कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए, पंजाब के पहले व्यक्ति ने कहा- मजबूत इच्छाशक्ति ही एकमात्र उपाय

होशियारपुर ( पंजाब) कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव हुए पंजाब के पहले व्यक्ति होशियारपुर के गांव खनूर के गुरदीप सिंह मजबूत इच्छाशक्ति को ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय मानते हैं। गुरदीप इटली से लौटे थे और अमृतसर हवाई अड्डे पर कोरोना से पीड़ित पाए गए थे। उनका कहना है कि मजबूत इच्छाशक्ति और डॉक्टरों की हिदायतों का पूरी तरह पालन ही कोरोना से बचने का एक जरिया है। अगर किसी को इस बीमारी से पीड़ित होने का शक है तो उसे डरने के बजाय इलाज के लिए खुद आगे…

Read More

केंद्र सरकार ने लागू किया डोमिसाइल कानून, जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों को मिला जमीन और नौकरी का हक

नई दिल्ली अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के लगभग साढ़े सात महीने बाद जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों को नौकरी और जमीन का हक मिल गया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए डोमिसाइल कानून लागू कर दिया। गृहमंत्रालय ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (राज्य कानूनों का अनुकूलन) आदेश 2020 जारी किया। सरकारी गजट के अनुसार, 15 साल तक प्रदेश में रहने वाले लोगों को यहां का स्थायी अधिवासी माना जाएगा। अचल संपत्तियां व जमीन भी यही लोग खरीद सकेंगे। नौकरी के हक के तहत चतुर्थ श्रेणी तक के पद पर केवल…

Read More

आटा और दालों के भाव में इजाफा

 शिमला शिमला के लोगों को अब आटे से लेकर दालों तक की खरीदारी के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। आटा दो रुपये और दालें पांच से दस रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। शिमला की अनाज मंडी के कारोबारियों के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से शहर के लिए अनाज की सप्लाई नहीं आई है। ज्यादातर के पास स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। दो दिन में जिन कारोबारियों ने दिल्ली में दाल और आटे का आर्डर दिया है, उसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़े हैं। होलसेल पर ही…

Read More

चंबा के तब्लीगी जमात में शामिल सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट सामान्य

किहार (चंबा) दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए हिमाचल चंबा जिले के 14 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। बुधवार को अपने रिश्तेदारों को फोन कर जाकिर हुसैन और बरकत अली ने यह जानकारी दी। मंगलवार देर रात स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया के बाद 12 लोगों को न्यू दिल्ली नरेला में जबकि, जाकिर हुसैन और बरकत अली को न्यू दिल्ली स्थित बदरपुर विद्यालय में क्वारंटीन में रखा गया है। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए…

Read More

गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा- लॉकडाउन में ढिलाई, सख्ती से कराएं इसे लागू

नई दिल्ली कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की घोषणा में बरती जा रही ढील को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से गुजारिश की है कि वे इसे सख्ती से लागू करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा है कि लॉकडाउन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बरती जा रही ढील आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है। गृह सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए लॉकडाउन उपायों में ढील…

Read More

केजरीवाल सरकार का बड़ा एलान- मेडिकल स्टाफ की कोरोना से हुई मौत तो मिलेंगे एक करोड़

नई दिल्ली कोरोना के खिलाफ पूरे देश में एक तरह की जंग लड़ी जा रही है जिसके प्रमुख सिपाही हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पतालों में सफाई करने वाले कर्मी हैं। यह लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए भी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इन लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि अगर इनमें से किसी की भी कोरोना के चलते मौत हो जाती है तो राज्य सरकार इनके परिवार को सम्मान के…

Read More

डॉक्टरों-मेडिकल स्टाफ के लिए कर्फ्यू पास जरूरी नहीं, खुलेंगे बैंक और एटीएम

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से आज से बढ़ाई गई कर्फ्यू अवधि के दौरान पंजाब सरकार द्वारा मंगलवार को नई हिदायत भी जारी की गईं। इनके तहत अब राज्य में स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, डॉक्टरों और रेगुलर मरीजों को कर्फ्यू पास की कोई जरूरत नहीं है, जबकि बैंकों/एटीएम को भी सारा हफ़्ता खुले रखने की इजाजत होगी, बशर्ते कि कोविड-19 के सभी प्रोटोकोल की पालना की जाए। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन द्वारा सोमवार को मंत्रियों के साथ कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के किए जाने के…

Read More

कस्टम व बीएसएफ के दो-दो जवान क्वारंटीन,पाकिस्तान लौटे दो लोगों में दिखे लक्षण

अमृतसर भारत से पाकिस्तान लौटे दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण देखे गए हैं। यह मामला सामने आने के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर अफसरों में हड़कंप मच गया। मेडिकल वीजा लेकर भारत इलाज कराने आए पांच पाकिस्तानी नागरिक तीन दिन पहले अटारी सड़क सीमा के रास्ते वतन रवाना हुए थे। लाहौर में इन पांचों पाकिस्तानियों की कोरोना वायरस संबंधी जांच के दौरान दो नागरिकों में लक्षण नजर आए और बाकी तीन लोगों के टेस्ट निगेटिव आए हैं। इसके बाद सीमा के उस पार भी हड़कंप मच गया। पाकिस्तान…

Read More

जयराम सरकार औद्योगिक घरानों को सुविधा प्रदान करेगी

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक घरानों को बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में उत्पादन आरंभ करने के लिए सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिमला में बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद के दौरान यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कुल 370 फार्मा उद्योगों में से 250 ने अपने उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रम शक्ति की आवाजाही को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए हर संभव कदम…

Read More

निजामुद्दीन मरकज से हिमाचल लौटे लोगों को क्वारंटीन किया,क्वारंटीन व्यक्ति बाहर मिले तो पुलिस को दे सूचना

शिमला देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का जलसा कथित तौर पर कोरोना बम बनने के बाद हिमाचल में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले एक महीने में 200 से ज्यादा लोग तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होने के बाद हिमाचल लौटे हैं। दिल्ली कांड के सामने आने के बाद हिमाचल पुलिस ने अब ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर क्वारंटीन केंद्रों में भेजना शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी के अनुसार…

Read More