पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम

नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढोतरी के बीच पेट्रोल आज 1.34 रूपये प्रति लीटर व डीजल 2.34 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल के दाम में दो महीने में यह पांचवीं वृद्धि है। नयी दरें आज आधी रात से प्रभावी होंगी। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घोषित इस बढोतरी में राज्य शुल्क शामिल नहीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो स्थानीय वैट को शामिल करने के बाद पेट्रोल के दाम आज मध्यरात्रि से बढ़कर 66.05 रूपये प्रति लीटर हो जाएंगे जो इस समय 64.72 रूपये…

Read More

नोएडा से 6 नक्सली गिरफ्तार, बडे हमले को देने वाले थे अंजाम

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा के एक अपार्टमेंट से पुलिस ने 6 नक्सलियों को पकडा है। इनमें से एक की कई नक्सली वारदातों के सिलसिले में तलाश थी। उसकी पहचान झारखंड के लातेहार के रहने वाले नक्सली कमांडर प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह नोएडा में 2012 से ही छिप कर रह रहा था। इन नक्सलियों से 6 हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। यूपी एटीएस ने पहले एक नक्सली को गिरफ्तार किया था, बाद में उसकी निशानदेही पर बाकी गिरफ्तारियां हुईं। गिरफ्तार संदिग्ध दिल्ली-एनसीआर में…

Read More

आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला रूस का साथ, 6 अहम समझाैतों पर हुए हस्ताक्षर

नई दिल्लीः गाेवा में अाज से शुरु हाेने जा रहे दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा और ब्राजील के राष्ट्रपति माइक टेमर गोवा पहुंच गए हैं। चाराें राष्ट्राध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गोवा में ब्रिक्स समिट से पहले भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बातचीत के बाद 16 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके उपरांत पीएम मोदी और व्लादिमिर पुतिन ने  कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट के यूनिट 3…

Read More

केन्द्रीय मंत्री नड्डा 4 दिवसीय हिमाचल दौरे पर

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के 4 दिवसीय हिमाचल प्रवास को देखते हुए फिर सियासत गरमा गई है। उनका यह दौरा 3 संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा एवं मंडी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में भाग लेने के अलावा संसदीय क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। पहले उन्होंने अपने प्रवास के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र को चुना और अब वे शेष 3 संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री…

Read More

मोदी हिमाचल को देगे विशेष तोहफे : रामस्वरूप

> मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रदेश को सौगातें देने के लिए प्रदेश की योजनाओं की जानकारी मांग ली है। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कि18 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं और ऐसे में प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री के दौरे से ढेरों उम्मीदे हैं। प्रधानमंत्री भी नहीं चाहेंगे कि जिस प्रदेश के साथ उनका इतना गहरा नाता रहा है उस प्रदेश के लोगों को वह…

Read More

एमसी चुनाव: 15 नवम्बर से लगेगी चुनाव आचार संहिता

चंडीगढ़। ड्रा के दौरान यू.टी. स्टेट इलैक्शन कमिश्नर राकेश मेहता ने कहा कि 15 नवम्बर से आचार संहिता लागू हो जाएगी, नवम्बर के तीसरे हफ्ते में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली डिफैसमैंट एक्ट लागू किया जा रहा है, जिस पर आचार संहिता की उल्लंघना पर जुर्माने के साथ ही एक साल की सजा का प्रावधान है। ई.वी.एम. पर उम्मीदवार की होगी फोटो : इस बार उम्मीदवार के साथ ही ई.वी.एम. पर उसकी फोटो भी होगी। मेहता ने कहा कि इससे वोटिंग में…

Read More

JNU में PM और खुद का पुतला जलाए जाने पर भड़के योगी आदित्यनाथ

> गोरखपुर: जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में विजय दशमी के दिन एनएसयूआई स्टूडेंट्स द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र और खुद का पुतला जलाए जाने को लेकर बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। योगी ने कहा कि उनका वास्तविक चरित्र दुनिया के सामने आ चुका है। कभी जो धूल झोंकी गयी थी जनता के सामने कि यह एक एन्टीलुचुअल का कैम्पस है, बल्कि देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त देशद्रोही, राष्ट्र विरोधी तत्वों का गढ़ बन चुका है। इनकी असली वास्तविकता समाज के सामने आ चुकी है। उनका आधार वहां पूरी तरह…

Read More

पकड़ा गया सौ साल पुराना नाग, नागिन से जुदा होने के बाद गया था बौखला

वाराणसी: करीब छह महीने पहले नागिन के पकड़े जाने से बौखलाया सात फुट नाग कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय में सपेरों द्वारा पकड़ा गया। इस सांप ने कई समय से जिला पंचायत कार्यालय में दहशत बनाई हुई थी। कड़ी मुश्क्कत से नाग के पकड़े जाने के बाद सपेरों ने कहा कि नाग सौ साल से अधिक का होगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय में काम करने वाले कहने लगे थे कि नागिन के पकड़े जाने के बाद से नाग बौखला गया है और वह उधर जाने वालों पर हमला कर सकता…

Read More

यूपी में दो लाख छात्राओं को पॉवर एंजल्स बनाकर 1090 की ब्रांड अंबेसडर घोषित किया गया

लखनऊ: उच्च शिक्षण संस्थाओं में पढने वाली अशिक्षित महिलाओं को सहायता देने के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो लाख छात्राओं को पॉवर एंजल्स बनाकर 1090 की ब्रांड अंबेसडर घोषित कर दिया है। इनमें से 450 महिलाओं को पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया गया। महिलाओं को अहम दर्जा देने के बाद अखिलेश ने कहा कि मेरी दो बेटियां और पत्नी है और मैं सब कुछ समझता हूं। मेरी सरकार ने सबसे ज्यादा लैपटॉप बेटियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि यूपी के हालात ठीक…

Read More

हरियाणा शिक्षा विभाग ने उठाया बीड़ा, प्रदेश की 6000 बेटियां बनेंगी ज्ञानवान

फतेहाबाद (गौतम तारीफ): हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्रदेश की करीब 6000 बेटियों को ‘ज्ञानवान’ बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए विभाग की तरफ से 13 से 17 अक्तूबर तक हर जिले के चुनिंदा स्कूलों में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से 50 बेटियों का चुना जाएगा। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि बेटियों भी हर क्षेत्र में आगे कर अपनी अलग पहचान बनाकर सूबे का नाम रोशन करें।…

Read More