिया है। एक अन्य कॉलेज से दो पीटीए शिक्षकों को अल्टीमेटम दिया है। पीटीए शिक्षकों के हटने…
Read Moreप्रत्याशियों को खोलना पड़ेगा जीरो बैलेंस एकाउंट
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए यह सूचना है। नामांकन से पहले उन्हें जीरो बैलेंस का एक एकाउंट खोलना होगा। कोई भी प्रत्याशी 20 हजार रुपये से अधिक कैश खर्च नहीं कर सकता है। अधिक खर्च करने के लिए उन्हें चेक बुक का इस्तेमाल करना होगा, जिसके माध्यम से उन्हें भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला संसदीय सीट के रिटर्निंग आफिसरों को उक्त व्यवस्था लागू करने के लिए…
Read More