सिख सियासत में एक और नई पार्टी ने ठोकी ताल

नई दिल्ली मनजीत सिंह जीक दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने नई पार्टी का गठन किया है इस पार्टी का नाम जग आसरा गुरु ओट (जत्थेदार संतोख सिंह) होगा जल्द ही पार्टी में यूथ, महिला, धर्म प्रचार और बुद्धिजीवी विंग का गठन किया जाएगा दिल्ली की सिख सियासत में अब एक और नई पार्टी ताल ठोकेगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने नई पार्टी का गठन किया है। इस पार्टी का नाम जग आसरा गुरु ओट (जत्थेदार संतोख…

Read More

महिलाओं पर स्वाइन फ्लू का ज्यादा वार, ज्यादा पीड़ित शहरी क्षेत्र में

मेरठ मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच कराने वाले हर चौथे मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। यह खुलासा लैब की इस साल की सितंबर माह तक की रिपोर्ट में हुआ है। इस साल अब तक 2016 सैंपलों की जांच में 603 लोग स्वाइन फ्लू के मिले हैं। इनमें महिला मरीजों की संख्या 55 प्रतिशत है। इनमें सात मरीजों की मौत हुई है। स्वाइन फ्लू के मरीजों में मेरठ के 397 मरीज हैं, जबकि 206 मरीज गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, बागपत, बिजनौर आदि…

Read More

राजधानी एक्सप्रेस में कश्मीरी सेब की लूट, पार्सल अधीक्षक बोले- हम सो रहे थे, नहीं पता

कानपुर दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार रात टूंडला स्टेशन के पास कश्मीरी सेब की पेटियां लूटने की कोशिश की गई। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन रोककर तलाशी ली गई। बरामद सेब की पेटियों को कानपुर आरपीएफ ने सुपुर्दगी में ले लिया है। भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस रात आठ बजे टूंडला के आउटर पर पहुंची तो पहले से ही ट्रेन में सवार बदमाश पार्सल यान में पहुंच गए। चोरों ने पार्सल यान की सील तोड़ते हुए आधा दर्जन पार्सल की पेटियां ट्रेन से नीचे गिरा दीं। ट्रेन से सामान…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में आज से सीएनजी सस्ती, स्मार्ट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक

 नई दिल्ली सीएनजी वाहन का इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत की खबर है। कई सालों बाद दिल्ली में सीएनजी अब 1.90 रुपये सस्ती मिलेगी। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 2.15 रुपये सस्ती मिलेगी जबकि रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में पुरानी कीमत पर ही सीएनजी मिलेगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बुधवार शाम इसकी घोषणा की। नई कीमत आज सवेरे से लागू हो चुकी है। साथ ही आईजीएल स्मार्ट कार्ड से सीएनजी लेने वालों को 50 पैसा कैश बैक भी मिलेगा। दिल्ली में अब सीएनजी 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी।…

Read More

बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय सेना के बीच हुआ करार, जवानों को वेतन की तीन गुना ओवरड्राफ्ट सुविधा

नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने भारतीय सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत वह खाताधारकों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनके हिसाब से सेवाएं भी प्रदान करेगा। सरकारी बैंक ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत वह भारतीय सेना के खाताधारकों को नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर, 15 लाख से 50 लाख रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर और शुद्ध मासिक वेतन का तीन गुना तक ओवरड्राफ्ट सुविधा मुहैया कराएगा। यह सुविधा भारतीय सेना के पेंशनभोगियों…

Read More

साक्ष्यों के आधार पर दी जा सकती है फांसी, लेकिन दुरुस्त हों सुबूत : सुप्रीम कोर्ट

पत्नी व चार बच्चों की हत्या करने वाले शख्स की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला महाराष्ट्र में 2005 में हत्या का मामला, कोर्ट ने कहा- दोषी क्षमादान का हकदार नहीं कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने आरोपी को पूरी उम्र जेल रखने का दिया आदेश सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों  के आधार पर भी फांसी की सजा दी जा सकती है लेकिन इसके लिए सबूत दुरूस्त होने चाहिए। न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने ये टिप्पणी करते…

Read More

कोट-पैंट और टोपी छोड़कर आखिर कब खादी पर आ गए बापू

  महात्मा गांधी चाहते थे कि खादी राष्ट्रीय कपड़ा बने। उनका मानना था कि अगर खादी का उपयोग हर भारतीय करेगा तो यह अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने का सबसे बेहतर तरीका होगा। लेकिन आज करीब 150 साल बाद 21वीं सदी में खादी अब फैशन स्टेटमेंट के रूप में पहचान बना रहा है। हालांकि ये ऐसा बदलाव है जो गांधीजी के दृष्टिकोण से काफी अलग है। दरअसल, गांधी जी खादी में किसी फैशन को नहीं बल्कि उसके जरिये स्वरोजगार, स्वदेशी जैसे मुद्दों को देखते थे। लेकिन…

Read More

50 रुपये में पहुंचाया गया विस्फोटक भरा बैग, मात्रा इतनी थी कि तबाह हो सकता था पूरा शहर

 जम्मू प्राइवेट बस में कठुआ जिले के बिलावर से विस्फोटक मात्र 50 रुपये में जम्मू पहुंच गया। बस के ड्राइवर को बैग रखने के लिए दंपती ने 50 रुपये दिए थे। बैग देने वाले दंपती ने ड्राइवर से डोगरी में बातचीत की। महिला ने कंबल लपेट रखा था और व्यक्ति ने पैजामा कुर्ता पहना हुआ था। महिला ने बस के चालक को पचास रुपये दिए और कहा कि यह बैग रख लो। बाड़ी ब्राह्मणा में उनके बच्चे आएंगे और बैग ले जाएंगे। ड्राइवर ने बैग कंडक्टर को देने को कहा।…

Read More

एनआईए करेगी पाकिस्तानी ड्रोन से हथियारों की सप्लाई मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली एनआईए – फोटो पंजाब में सीमापार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। पंजाब सरकार के अनुरोध पर इस बाबत गृह मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिखी थी। जिसके बाद गृहमंत्री द्वारा यह फैसला लिया गया है। पंजाब पुलिस ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए हथियारों का जखीरा बरामद किया था। बीते…

Read More

बाढ़ के सवाल पर भड़के नीतीश, भागलपुर में उफान पर गंगा, अबतक 42 की मौत

 पटना नीतीश कुमार (फाइल फोटो) पिछले कुछ दिनों से बिहार में आफत बन कर बरसी बारिश फिलहाल थमी हुई है, लेकिन जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात के बीच लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई है। राज्य आपदा विभाग के अनुसार, भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश में अबतक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लोगों की स्थिति गंभीर है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि भागलपुर में गंगा नदी उफान पर है। कहलगांव बेल्ट बुरी तरह प्रभावित हुई है, एनडीआरएफ की टीमों को…

Read More