धान की जांच न होने पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

अंबाला  : धान में धांधली का मामला खट्टर सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। इनेलो के बाद अब कांग्रेस ने भी धान धांधली मामले में जांच ना करवाने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने कहा है कि धान में बड़ी धांधली हो रही है लेकिन सरकार जानबूझकर जांच नहीं करवा रही क्योंकि इसमें वे मिले हुए हैं।
अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक कुलवंत बाजीगर पर लगे धान में दलाली लेने के आरोपों की भी जांच सरकार को करानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। मगर बात-बात पर जांच कराने की बात कहने वाली सरकार इस मुद्दे की क्यों नहीं जांच करा रही? ये समझने के लिए काफ़ी है और इसी से स्पष्ट हो जाता है कि इसमें सरकार की कितनी मिलीभगत है।

Related posts