आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

आतंकी हाफिज ने भारतीय पत्रकार से पूछा ‘मोदी की पत्नी का हाल’

नई दिल्ली: सोशल साइट्स पर वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक और 26/11 को मुंबई पर हुए आंतकी हमले के सबसे बड़े गुनाहगार हाफिज सईद से मुलाकात की तस्वीर वायरल हो गई हैं। वैदिक और सईद की ये मुलाकात 2 जुलाई को थी लेकिन तस्वीरें आज वायरल होने के बाद उनका बयान आया है। कांग्रेस ने भी वैदिक और सईद की ये मुलाकात पर सवाल खड़े किए और आपत्ति जताई है। सईद से मुलाकात पर वैदिक ने सफाई देते हुए कहा कि वे पाकिस्तान में सईद से मिले थे लेकिन सईद…

Read More

एचआरटीसी बस खाई में गिरी, तीन की मौत

शिमला एचआरटीसी की बस रविवार सुबह सोलन से ‌शिमला जा रही थी। बस में करीब 30-35 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस सुबह 8.05 बजे सोलन से ‌शिमला के लिए चली। 8.40 बजे जब बस वाकनाघाट के दिहारी घाट पहुंची तो सामने से आ रही नीले रंग की अल्टो कार अचानक सामने आ गई। कार को बचाने के चक्‍कर में ड्राइवर ने सतुंलन खो दिया। बस दो पलटे खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक घायल ने…

Read More

बीए फाइनल: मेरिट में फिर चमकी ‘बेटियां’

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम में शिमला के सेंट बीड्स कालेज ने दबदबा कायम कर लिया है। कॉलेज की छात्रा आस्था बढालिया ने 1000 में से 844 यानि 84.4 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इसी कालेज की छात्रा गरिमा सेन ने 84 फीसदी अंक अर्जित कर मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बीए की इस मेरिट सूची में गर्वमेंट कालेज अंब की छात्रा दीक्षा और दौलतपुर चौक कालेज की छात्रा अंजलि जरयाल ने 82.7 फीसदी अंक…

Read More

राज ठाकरे ने उड़ाया मोदी का मजाक

नई दिल्ली: एम.एन.एस. सुप्रीमो राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नजदीकी अमित शाह पर चुटकी ली है। कार्यकर्त्ताओं को संबोधन करते समय राज ठाकरे ने एक चुटकुला सुनाकर मोदी का मजाक उड़ाया। चुटकुले में मोदी की तुलना एक ऐसे पति से की गई है जो अपनी पत्नी को रिझाने के लिए बड़े-बड़े वादे करता है। राज ठाकरे हाल ही में भाजपा अध्यक्ष बने अमित शाह पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। राज ने कहा कि अमित शाह कोई ‘रॉकेट’ नहीं हैं जो उन्हें ‘लॉन्च’ किया जाए। गौरतलब है…

Read More

मोदी के प्रधान सचिव पर संसद में हंगामा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र को लेकर संसद में सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष में ठन गई है।  नृपेंद्र मिश्र की प्रमुख सचिव के तौर पर नियुक्ति में कानूनी अड़चन को समाप्त करने के लिए सरकार ने ट्राई अधिनियम में संशोधन का बिल पेश किया। विपक्षी सांसदों ने इसके खिलाफ खूब हंगामा किया व इस बिल का जोरदार तरीके से विरोध किया। संशोधन विधेयक पेश करने से पहले भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा था। इस संशोधन का विरोध…

Read More

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हिन्दी में किया ट्वीट

  नॉटिंगमः इंगलैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी हिन्दी का लोहा मानते हुए भारत के खिलाफ चल रही टैस्ट सीरीज के दौरान अपने कुछ ट्वीट हिन्दी में करने का फैसला किया है। ईसीबी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्रेंटब्रिज में चल रहे पहले टैस्ट मैच के शुरू से ही बीच में हिन्दी में ट्वीट किए जा रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर उसने ट्वीट किया, ”इंगलैंड ने भारत के 457 रन के जवाब में दूसरा दिन 43-1 पर खत्म किया।” दिलचस्प तथ्य यह है कि…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार जहांगीर पोचा का निधन

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार जहांगीर पोचा का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह गुड़गांव में निधन हो गया। यह न्यूज X चैनल के एडिटर इन चीफ थे। सूत्रों के अनुसार आज शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि जहांगीर पोचा इंडी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के  फाउंडर थे। न्यूज एक्स चैनल इसी कंपनी का है। इससे पहले जहांगीर पोचा बिजनेस वर्ल्ड के एडिटर थे। 2003 से 2007 तक बोस्टन ग्लोब के एशिया कॉरेस्पॉन्डेंट थे। इसके अलावा करीब एक दशक तक…

Read More

‘बाजार में आलू-प्याज की तरह बिक रहे हैं बच्चे’

‘बच्चा बाजार में आलू-प्याज की तरह बच्चे बेचे जा रहे हैं। बच्चे बेचने का बड़ा रैकेट कई राज्यों में चल रहा है।’� यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को रोहिणी जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. कामिनी लाऊ ने एक माह की बच्ची के खरीद-फरोख्त मामले में की। अदालत ने बच्ची से क्रूरतापूर्ण व्यवहार के लिए रोहिणी स्थित एक अस्पताल की मिड वाइफ संतोष और सहयोगी ओटी अटेंडेंट इस्लामुद्दीन व अनीता को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत तीन-तीन माह कैद की सजा सुनाई है। वहीं, अदालत ने ऐसे मामलों के संबंध में…

Read More

बजट से खुश नहीं बागवान : हरिचंद

मनाली। जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश आम बजट से कुल्लू-मनाली के बागवान खुश नहीं हैं। सेब पर आयात शुल्क न बढ़ाने से प्रदेश के बागवानों को निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि सेब हिमाचल की आर्थिकी है और विदेशी सेब देशी सेब पर भारी पड़ रहा है। इसके चलते आयात शुल्क का बढ़ाया जाना जरूरी था, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा न कर बागवानों के हितों की अनदेखी की है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सेना की दृष्टि…

Read More

बीएसएनएल को महिला कांग्रेस का अल्टीमेटम

केलांग। घाटी में दूरसंचार और इंटरनेट सेवा सुचारु करने के लिए महिला कांग्रेस ने बीएसएनएल को अल्टीमेटम दिया है। कहा कि संचार सुविधा को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी। लाहौल घाटी में दूरसंचार और इंटरनेट सेवा के बार-बार चरमरा जाने से नाराज घाटी की जनता ने महिला कांग्रेस के बैनर तले विरोध का बिगुल फूंकने का ऐलान किया है। आरोप है कि केंद्र सरकार के अधीन होने के कारण विभाग प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर संचार सुविधा…

Read More