नई दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को इस बात पर चिंता जताई कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी में कमी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमण का ग्राफ भले ही लगातार समानांतर बना हुआ है, लेकिन समान गति से लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी चिंता की बात है। एम्स निदेशक ने कहा, विभिन्न विशेषज्ञों ने इस जानलेवा संक्रमण के अपनी पीक पर आने में अगले चार से छह सप्ताह लगने का अनुमान जताया है। इस…
Read MoreCategory: National News
लॉकडाउन : भारत में फंसे 193 पाक नागरिक पाकिस्तान रवाना
अटारी सीमा (अमृतसर) लॉकडाउन के कारण बीते 45 दिनों से भारत में फंसे 193 पाक नागरिक अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गए। पाकिस्तान जाने वाले नागरिकों में बच्चे ,महिलाएं व बजुर्ग भी शामिल थे। पाकिस्तान नागरिकों को भारतीय सीमा से रवाना करने से पहले अटारी सड़क सीमा पर स्थित आईसीपी में स्थापित किए गए कोरोना वायरस जांच केंद्र में स्क्रीनिंग की गई। वहीं अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 310 एनआरआई पहुंचे। यहां से वह यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भरी। सीमा शुल्क विभाग ने…
Read Moreकेंद्र सरकार ने लोगों को दिया झटका पेट्रोल डीजल उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया
चंडीगढ़ पंजाब में पेट्रोल और डीजल बुधवार सुबह छह बजे से दो रुपये महंगा हो जाएगा। ऐसा पंजाब सरकार द्वारा दोनों के मूल्य में वैट दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने के कारण हुआ है। पंजाब सरकार ने मंगलवार शाम को पंजाब वैल्यू एडेड एक्ट, 2005 की अनुसूची में संशोधन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एतिहासिक गिरावट के बाद देश में राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को केंद्र सरकार ने झटका दिया है। मंगलवार देर रात पेट्रोल पर 10 रुपये…
Read Moreकांस्टेबल ने पी लिया बैटरी वाटर गंभीर हालत में आईजीएमसी रेफर
शिमला शिमला के रोहड़ू स्थित कुड्डू बैरियर पर तैनात एक कांस्टेबल ने पानी समझ कर बैटरी वाटर को पी लिया। उसकी हालत गंभीर हो गई। बैरियर पर अन्य साथी कांस्टेबल ने उसे इलाज के लिए सरस्वती नगर अस्पताल लाया। जहां से कांस्टेबल को सिविल अस्पताल रोहडू ले जाया गया। रोहड़ू में प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर किया गया है। घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल बाल कृष्ण पुलिस लाईन कैथू शिमला में तैनात था। कोरोना लॉकडाउन के चलते कुड्डू स्थित इंटर स्टेट बैरियर पर उसकी अस्थायी…
Read Moreअब पड़ोसी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को लाया जाएगा घर
शिमला तीन दिन चंडीगढ़ से विद्यार्थियों और लोगों को लाने के बाद अब पड़ोसी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को घर लाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में अभी भी हजारों लोग फंसे हैं जिनके पास अपने निजी वाहन नहीं हैं। इन्होंने सरकार के पोर्टल पर आवेदन किया है। इन लोगों को लाने के लिए परिवहन विभाग ने व्यवस्था कर ली है। अब चालक और परिचालकों की सुरक्षा और बसों में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए निगम प्रबंधन ने नया तरीका अपनाया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों…
Read Moreनिजी स्कूलों की फीस कम करने पर मंत्रिमंडल की बैठक में हो जाएगा फैसला
शिमला कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के लाखों अभिभावकों को निजी स्कूलों की फीस कम करवा कर राहत देने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को मंत्रियों की सब कमेटी की बैठक में भी इस मामले को लेकर चर्चा हुई। संभावित है कि फीस कम करने पर निजी स्कूलों को बिजली-पानी बिल और अन्य तरह के टैक्स में छूट दी जा सकती है। ऐसे में मार्च से मई तक की सिर्फ ट्यूशन फीस ही वसूलने के निर्देश सरकार दे सकती है।…
Read Moreतीन माह और बढ़ा सकता है RBI कर्ज वापसी पर जारी रोक की अवधि
नई दिल्ली वैश्विक महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन को केंद्र सरकार ने 17 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। ऐसे में रिजर्व बैंक भी अब बैंकों के कर्ज की वापसी पर लगाई गई रोक की अवधि को तीन माह और बढ़ाने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उन्हें तीन माह तक बैंक कर्ज की किस्तें चुकाने से छूट दी है। बता दें…
Read Moreरिकॉर्ड रखने को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ली जा रही मदद, ऐसे करता है काम
नई दिल्ली कोरोना की जांच में जुटे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जांच संबंधी डाटा के रिकॉर्ड की सटीक जानकारी के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का सहारा लिया है। आईटी कंपनी आईबीएम के पास इसकी जिम्मेदारी है जिसने सोमवार को बताया कि वर्चुअल चैट असिस्टेंट के जरिए इसे पूरा किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए वॉटसन असिस्टेंट तकनीक का प्रयोग होगा। आईसीएमआर के निदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि जांच, इलाज और रोग की पहचान पर ध्यान देने की जरूरत है तभी इसके प्रसार को रोका जा सकता…
Read Moreबिना कार्ड वाले 38 लाख लोगों को मिलेगा राशन, ई-रिक्शा चालकों को 5 हजार रुपये : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली लॉकडाउन 3.0 में प्रभावी दिशा-निर्देशों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके कैबिनेट सहयोगी व आलाधिकारी सोमवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचे। यहां केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें गैर-राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने, वाहन चालकों को दी जाने वाली 5000 रुपये की आर्थिक मदद से जुड़ी योजना के दायरे में ई-रिक्शा चालकों को भी शामिल करने व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी…
Read Moreहाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया निर्देश 48 घंटे या उससे पहले उपलब्ध करवाए कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट
नई दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट 48 घंटे या उससे पहले उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। पीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि जिन टेस्टिंग लैब को कोविड 19 के नमूने जांच के लिए दिए जा रहे हैं, उनसे रिपोर्ट दिए गए समय में प्राप्त की जाएं। पीठ ने यह निर्देश एक जनहित याचिका का निपटारा करते हुए दिए। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह अपनी वेबसाइट को…
Read More