कांग्रेस का मोदी पर निशाना, पूछा- क्या पीएम ने अलग झंडा और संविधान स्वीकारा

कांग्रेस का मोदी पर निशाना, पूछा- क्या पीएम ने अलग झंडा और संविधान स्वीकारा

नई दिल्ली नगालैंड के राज्यपाल और लंबे समय से चली आ रही नगा वार्ता के वार्ताकार आर एन रवि एनएससीएन (आई-एम) के बीच विवाद चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रवि ने शांति समझौते को लेकर अपना रुख सख्त कर दिया। इसपर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘पीएम मोदी द्वारा 2015 में किए नागा समझौते की चौंकाने वाली जानकारी उजागर। क्या…

Read More

केजरीवाल को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, ट्वीट किया कि…..

केजरीवाल को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, ट्वीट किया कि…..

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 52वां जन्म दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर सुबह से ही उन्हें कई नेताओं और राजनेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के माध्यम से केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। केजरीवाल ने इस ट्वीट के जवाब में शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार…

Read More

सभी शहरों में बढ़ाया गया रात के कर्फ्यू का समय, पाबंदी में दो घंटे का इजाफा

सभी शहरों में बढ़ाया गया रात के कर्फ्यू का समय, पाबंदी में दो घंटे का इजाफा

चंडीगढ़ कोरोना के मामले बढ़ने के कारण मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सभी शहरों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया। अब रात 11 बजे के बजाय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। उद्योगों को इससे छूट होगी। कैप्टन ने लुधियाना, पटियाला और जालंधर में अगले पखवाड़े के लिए हफ्ते के अंतिम दिनों (शनिवार और रविवार) को घरों में ही रहने (स्टे ऐट होम) का एलान किया। इसके बाद स्थिति का दोबारा जायजा लिया जाएगा। साप्ताहिक फेसबुक प्रोग्राम ‘कैप्टन से सवाल’…

Read More

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से जवानों को किया सम्मानित

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से जवानों को किया सम्मानित

जम्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल के 52 अधिकारियों एवं कार्मिकों को विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इनमें एक को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल की 19 बटालियन के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद को उनकी विलक्षण युद्ध कौशल, कुशल नेतृत्व और अनुकरणीय वीरता के लिए मरणोपरांत वीरता के…

Read More

विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर प्रदेश सरकार कर रही है विचार : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर प्रदेश सरकार कर रही है विचार : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला/ कुल्लू हिमाचल सरकार अटल टनल रोहतांग में विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। विस्ताडोम में पारदर्शी खिड़कियों और शीशे की छत की सुविधा होती है। अगर योजना सीरे चढ़ती है तो आने वाले समय में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पारदर्शी बस में बैठकर रोहतांग टनल के अलावा यहां की वादियों के नजारे ले सकेंगे। शनिवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वाजपेयी ने कुल्लू के प्रीणी गांव में अपने जीवन…

Read More

कोरोना : लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

कोरोना : लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में शनिवार को 119 नए मामले आए हैं। शिमला 13, मंडी में 14, सोलन 25, बिलासपुर 12, सिरमौर आठ, हमीरपुर 13, चंबा चार, कुल्लू आठ,  ऊना नौ और कांगड़ा में 13 पाॅजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3994 पहुंच गया है। 1309 सक्रिय मामले हैं। 2632 मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को 81 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है। 34 मरीज राज्य के बाहर…

Read More

हिमाचल में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

हिमाचल में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

शिमला हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 और 18 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।  शनिवार को प्रदेश में मौसम मौसम मिलाजुला बना रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.5, भुंतर 34.2, सुंदरनगर 32.4, बिलासपुर 32.0, हमीरपुर 31.8, चंबा 31.1, कांगड़ा 32ण.1, सोलन 29.7, मंडी 32.1, नाहन 28ण.3, मनाली 27.1, धर्मशाला 26.4, केलांग 27.8, कल्पा 24.7, शिमला…

Read More

‘पंजाब आकर तो देख, मैं सबक सिखाऊंगा’ गुरपतवंत सिंह पन्नू को कैप्टन की चुनौती

‘पंजाब आकर तो देख, मैं सबक सिखाऊंगा’ गुरपतवंत सिंह पन्नू को कैप्टन की चुनौती

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को मोगा के जिला प्रशासनिक कॉम्पलेक्स में आपत्तिजनक झंडा लहराने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही नौजवानों को भी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसकी सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) जैसे भारत विरोधी तत्वों के झूठे प्रचार के बहकावे में न आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने पन्नू को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘तू पंजाब तो आकर देख, मैं तुझे सबक सिखाऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की अमन-शान्ति को भंग करने की किसी…

Read More

आतंकियों का सफाया करने वाले चार जांबाजों को शौर्य चक्र

आतंकियों का सफाया करने वाले चार जांबाजों को शौर्य चक्र

दिल्ली / जम्मू विंग कमांडर विशक नायर, ले कर्नल कृष्ण रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक दुबे को मिलेगा सम्मान सेना के 31 और पुलिस के 916 जवानों को वीरता पदक विस्तार जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में अदम्य साहस दिखाने वाले सेना के चार जांबाजों को शौर्य पदक दिया जाएगा। इनमें वायु सेना के विंग कमांडर विशक नायर और सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे शामिल हैं। स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति ने सेना के…

Read More

पुलिस के होनहार अधिकारी ताहिर अशरफ को मिला पीएमजी पदक

पुलिस के होनहार अधिकारी ताहिर अशरफ को मिला पीएमजी पदक

जम्मू-कश्मीर एसपी ताहिर अशरफ को साल 2018 में जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। वह यह पदक प्राप्त करने वाले उच्चाधिकारियों में पहले हैं। ताहिर अशरफ केपीएस 2004 बैच के अधिकारी हैं। डिप्टी एसपी रहते हुए वह नौशेरा, रियासी, बांदीपोरा में भी सेवाएं दे चुके हैं। बतौर एसपी वह एसीबी, एसपी हेटक्वार्टर अनंतनाग में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह ऑपरेशन्स श्रीनगर व साइबर पुलिस संभाग कश्मीर की कमान संभाल रहे हैं। ताहिर अशरफ लोगों को साइबर अपराधों के बारे में…

Read More