कालाअंब हिमाचल के सिरमौर जिला के कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी के खांसी-जुकाम के सीरप के स्टॉक को सील कर दिया गया है। मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी दवा कंपनी का लाइसेंस भी अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। दवा बिक्री पर पाबंदी के बाद अब उत्पादन पर भी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई केंद्र और हिमाचल की संयुक्त टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर की। सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार और हिमाचल सरकार की टीम ने संयुक्त रूप से फैक्टरी में…
Read MoreCategory: National News
होम लोन में नया प्रावधान धारा 24(बी) के तहत ब्याज पर छूट का दावा पेश कर सकते
नई दिल्ली सरकार ने बजट 2020 में होम लोन के ब्याज पर कर छूट का नया प्रावधान किया है। इसके तहत अगर करदाता उस मकान में रह रहा है, तो होम लोन के ब्याज पर कोई टैक्स छूट नहीं दी जाएगी। करदाताओं के लिए टैक्स छूट पाने के सबसे पसंदीदा विकल्प होम लोन पर नए बजट में यह सुविधा खत्म कर दी गई है। सरकार ने बजट 2020 में होम लोन के ब्याज पर कर छूट का नया प्रावधान किया है। इसके तहत अगर करदाता उस मकान में रह रहा है,…
Read Moreमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य प्लानिंग बोर्ड 7900 करोड़ रुपये के योजना आकार को दी जाएगी मंजूरी
शिमला हिमाचल में राज्य प्लानिंग बोर्ड सोमवार को नए योजना आकार को मंजूरी देगा। बैठक में 7900 करोड़ रुपये के योजना आकार को मंजूरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें सभी मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। बजट सत्र से पहले यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए वार्षिक योजना का यह आकार यूं तो हाल ही में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक मेें तय हो गया था। इसी बैठक में 7900 करोड़ का योजना आकार निश्चित हो गया था। माना जा रहा है कि…
Read Moreचीन और अन्य कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे हैं 188 लोग : सरकार से मांग रहे स्वास्थ्य सेवाएं
शिमला टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर सरकार से मांग रहे स्वास्थ्य सेवाएं शिमला जिले से विदेश गए 8 लोगों ने फोन कर मांगी स्वास्थ्य सुविधा विस्तार हिमाचल में कोरोना लोगों को खूब डरा रहा है। 188 लोग चीन और कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से हिमाचल लौटे हैं। 75 लोगों को विभाग ने ऑब्जर्वेशन में रखा है। इनमें जिला कांगड़ा के सर्वाधिक 22 हैं। प्रतिदिन 5 से 6 लोग स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर फोन कर सुविधाएं मांग रहे हैं। शिमला के स्कूलों में इन दिनों छुट्टियों…
Read Moreप्रदेश के बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में आवाज के सैंपल देने के लिए तीन आरोपियों को विजिलेंस मुख्यालय तलब किया
शिमला सैंपल देने के लिए पहले नोटिस के बाद भी ब्यूरो नहीं पहुंचे थे तीनों आरोपी विस्तार धारा-118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल में जमीन खरीदने की अनुमति देने के नाम पर हुए प्रदेश के बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यालय तलब किया है। तीनों को पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वह सैंपल देने के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद ब्यूरो ने दोबारा तीन आरोपियों को नोटिस जारी कर सोमवार से बुधवार के बीच सैंपल देने के लिए कहा…
Read Moreस्वाइन फ्लू की चपेट में आए रोहड़ू के छह महीने के बच्चे ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम
शिमला डेढ़ महीने में 8 लोगों के सैंपल पॉजिटिव, आईजीएमसी में करवा रहे इलाज विस्तार स्वाइन फ्लू की चपेट में आए छह माह के बच्चे की मौत हो गई है। यह बच्चा जिला शिमला के रोहड़ू का रहने वाला था। अभिभावक बच्चे का पीजीआई में इलाज करवा रहे थे। पीजीआई में दाखिल होने के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सोनम नेगी ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्टर ने बताया कि रोहड़ू का रहने वाले इस बच्चे का चंडीगढ़ में एक निजी अस्पताल…
Read Moreछह घंटे के काशी प्रवास में पीएम मोदी महाकाल एक्सप्रेस समेत 12 सौ करोड़ की काशीवासियों को देंगे सौगात
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। वह 2020 के पहले दौरे में तीन ज्योर्तिलिंगों को जोड़ने वाले महाकाल एक्सप्रेस और 12 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। छह घंटे के काशी प्रवास में पीएम मोदी देश की सबसे ऊंची पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर पड़ाव में स्मृति उपवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले जंगमबाड़ी मठ में वीरशैव महाकुंभ में शामिल होंगे और पड़ाव में जनसभा के बाद हस्तकला संकुल में काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम का…
Read Moreअरविंद केजरीवाल आज लगातार तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ,शपथ समारोह में आ सकते हैं एक लाख लोग
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल रविवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में दिल्लीवालों के बीच अपने मंत्रिमंडल के छह सहयोगियों के साथ वह शपथ ग्रहण करेंगे। पुराने मंत्रियों के साथ नई सरकार चलाने जा रहे केजरीवाल ने अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया है। माना जा रहा है कि विभागों में बड़ा फेरबदल नहीं होगा। शपथ समारोह के मंच पर दिल्ली को संवारने में योगदान देने वाले 50 विशेष अतिथि भी रहेंगे। इनमें डॉक्टर, शिक्षक, बाइक एंबुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल,…
Read Moreरजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया एनपीआर) को लेकर मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर दूर करेंगे शंकाएं
नई दिल्ली सार केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर विरोध कर रहे राज्यों की आशंकाओं को दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब व राजस्थान एनपीआर के प्रस्तावित बदलाव को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। इस बीच, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजीआई) इन राज्यों में जाएंगे और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर उनकी शंकाएं दूर करेंगे। विस्तार इसी कड़ी में आरजीआई व जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और उन्हें 2021 जनगणना…
Read Moreभारत को तदर्थ के बजाय संस्थागत मध्यस्थता तंत्र पर ध्यान देने की जरूरत : जस्टिस इंदु मल्होत्रा
नई दिल्ली सार अदालतों के ऊपर बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए एक सप्ताह के अंदर दूसरी बाद सुप्रीम कोर्ट के किसी जज ने मध्यस्थता प्रक्रिया में सुधार का मुद्दा उठाया है। जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि भारत को तदर्थ के बजाय संस्थागत मध्यस्थता तंत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने मध्यस्थता के लिए पेशेवर व प्रशिक्षित मध्यस्थकारों की नियुक्ति की भी सिफारिश की। विस्तार जस्टिस मल्होत्रा से पहले 8 फरवरी को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एसए बोबडे ने भी…
Read More