झगड़ों में आगे रहते हैं सत्ती: रायजादा

ऊना। पीसीसी सदस्य एवं ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पिछला रिकॉर्ड देखें तो वे हमेशा लड़ाई-झगड़ों में आगे रहे हैं। उनका स्वभाव ही ऐसा है। रात को अबादा बराना में भी सत्ती ने ही माहौल खराब किया और अपने घरों तथा दुकानों में आराम से बैठे आम लोगों को पीटा। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी इस मामले की शिकायत की है। सत्ती समेत मारपीट करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की रात को ही गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। ऊना सदर थाना में तैनात स्टाफ भाजपा सरकार के समय का है और तभी गिरफ्तारियां न हो सकीं। रायजादा शनिवार को ऊना में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
रायजादा ने कहा कि वे रात को बसदेहड़ा में पार्टी के कार्यक्रम में थे। लोगों ने बताया कि अबादा बराना में नुक्कड़ नाटक करने आए भाजपा के लोग और कार्यकर्ता नशे में धुत्त थे। जबरन लोगों के घरों, दुकानों के आगे शोर मचाना, लोगों को इकट्ठा देखकर एतराज पर भी दुकानों के आगे सभाएं करना, कारोबार प्रभावित करना गलत है। मारपीट के बाद रात को थाने के बाहर भी नशे में धुत्त भाजपा कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे। पुलिस को उस समय इनका मेडिकल कराना चाहिए था और एल्कोसेंसर से भी इनके द्वारा ग्रहण की गई एल्कोहल की मात्रा जांचनी चाहिए थी। रायजादा ने माना कि अबादा बराना के पूर्व प्रधान दर्शन कुमार कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, लेकिन वहां उनके बेटे और अन्य लोग दुक ानें चलाते हैं। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, कुलवंत सिंह मान, एसएन शुक्ला, ज्ञान चौधरी, बबू सैणी, त्रिलोचन शम्मी मौजूद रहे।

Related posts