बड़ी राहत, दो सप्ताह में 14 फीसदी कम हुई संक्रमण दर

नई दिल्ली अब 100 में से महज 10 लोग ही मिल रहे हैं संक्रमित 15 मई के आसपास 100 में से 35 लोग आ रहे थे पॉजिटिव दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर यह है कि कोरोना संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। अब 100 में से महज 10 लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं। एक समय यह संख्या 35 पर पहुंच गई थी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 23 जून तक यह दर 24 फीसदी थी, जो अब घटकर 10 फीसदी से कम हो गई है। 23 जून…

Read More

मिल गया आठ मौतों का जिम्मेदार ‘विभीषण’, इसी ने विकास को की थी दबिश की मुखबिरी

कानपुर कानपुर देहात की शिवली कोतवाली पहुंचे एडीजी जयनारायन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि बिकरू में दबिश की सूचना विकास दुबे को देने वाले विभीषण का पता चल गया है। उसे चिह्नित कर लिया गया है, लेकिन उसका नाम नहीं बताएंगे। जल्द ही कठोर कार्रवाई होगी। तब उसकी पहचान उजागर की जाएगी। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच टीम को पूरे चौबेपुर थाने की भूमिका संदिग्ध लग रही है। अब सबसे बड़ा सवाल ये…

Read More

कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल होने की अपील, प्लाज्मा बैंक की पहली महिला डोनर बनीं डॉ. अमृता

नई दिल्ली राजधानी के आईएलबीएस में देश का पहला प्लाज्मा बैंक शुरू किया गया है। यहां दान करने वाले प्लाज्मा को कोरोना मरीजों के अंदर चढ़ाया जाता है, जिससे उनमें कोरोना से लड़ने की शक्ति काफी हद तक मजबूत होती है। कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण को मात दे चुकीं एलएनजेपी की सर्जन भी बैंक में प्लाज्मा दान कर चुकी हैं। वह इस बैंक की पहली महिला डोनर हैं। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली डॉ. अमृता दुआ एलएनजेपी अस्पताल में सर्जन हैं और 30 मई के आसपास वह…

Read More

विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द, छात्र पिछले साल के अंकों के आधार पर होंगे प्रमोट

चंडीगढ़ पिछले साल के रिजल्ट के आधार पर प्रमोट होंगे विद्यार्थी स्कूल परीक्षाओं के लिए सीबीएसई के फैसले पर होगा अमल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड संकट के चलते विश्वविद्यालय और कॉलेजों की परीक्षाएं रद्द करने का एलान किया। हालांकि ऑनलाइन परीक्षाएं लेने वाले कुछ विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं बेरोकटोक जारी रहेंगी। अपने साप्ताहिक फेसबुक लाइव सेशन ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थी पिछले साल के नतीजों के आधार पर प्रमोट कर दिए जाएंगे। हालांकि जो विद्यार्थी अपने…

Read More

दामिनी मोबाइल एप बिजली गिरने से 15 मिनट पहले करेगा अलर्ट

पांवटा साहिब (सिरमौर) दामिनी मोबाइल एप्लीकेशन बिजली गिरने से पहले ही अलर्ट कर देगी। भारत के मौसम वैज्ञानिकों ने यह मोबाइल एप बनाई है, जो बिजली गिरने या वज्रपात होने से पहले ही 40 किलोमीटर के दायरे के भीतर हर 15 मिनट में अपडेट देगी। इससे आम लोग जान पाएंगे कि कहां पर बिजली गिर सकती है। कृषि मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के गजेंद्र सिंह ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी ने देश के 48 जगहों पर ऐसे सेंसर लगा दिए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत…

Read More

धर्मगुरु दलाईलामा के जन्मदिन पर नहीं मनाया जाएगा समारोह,अनुयायी अपने घरों पर ही पूजा-पाठ करके जन्मदिन मनाएंगे

धर्मशाला कोरोना संकट के बीच 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का 85वां जन्मदिन पहली बार मैक्लोडगंज में बिना किसी भव्य समारोह के मनाया जाएगा। दलाईलामा सोमवार को 85 वर्ष के हो जाएंगे। जनवरी में कोरोना वायरस फैलने के बाद से दलाईलामा किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिले। न ही विदेश दौरा किया। तीन माह तक उन्होंने कोई भी ऑनलाइन और ऑफलाइन टीचिंग नहीं दी। अब वे अपने निवास स्थान से ही दुनिया भर में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संदेश दे रहे हैं। भारत और दुनिया भर में रहने वाले धर्मगुरु के अनुयायी…

Read More

कोरोना वैक्सीन अगस्त में लांच करने पर बवाल, विपक्ष-विशेषज्ञों ने उठाए सवाल, आईसीएमआर की सफाई

नई दिल्ली भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा 15 अगस्त तक कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन को लांच करने की बात पर विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष और विशेषज्ञों ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों ने भारत के शीर्ष चिकित्सा निकाय की विश्वसनीयता को धूमिल करने का आरोप लगाया है। वहीं, विपक्ष ने कहा कि आईसीएमआर ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए कर रहा है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव की एक चिट्ठी पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस…

Read More

प्लाज्मा दान कौन कर सकते हैं, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायलरी साइंसेज में भारत के पहले प्लाज्मा बैंक का गुरुवार को उद्घाटन किया था। इसके बाद शनिवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने प्लाज्मा दान के विषय में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि कौन लोग इसको दान कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18-60 आयु वर्ग के ऐसे लोग जो कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो गए हैं और जिनमें 14 दिन तक संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए…

Read More

राजधानी में 70 फीसदी से अधिक हुई संक्रमितों की रिकवरी दर

नई दिल्ली राजधानी में शनिवार को कोरोना का रिकवरी 70 फीसदी से अधिक हो गया। बीते पांच दिन में ही 12 हजार से अधिक मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की मेहनत रंग ला रही है। इसके लिए सभी कोरोना वॉरियर्स बधाई के पात्र हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 97,200 हो गई है। इनमें से 68256 मरीज ठीक हो चुके हैं। 15 जून तक…

Read More

दुबई से 177 और यूएई से 173 भारतीय देश लौटे

जीरकपुर दुबई से इंडिगो और यूएई से स्पाइस जेट की उड़ान से पहुंचे भारतीय सभी यात्री सरकार के निर्देशों के अनुसार होंगे क्वारंटीन मिशन वंदे भारत के अंतर्गत शनिवार को दो उड़ानें मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इनमें एक उड़ान दुबई से जबकि दूसरी उड़ान यूएई की थी। दुबई से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में 177 भारतीय पहुंचे, जबकि यूएई से स्पाइसजेट एयरलाइंस की उड़ान से 173 भारतीय मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यह दोनों स्पेशल उड़ानें मिशन वंदे भारत के तहत दुबई और…

Read More