कुल्लू। शहर की करीब 25 हजार आबादी को 24 करोड़ की लागत से स्वच्छ पानी मिलेगा। योजना के लिए दस करोड़ की पहली किस्त नगर परिषद कुल्लू के पास पहुंच गई है। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने यह जानकारी यहां प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा करोड़ों रुपये की लागत से कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण तथा पार्किंग व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने 34 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। मनु शर्मा ने कहा कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था…
Read MoreCategory: National News
महेंद्र ने भाजपाइयों को दिए चुनावी टिप्स
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री तथा मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र पांडे ने अहम चुनावी टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन में बूथ से लेकर जिला स्तर तक चुनाव प्रचार में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए बूथ मैनेजमेंट को लेकर अहम टिप्स दिए। बूथ प्रबंधन की बारीकियों को समझाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर एक मतदाता तक…
Read Moreझगड़ों में आगे रहते हैं सत्ती: रायजादा
ऊना। पीसीसी सदस्य एवं ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पिछला रिकॉर्ड देखें तो वे हमेशा लड़ाई-झगड़ों में आगे रहे हैं। उनका स्वभाव ही ऐसा है। रात को अबादा बराना में भी सत्ती ने ही माहौल खराब किया और अपने घरों तथा दुकानों में आराम से बैठे आम लोगों को पीटा। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी इस मामले की शिकायत की है। सत्ती समेत मारपीट करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की रात को ही गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। ऊना…
Read Moreकेस दर्ज करवाने को लगे तीन घंटे : सत्ती
ऊना। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के लोग हार के डर से पैदा हुई बौखलाहट के कारण लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। रात को थाने में पुलिस अधिकारी और थाना का स्टाफ था। फिर भी उनके पीएसओ की ओर से एफआईआर दर्ज कराने में तीन घंटे लगे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों समेत पूरी कांग्रेस सरकार के हस्तक्षेप से ऐसे हालात बने। पीएसओ भी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी है, फिर भी ऐसा व्यवहार हुआ। एफआईआर दर्ज करना थाने के मुंशी का होता है,…
Read Moreमतदान केंद्रों पर मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए आगे आएं और उन्हें मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया हों, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पानी पिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपनिदेशक सेकेंडरी को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा वहां शौचालय की व्यवस्था भी होगी। जिला के 25 ऐसे स्कूल जहां बरामदे नहीं…
Read Moreचुनाव आयोग की टीम ने पकड़ा 2.37 लाख कैश
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। चुनाव आयोग के आदेश पर एसएसटी की टीम ने नाके के दौरान एक गाड़ी से दो लाख 37 हजार रुपये कैश पकड़ा है। टीम ने राशि को कब्जे में ले लिया है। वहीं गाड़ी के मालिक को यह बताने के लिए दो दिन का समय दिया है कि पैसा किस काम के लिए लेकर जा रहे थे। उसे पूरे साक्ष्य टीम को बताने होंगे। अगर ऐसा करने में गाड़ी का मालिक असफल रहता है तो राशि सरकारी खाते में जमा कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार एसएसटी…
Read Moreनौ राज्यों को रोशन करने वाले खुद अंधेरे में
रामपुर बुशहर। देश के नौ राज्यों को रोशन करने वाले 480 परिवार और 3500 प्रभावित अपना जीवन अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। आलम यह है कि जिनके घर गए, उन्हें जमीन नहीं मिली। कुछ एक को मिली भी है तो उन्हें भी आज तक मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस हो या फिर भाजपा 22 साल में आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर पाई। वहीं, वामपंथी भी विस्थापितों को उनका हक दिलाने में असफल रहे हैं। अब एक बार फिर से सभी विस्थापित और प्रभावित अपने स्तर…
Read Moreश्रम विभाग को कमजोर कर रही सरकार
सोलन। सीटू जिला कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित करके मजदूरों, किसानों एवं आम जनता से भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को नकारते हुए भाकपा (सीपीईएम) प्रत्याशी को वोट देने की अपील की र्गई। जिला प्रधान ओम दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक व औद्योगिक नीतियों पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में चिंता व्यक्त की गई कि मजदूरों को स्थायी रोजगार की जगह अब ठेकेदारी के तहत रखा जा रहा…
Read Moreउद्योगों में मतदान के दिन रहेगा अवकाश
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश में सात मई को होने वाले मतदान के चलते जहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, वहीं प्रदेश के उद्योगों में भी अवकाश रहेगा। इस दिन कामगार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं उनका वेतन भी नहीं कटेगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से औद्योगिक संगठनों को पत्राचार किया है। यही नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने भी औद्योगिक संघों से बैठक कर आदेश जारी किए हैं। इसके तहत मतदान वाले दिन कामगारों को उनके संवैधानिक अधिकार मतदान से महरूम न रखा…
Read Moreगर्मी पर भारी पड़ा समर्थकों का जोश
सोलन। समय : सुबह 10:50 बजे। स्थान: पुलिस मैदान सोलन। वीरवार को सोलन का तापमान करीब 33 डिग्री के आसपास होगा। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद… के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता पुलिस मैदान की ओर जा रहे हैं। गेट पर पुलिस कर्मी एक-एक की जांच के बाद ग्राउंड में एंट्री करवाते हैं। ग्राउंड का नजारा अजीब। चारों ओर लगी कुर्सियां मात्र 10 फीसदी बुक। ऐसा लग रहा था, मानों आज कांग्रेस के लिए मैदान में भीड़ जुटाना मुश्किल हो जाएगा। कुछ लोग धूप से बचने के लिए पेड़ाें की छांव में कुर्सियां…
Read More