हिमाचल में बसों, ट्रकों, कारों और अन्य वाहनों के ड्राइवरों के लिए राज्य पथ परिवहन निगम रेस्ट हाउस बनाने जा रहा है। ये विश्राम गृह सार्वजनिक निजी सहभागिता से बनाए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। शुरूआती चरण में इन्हें मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में ही बनाने का प्रस्ताव है। यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इस सुविधा को अन्य स्थलों पर भी दिया जाएगा। प्रदेश पथ परिवहन निगम इस नई योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। इसके दो मकसद हैं।…
Read MoreCategory: National News
कुपवी तहसील देहा उप -तहसील को कैबिनेट की मंजूरी : वर्मा ने किया सरकार का धन्याबाद
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सचिवालय में देर रात तक चली कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिये गये ! जिसमे चौपाल क्षेत्र को भी खासी वरीयता दी गई है ! जहाँ देहा को उप -तहसील का दर्जा दिया गया वहां चौपाल के अति दुर्गम क्षेत्र कुपवी को तहसील का दर्जा देने की मंजूरी का फैसला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कैबिनेट में लिया गया ! इंडियन बुलेटिन न्यूज़ से खास बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा की हाल ही में उन्होंने चौपाल क्षेत्र का दौरा किया था जहाँ जनता ने…
Read Moreचांदी-सोने में गिरावट, जानें आज का भाव
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि कच्चे तेल में सपाट कारोबार देखा जा रहा है। कॉमैक्स पर सोना 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1,336.30 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है जबकि चांदी में 0.15 फीसदी की हल्की गिरावट के बाद 21 डॉलर पर कारोबार हो रहा है। नायमैक्स पर कच्चा तेल सपाट बना हुआ है और 100 डॉलर प्रति बैंरल पर है वहीं ब्रैंट क्रूड में 0.21 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और ये 107.49 डॉलर प्रति…
Read Moreपुराने पड़ चुके हैं देश के आटोमोबाइल्स कानून: गडकरी
नर्इ दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के आटोमोबाइल कानून बहुत पुराने पड़ चुके हैं और इनमें नर्इ परिस्थितियों के मुताबिक बदलाव करने की जरूरत है। गडकरी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में जैविक ईंधन पर आयोजित एक संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश के आटोमोबाइल कानून पुराने पड चुके हैं और इन्हें तुरंत बदलने की जरूरत है। मैंने अधिकारियों से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कानूनों का अध्ययन कर एक नया कानून तैयार करने को कहा है और…
Read MoreBJP की बड़ी जीत, लोकसभा में TRAI संशोधन बिल पास
नई दिल्ली: लोकसभा में ट्राई संशोधित बिल पास हो गया है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। एनसीपी, बीएसपी, एआईएडीएमके ने इस बिल पर यू टर्न लिया और केंद्र सरकार के साथ हो गई जबकि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने बिल का विरोध किया तथा सदन से वॉकआउट कर दिया लेकिन कांग्रेस अपने इस रुख के कारण अलग-थलग पड़ गई। दूसरी तरफ राज्यसभा में भी ट्राई संशोधित बिल पास होने के रास्ते साफ होते दिख रहे हैं। बसपा प्रमुख…
Read Moreमोदी सरकार करेगी 1 करोड़ नौकरियों की बारिश!
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने जहां बजट 2014 में सभी वर्गों को खुश करने की कोशिश की है वहीं फ्रेशर्र के लिए नई नौकरियों में बंपर इजाफा हो सकता है। रिक्रूटमेंट इंडस्ट्री की मानें तो मोदी सरकार के बजट की मदद से अगले 3-4 सालों में 50 लाख से 1 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। उनका कहना है कि ज्यादातर नौकरियां निचले स्तर यानि की फ्रेशर्र के लिए होंगी। उन्होंने कहा कि बीमा सैक्टर में एफडीआई की सीमा बढ़ती है तो इंट्री लेवल नौकरियां खूब बढ़ सकती है। इसके साथ ही रिक्रूटमेंट…
Read Moreनिशा हत्याकांडः जांच रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
ऊना हिमाचल के जिला ऊना के सिंगा में हुए निशा मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि निशा को मारने के बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई थी। अभी तक पुलिस मान रही थी कि शायद किसी ने निशा को जलाकर मारने की कोशिश की थी। लेकिन अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से पता चला है कि निशा की हत्या पहले कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जलाने की कोशिश की। शायद आरोपी उसकी पहचान मिटाना चाहते थे,…
Read Moreचिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़, रात दो बजे खुल गए कपाट
चिंतपूर्णी (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया। बारिश की हल्की फुहारों के बीच जयकारे लगाते हुए मां के भक्तों ने पावन पिंडी के दर्शन किए। शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के कपाट रात दो बजे ही खोल दिए थे। रविवार सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। दिनभर मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता…
Read Moreहिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब नौकाएं भी चलाएगा।
हिमाचल में सरकारी बस सेवाएं देने वाला हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब नौकाएं भी चलाएगा। इस नए काम को प्रदेश के कुछ प्रमुख जलाशयों में शुरू किया जा रहा है। नौकाएं चलाने को 12 नए रूट चिन्हित किए जाएंगे। ये नौकाएं निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी मोड) से चलेंगी। शुरू में ये नौकाएं केवल उन्हीं रूटों पर चलाई जा रही हैं, जहां जलाशयों के आरपार तक सड़क मार्ग हैं। ऐसे दोनों सड़क मार्गों के बीच भले ही कुछ मीटर की दूरी है, मगर यहां पहुंचने में घुमावदार सड़कों से…
Read Moreविहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन
लखनऊ : अयोध्या में राम मन्दिर आन्दोलन में सक्रिय रहे विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता आचार्य गिरिराज किशोर के निधन पर विहिप नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। आचार्य गिरिराज किशोर का आज देर शाम दिल्ली स्थित विहिप कार्यालय आर.के. पुरम में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल थे और विहिप के केन्द्रीय कार्यालय में रहते थे। उनके निधन पर विहिप महामंत्री चम्पत राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य जी के निधन से समाज और संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।…
Read More