नई दिल्ली करीब एक सप्ताह बाद राजधानी में मरीजों की संख्या में कुछ कमी दिखी है। बुधवार को 17 नए मरीज आए और दो की मौत हो गई। अब तक 32 की मौत हुई है, जबकि 40 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 1,578 संक्रमितों में 1,080 जमाती हैं। वहीं, देश में दिल्ली एकमात्र राज्य है, जिसका 80 फीसदी क्षेत्र रेड जोन, यानी आउटब्रेक दायरे में आता है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजधानी के 11 में से 9 जिले रेड जोन के तहत घोषित किए हैं। इन जिलों…
Read MoreCategory: National News
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ को रेड जोन घोषित किया : केंद्र सरकार
चंडीगढ़ केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ को रेड जोन में डाल दिया है। साथ ही शहर को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अब शहर में सख्ती और बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं 20 अप्रैल के बाद शहरवासियों को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। हालांकि अभी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच लोग पैदल जाकर खरीददारी कर रहे हैं। वर्तमान की सभी आगे भी छूट जारी रहेगी। कोरोना के वर्तमान में रेड जोन घोषित होने के बाद शहर के…
Read Moreसेना प्रमुख आज दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे रहे, कोविड-19 के खिलाफ सेना की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
श्रीनगर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचे रहे हैं। इस दौरान सेना प्रमुख मौजूदा सुरक्षा स्थिति के साथ कोविड-19 के खिलाफ सेना की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जनरल नरवणे जम्मू-कश्मीर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ अग्रिम मोर्चों का भी दौरा कर सकते हैं। इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस…
Read Moreमछुआरों और मछली विक्रेताओं के लिए राहत भरी खबर
धर्मशाला कोरोना लॉकडाउन के दूसरे चरण में सूबे के मछुआरों के लिए राहत भरी खबर हैं। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे चरण में मछली पकड़ने में छूट देने का फैसला लिया है। इस बारे में सभी प्रदेशों के निर्देश जारी किए हैं कि मछली उत्पादन को खोला जाए, जिससे मछुआरों सहित मछली कारोबारियों और विक्रेताओं को काम करने में छूट मिलेगी। प्रदेश में पौंग बांध और गोबिंद सागर बिलासपुर में सबसे ज्यादा मछली पकड़ने का काम होता है। पहले चरण के लॉकडाउन में जरूरत के सामान में मछली विक्रेताओं…
Read Moreराशन डिलिवरी के साथ गरीब परिवारों को निशुल्क चावल के साथ एक किलो काला चना भी मिलेगा : अमिताभ अवस्थी
शिमला हिमाचल में अब पौने सात लाख गरीब परिवारों को निशुल्क चावल के साथ एक किलो काला चना भी मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद प्रदेश सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना महामारी के चलते गरीब लोगों के घर में राशन की कमी न हो, इसके लिए ये खाद्य वस्तुएं दी जा रही हैं। हिमाचल में अभी तक गरीब परिवार में प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल दिए जा रहे हैं, लेकिन अब काला चना प्रति व्यक्ति नहीं, बल्कि प्रति राशन कार्ड एक किलो…
Read Moreशिमला हिमाचल में आज से पशु औषधालय खुल जाएंगे और दवाएं भी मिलेंगी। विभाग ने पशु चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चंबा के थुलेल, खरगट, लाहरू, बेरांगल और कोटी में पांच ट्रांजिट शिविर स्थापित किए हैं। अब तक चंबा जिले में प्रवेश करने वाले 280 भेड़ समूहों को कवर किया गया है। चंबा में पशुधन के साथ गुज्जर समुदाय का प्रवास अभी शुरू नहीं हुआ है। कांगड़ा में पशुपालन विभाग के उप निदेशक को राज्य और राज्य के बाहर चारे के परिवहन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया…
Read Moreडाॅक्टरों ने बताया कैसे कोरोना वायरस से मिलेगी निजात, अब तक 13 संक्रमितों को कर चुके हैं ठीक
मेरठ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की अभी कोई कारगर दवा नहीं बन सकी है लेकिन मेरठ में जैसे ही कोरोना संक्रमित नौ मरीज ठीक हुए तो स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जनता में भी एक उम्मीद की किरण जागी है। मेरठ की बात करें तो अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 64 हो गई है, जबकि इनमें से 13 मरीज ठीक हो गए हैं वहीं एक की मौत हुई है। ठीक हुए मरीजों के घर लौटने की खुशी जहां देखते ही बनती है वहीं चिकित्सक इसे बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। अमर…
Read Moreहर बच्चे के पास नहीं है स्मार्टफोन, धीमा चलता है नेटवर्क, छात्र और अभिभावक नई परेशानी से जूझ रहे हैं
नई दिल्ली 10वीं-12वी के छात्र तो अभी हैं सरकार के भरोसे, सीबीएसई के पास भी नहीं है कोई उपाय केंद्र सरकार और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के ऑनलाइन शिक्षा को लेकर कई दावे कर रहे हैं, लेकिन इन दावों का सच क्या है? सच यह है कि डिजिटल इंडिया के दौर में कोविड-19 संक्रमण के कारण लॉकडाउन ने हमारी तैयारी की कई स्तरों पर कलई खोल दी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन, देश के नामी पब्लिक स्कूल, दिल्ली सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार सब छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने…
Read Moreपुलिस जवानों को देंगे पीपीई किट,कर्मियों का वेतन काटा नहीं जाएगा : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ कोविड -19 के खिलाफ सबसे आगे जंग लड़ रहे पुलिस जवानों को भी पंजाब सरकार पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विमेंट (पीपीई) किटें मुहैया कराएगी। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाएगा। यह बात मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा देने की है जिसके लिए राज्य के पास 16000 किटें हैं। अस्पतालों में सभी डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सेनिटेशन वर्करों के लिए ऐसी किटें उपलब्ध होने के बाद सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गृह मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आज प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल, 2020 तक किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब्लीगी जमात के सभी प्राथमिक और द्वितीयक संपर्कों की पहचान और परीक्षण किया जाना चाहिए और इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि…
Read More