लुधियानाः उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब के किसानों को गुमराह कर रहे हैैं। कैप्टन 100 फीसद कर्ज माफी का दावा कर रहे हैैं। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन एफिडेविट दें कि अगर कर्ज माफ न कर सके तो अपनी संपत्ति पंजाब के नाम करेंगे। सुखबीर गुरुनानक स्टेडियम में आयोजित पंजाबी सूबा विद्यार्थी उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेसी विधायक कैप्टन के इस बयान से इत्तफाक रखते हैैं उन्हें भी एफिडेविट देना चाहिए। सुखबीर ने कहा…
Read MoreCategory: National News
सरकार पर बरसे कैप्टन कहा,शहीदों का सम्मान नहीं तो प्रतिमाएं क्यों?
भटिंडा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पत्रकार सम्मेलन में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर को मूर्ख बताया और कहा कि आर.एस.एस. के इशारे पर काम करने वालों को खाकी निक्कर ही पहन लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के बारे में केन्द्र व पंजाब सरकार चिंतित नहीं है और उनके स्मारकों पर गंदगी की अम्बार लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार शहीदों का कैप्टन ने शहीद नंद सिंह की प्रतिमा की अपने हाथों से सफाई कर…
Read Moreराज बब्बर बोले, ‘दगाबाज’ रीता के जाने से कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने आज रीता बहुगुणा जोशी की तुलना ‘दगाबाज’ से करते हुए कहा कि उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बब्बर ने रीता पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें दो बार यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया तब भी वह पार्टी के साथ दगाबाजी कर गईं। रीता जोशी लगातार पाला बदलने के लिए मशहूर राज बब्बर ने कहा कि रीता जोशी लगातार पाला बदलने के लिए मशहूर हैं। अब तक वह चौथी या पांचवीं बार पार्टी बदल चुकी…
Read Moreपहली बार J&K में भारत-चीन की आर्मी ने की ज्वाइंट एक्सरसाइज
नई दिल्ली: चीन के पाकिस्तान प्रेम के चलते भारत के साथ दोनों राज्यों के रिश्तों में खिंचाव है लेकिन इस हल्के तनाव के बीच पहली बार भारत और चीन ने जम्मू-कश्मीर के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में बुधवार को जॉइंट आर्मी एक्सर्साइज की। दोनों देशों में न्यूक्लियर सप्लयार्स ग्रुप और आतंकी मसूद अजहर को लेकर उपजे डिप्लोमैटिक तनाव के बीच यह अहम कदम है। दिन भर की एक्सर्साइज के दौरान भारतीय सीमा पर एक गांव में काल्पनिक भूकंप की स्थिति में मानवीय सहायता और आपदा राहत पर जोर दिया गया। संयुक्त…
Read Moreअनुराग के गोद लिए आदर्श गांव में सामने आया फर्जीवाड़ा
ऊना: भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग ठाकुर के गोद लिए आदर्श गांव देहलां में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां एक पंचायत चौकीदार के पद पर तैनात व्यक्ति तो विदेश में रह रहा है लेकिन उसके नाम की पगार कोई और ले रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि पंचायत चौकीदार को कई बार तो चैक के माध्यम से कई महीने की 2-2 बार पेंमैंट की गई है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब आर.टी.आई के तहत गांव के व्यक्ति ने जानकारी मांगी। मामला आदर्श गांव देहलां का है। गांव…
Read Moreनहीं खुला PM मोदी की घोषणाओं का पिटारा, आभार में बदल गई परिवर्तन रैली
मंडी: प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल का पहली बार दौरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यहां की जनता में जहां भारी उत्साह था, वहीं ढेरों उम्मीदें भी थीं कि पी.एम. घोषणाओं का पिटारा खोलेंगे। मंडी रैली के दौरान जैसे-जैसे प्रधानमंत्री का भाषण आगे बढ़ता गया प्रदेश की जनता की धड़कनें भी बढ़ती गईं कि कब प्रधानमंत्री प्रदेशवासियों के लिए कोई बड़ी घोषणा करते हैं। प्रधानमंत्री का भाषण खत्म भी हो गया मगर प्रदेश के लिए घोषणा तो दूर कोई बड़ा आश्वासन तक भी नहीं मिल पाया और प्रधानमंत्री का यह…
Read Moreआज समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
लखनऊ: सत्तारूढ समाजवादी पार्टी(सपा) ने पारिवारिक कलह के बीच आज 20 अक्टूबर को यहां राज्य कार्यकारिणी की बैठक की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की यह पहली बैठक होगी जिसके बाद पार्टी आलाकमान जिला और शहर इकाई के अध्यक्षों के साथ 22 अक्टूबर को बैठक करेगा। जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की रात हुई मुलाकात के बाद कार्यकारिणी बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।…
Read Moreपूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने किया आत्मसमर्पण, मिली अन्तरिम जमानत
वाराणसी: आय से अधिक संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के मामलों के आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने बुधवार वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे त्रिपाठी की जमानत अर्जी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी, तब से उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी। उच्च न्यायायल ने पिछले माह एक महीने के भीतर वाराणसी की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। त्रिपाठी पर आय…
Read Moreकांग्रेस कार्यकर्ता ने रीता बहुगुणा की ये फोटो की वायरल, बताया आस्तीन का सांप
इलाहाबाद: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी को लेकर के सोमवार से ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता कह रहे हैं कि अफवाह है तो कोई उन्हें बदनाम करने की साजिश बता रहा है। इसी बीच इलाहाबाद में रीता की एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें उन्हें आस्तीन के सांप बताया गया है। हसीब का दावा बीजेपी में शामिल होंगी रीता जोशी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोस्टर को कांग्रेस के ही युवा…
Read Moreराशन कार्ड पर अखिलेश की फोटो से बवाल
लखनऊ: राशन कार्ड पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीरें छपने से उप्र की सियासत में नया बवाल पैदा हो गया है। विपक्ष ने इसे सरकारी खर्च पर चुनाव प्रचार बताकर मुख्यमंत्री पर हमला बोल दिया है। इन नए राशन कार्डों के कवर पर अखिलेश की बड़ी तस्वीर छपी है। काम किया है तो प्रचार भी करूंगा इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि लोगों को इस बात की शिकायत हो सकती है कि एम्बुलैंस पर समाजवादी शब्द कैसे आ गया। बैग व राशन कार्ड पर मेरी फोटो कैसे आ गई, जब…
Read More