नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर राष्ट्रीय स्तर के औसत से दोगुना हो चुकी है। पहले 60 दिनों में राजधानी में 3515 संक्रमित मिले थे, जबकि बीते छह दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यानी, एक से छह मई के बीच एक तिहाई मरीज मिल चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वक्त में दिल्ली में कोरोना की जांच बेहतर तरीके से हो रही है। दूसरे राज्यों की तुलना में दिल्ली का आंकड़ा ज्यादा है, लेकिन अभी इसे और भी ज्यादा गति देने…
Read MoreCategory: National News
नहीं मिली अनुमति, पांच दूल्हों ने सड़क किनारे रचाई शादी
पठानकोट ( पंजाब) लॉकडाउन के बीच दुनिया भर में अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। एक अजीब किस्सा पंजाब और जम्मू-कश्मीर सीमा पर बुधवार देर शाम देखने को मिला। यहां पंजाब और हरियाणा से आए 5 दूल्हों को पूरा दिन लखनपुर नाके के पास सड़क पर बिताना पड़ा। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। हालांकि देर शाम सड़क पर ही वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में अदा कर दूल्हे-दुल्हनों को अपने घर ले गए। वहीं कुछ लोग इस पर चुटकियां लेते नजर आए तो कुछ ने प्रशासन को कोसा।…
Read Moreआतंकी रियाज नायकू के खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का अभियान होगा और तेज
जम्मू आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कश्मीर सरगना रियाज नायकू का मारा जाना पुलिस, सेना और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि इससे जवानों का हौसला बढ़ा है। कश्मीर में हर एक छोटी-बड़ी आतंकी साजिश रियाज नायकू ही रचता था। अब उसके खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का अभियान और तेज होगा। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर में अपना बेस बनाना चाहते हैं लेकिन इस वर्ष और उसके पहले के वर्षों में बड़े स्तर पर आतंकियों को जिंदा पकड़ा…
Read Moreगलत प्रश्नों के एवज में शिक्षा बोर्ड को देने होंगे विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को 12वीं कक्षा के चार विषयों में पूछे गए नौ गलत प्रश्नों के एवज में विद्यार्थियों को 19 ग्रेस मार्क्स देने होंगे। बोर्ड सबसे ज्यादा नौ ग्रेस मार्क्स केमिस्ट्री विषय में देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च, 2020 में ली गई जमा दो की बोर्ड परीक्षा के चार विषयों के प्रश्नपत्रों में काफी त्रुटियां पाई गई थीं। इस दौरान बोर्ड ने 15 प्रश्नों को या तो गलत पूछ लिया था या फिर एक प्रश्न को दोहरा दिया था,…
Read Moreजयराम सरकार आज कैबिनेट बैठक में ले सकती है अहम फैसले
शिमला कोरोना के कहर से मुश्किल में फंसे लोगों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए जयराम सरकार शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसमें उद्योगों, श्रमिकों, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों और शहरी गरीबों के लिए कुछ वित्तीय सहयोग के पैकेज का निर्णय संभव है। पीटरहॉफ में होने वाली बैठक में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर मंथन होगा। कमेटी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स की सिफारिशों…
Read Moreमोस्ट वांटेड आतंकी रियाज नायकू और उसके साथी आतंकी को सेना के जवानों ने 40 किलो आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया
जम्मू सेना ने हंदवाड़ा के अपने वीर जवानों की शहादत का तीन दिन बाद बदला ले ही लिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगपोरा गांव में बुधवार दोपहर तक करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर रियाज नायकू मार गिराया गया। सेना ने सुरंग में छिपे नायकू और उसके साथी आतंकी को तकरीबन 40 किलो आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया।12 लाख का इनामी नायकू मोस्ट वांटेड आतंकियों की ए प्लस प्लस श्रेणी में शामिल था। इसके अलावा पुलवामा के ही शरसाली गांव में एक अन्य मुठभेड़…
Read Moreहिमाचल के उद्योगों में उत्पादन शुरू, हजारों लोग काम पर लौट
शिमला कोरोना वायरस के कारण शुरू हुए लॉकडाउन 0.3 में मिली रियायतों के बाद हिमाचल के करीब सत्तर फीसदी उद्योगों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में साढ़े चार हजार से अधिक उद्योगों में हजारों लोग काम पर लौट आए हैं। इन औद्योगिक इकाइयों में माइक्रो, लघु और मध्यम दर्जे के उद्योग शामिल हैं। इनके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में हजारों कुटीर उद्योगों में भी हजारों लोग रोजगार से जुड़ गए हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 4,619 उद्योगों में उत्पादन…
Read Moreहिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से बाहरी राज्यों से बसों में लोगों को लाने पर लगाई रोक
शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों में लोगों को लाने पर रोक लगा दी है। बीते तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने और एक की मौत के बाद यह फैसला लिया है। प्रदेश में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल लाने के लिए के लिए बसें नहीं जाएंगी। परिवहन निगम ने कोटा और चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल लाने के लिए दर्जनों बसें भेजीं। इनमें…
Read Moreकोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के बाद मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। आईजीएमसी शिमला में कोरोना संक्रमित सरकाघाट के युवक की मौत के बाद अब उसकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अस्पताल के एमएस डॉक्टर जनक राज ने इस बात की पुष्टि की है। 48 साल की इस महिला को आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। जहां पर ये चिकित्सकों की निगरानी में है। मंडी जिले के सरकाघाट बाजार में कारोबारियों ने खुद ही दुकानें बंद…
Read Moreगणित के अध्यापक आतंकी नायकू का सेना के जवानों ने बिगाड़ा गणित
जम्मू जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के बेगपुरा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को आज सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की जिसके बाद घंटों चली मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी आतंकी रियाज नायकू को ढेर कर दिया। रियाज पहले गणित विषय का अध्यापक था जिसने बाद में बंदूक थाम ली। कुछ समय पहले बारामुला जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित करने और उत्तरी कश्मीर में आतंक का ग्राफ गिरने से बौखलाए आतंकी संगठनों के आकाओं ने एक बार फिर से रणनीति में बदलाव किया था।…
Read More