लगातार बढ़ रहा चिकनगुनिया का कहर, अस्पताल में कम पड़ रहे बिस्तर

> यमुनानगर  : जिले में डेंगू चिकनगुनिया और संदिग्ध बुखार का प्रकोप  लोग झेल रहे है। लेकिन अस्पताल में बेड्स की कमी के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है और उन्हें जो सुविधा मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पा रही है। हालांकि सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड भी है लेकिन उसमें केवल दो बेड़ों की ही व्यवस्था है। जिसके चलते कभी ड्रग एडिक्शन वार्ड में तो कभी कही और डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज़ों को एक ही बेड पर लेटाया जाता है। जिससे मरीज़ों में भी…

Read More

धान की जांच न होने पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

> अंबाला  : धान में धांधली का मामला खट्टर सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। इनेलो के बाद अब कांग्रेस ने भी धान धांधली मामले में जांच ना करवाने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने कहा है कि धान में बड़ी धांधली हो रही है लेकिन सरकार जानबूझकर जांच नहीं करवा रही क्योंकि इसमें वे मिले हुए हैं। अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक कुलवंत बाजीगर पर लगे धान में दलाली लेने के…

Read More

सैनी पर स्याही फेंकने मामले में सियासत शुरू, नेताओं ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

चंडीगढ़  : जाट आरक्षण आंदोलन में जाटों के खिलाफ मुखर रवैया अपनाने वाले कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फैंकने के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। हालांकि अभी भी भाजपा के कुछ मंत्री व नेता इस घटना से इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं, लेकिन भाजपा के कई नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए सैनी की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही। वजह साफ है कि बेबाक बोलने वाले सैनी पिछले दिनों अपनी ही सरकार के कई मंत्रियों पर सीधे तौर से हमला बोल चुके हैं। लिहाजा…

Read More

शराब माफिया के खिलाफ भीम की मां अागे अाई,बनाएंगी संगठन

पंजाबः मालवा, जो शराब माफिया की वजह से सबसे ज्यादा बदनाम है, वहीं इसके खिलाफ चिंगारियां भी उठीं हैं  क्योंकि एक हफ्ते में लगातार दो कत्ल होने के बाद मालवा फिर चर्चा में है, इसलिए कई पंचायतें, संस्थाएं और जनसमूह इसके खिलाफ एकजुट हो गए हैं। मालवा में 16 अलग-अलग संगठनों ने 186 ग्राम पंचायतों को इसी साल शराब फ्री किया था। अब सभी संगठनों को एकजुट करके महासंगठन बनाया जाएगा। अबोहर कांड में मारे गए भीम की मां कौशल्या देवी आगे आई हैं। मुक्तसर के महिला संगठन से जुड़ीं…

Read More

सचखंड नानकधाम में खीर का प्रसाद प्राप्त करने आए श्रद्धालु की मौत, 4 की हालत गंभीर

बटाला  : गत दिवस सचखंड नानकधाम में खीर रूपी प्रसाद प्राप्त करने आए श्रद्धालुओं में से 1 की मौत हो गई। इस संबंध में प्रेम लता निवासी ढांगू रोड पठानकोट ने बताया कि वह अपने पति तिलक राज के साथ बटाला स्थित सचखंड नानकधाम में खीर रूपी प्रसाद प्राप्त करने आई थी कि भीड़ अधिक होने के चलते उसके पति तिलक राज उससे बिछुड़ गए। आज सुबह पता चला कि उसके पति मृत हालत में सिविल अस्पताल बटाला में पड़े हैं।   इस बारे सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन की…

Read More

खुशखबरी, पंजाब के इस स्टेशन पर मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

अमृतसर  : गुरु की नगरी का मॉडल अमृतसर रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से वाई-फाई युक्त हो गया है। पंजाब में यह पहला ऐसा सार्वजनिक स्थल है, जहां पर मुसाफिर वाई-फाई के जरिए इंटरनैट सेवाओं का प्रयोग नि:शुल्क कर सकेंगे। इससे विद्याॢथयों, व्यापारियों व अन्य यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। ध्यान रहे कि केन्द्र सरकार अमृतसर रेलवे स्टेशन को हाईटैक व अति-आधुनिक बनाने के लिए काफी गंभीर है और वाई-फाई की यह सुविधा इसी कड़ी का एक हिस्सा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के सदस्य व राज्य सभा के सांसद…

Read More

किसानों की समस्याएं सुनने निकले कैप्टन ,विधवाअों ने दिखाई झंडी

चंडीगढ़: आत्महत्या करने वाले कुछ कर्ज प्रभावित किसानों की विधवाअों ने सोमवार सुबह कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तीन दिवसीय 500 किलोमीटर लंबी किसान यात्रा को झंडी दिखा रवाना किया।   ‘कर्जा-कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम’ नारे के साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की किसान यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू हुई, जहां इन विधवाओं को राज्य के किसानों की परेशानियां मिटाने के लिए पार्टी की कोशिशों का हिस्सा बनने के लिए विशेषतौर पर बुलाया गया।   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक बयान के मुताबिक यह कदम एक…

Read More

BCCI और लोढ़ा कमेटी टकराव मामला-अनुराग ठाकुर ने SC में दिया एफिडेविट

नई दिल्ली: बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आज लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया। अनुराग ने अपने हलफनामे में कहा कि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने उनके द्वारा लिए गए स्टैंड के बारे में मुझे बताया था, मामला कोर्ट में लंबित था और इस पर फैसला नहीं आया था। बोर्ड ने लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लेकर शनिवार को एक विशेष मीटिंग बुलाई थी और इस बैठक में बीसीसीआई ने लोढ़ा कमेटी के कुछ सुधारों पर अपना विरोध जारी रखने का फैसला…

Read More

पत्रकार राजदेव मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, ‘आरोपियों को नहीं मिली जमानत’

नई दिल्ली: बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि हत्या के इस मामले में 6 आरोपियों को फिलहाल जमानत नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश देते हुए तीन और अहम आदेश जारी कर दिए। -पहला सीबीआई तीन महीने के भीतर जांच पूरी करे -दूसरा सिवान के सेशन जज सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाख़िल कर बताए कि शहाबुद्दीन और तेज प्रताप को समारोह में बुके देने वाले फ़ोटो के वक़्त आरोपी मोहम्मद कैफ़ और मोहम्मेद जावेद को क्या भगोड़ा…

Read More

आतंकवाद और एनएसजी पर ब्राजील का साथ: मोदी

पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील को भारत का स्वाभिक सहयोगी बताते हुए आज कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पर उसका समर्थन सराहनीय है। मोदी ने यहां ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया से कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर आस्था रखने वाला ब्राजील भारत का पुराना दोस्त और स्वाभिक सहयोगी है। आतंकवाद और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता पर उसका साथ मिला है। भारत इसके लिए ब्राजील का आभारी है। पूरी दुनिया…

Read More