शिमला कोरोना महामारी के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की मंगलवार को निर्धारित परीक्षाएं एक दिन के लिए स्थगित कर दी हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिन भर गहमागहमी के बाद देर शाम यह फैसला लिया गया है। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने परीक्षाएं स्थगित करने की पुष्टि की है। वहीं, हिमाचल सरकार अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार को हाईकोर्ट में रिव्यू याचिका दायर करेगी। यूजीसी की याचिका को लेकर मंगलवार को ही…
Read MoreCategory: National News
नई शिक्षा नीति लागू करने में पहल करेगा हिमाचलः शिक्षा मंत्री
शिमला शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां उच्चत्तर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही पहल पर बल दिया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में हिमाचल प्रदेश देशभर में बेहतरीन कार्य करेगा। उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश में लगातार प्रगति हो रही है। प्रदेश में 1872 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं, 929 राजकीय उच्चत्तर पाठशालाएं, 1511…
Read Moreडिपुओं में राशन पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएः राजिन्द्र गर्ग
शिमला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को हर महीने की 10 तारीख तक डिपुओं में राशन पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को एकमुश्त राशन सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम इन्तजाम किए जाएं और राशन पहुंचाने के लिए होने वाली प्रक्रिया की तैयारियां भी पहले से पूरी करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डिपुओं और गोदामों में किसी प्रकार की कोताही न हो। यदि किसी डिपु…
Read Moreराज्यपाल ने केन्द्र से किया आग्रह………
शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय फार्मास्यिूटिकल शिक्षा और अनुसंधान केन्द्र अधिनियम-1998 के अनुरूप नशा रोकथाम और विश्लेषण प्रबन्धन केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्री के डी.वी. सदानंद गौड़ा को लिखे एक पत्र तथा दूरभाष पर चर्चा के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश के बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों में नशे की रोकथाम के प्रबन्धन के लिए एनआईपीईआर को मौहाली को हिमाचल प्रदेश में एक उत्कृष्ट केन्द्र खोलने के निर्देश देने का आग्रह किया है।…
Read Moreडिप्टी स्पीकर अजायब सिंह और मंत्री कांगड़ को कोरोना
पंचकूला पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी और कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा कांगड़ की बहु हरमनवीर जस्सी कांगड़ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हरमनवीर कोआपरेटिव बैंक बठिंडा की चेयरपर्सन हैं। इनके संपर्क में आए सभी लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अजायब सिंह और कांगड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर फरीदकोट में नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया था।…
Read Moreसंजीवनी साबित होगा कार्बन न्यूट्रल प्रोजेक्ट
जम्मू/लेह देश में पहला कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनने की ओर अग्रसर लद्दाख के लिए यह परियोजना कई मायनों में अहम है। यह न सिर्फ लद्दाख के मौजूदा वातावरण और जलवायु को बनाए रखने में मददगार साबित होगी, बल्कि हिमालयी प्रदेशों के लिए नजीर भी बनेगी। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल प्रदेश में परिवर्तित करने की घोषणा की। हालांकि, लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल प्रदेश बनाने की कवायद तेजी से शुरू हो चुकी है। लद्दाख…
Read Moreतुम चाहे कितने ऊंचे बनो, कानून तुमसे ऊपर है’।
शिमला सरकारी कर्मचारी कानून के प्रावधानों, विभागीय नियमों और निर्देशों से नियंत्रित होते हैं। अनुशासन हर कर्मचारी के लिए अनिवार्य है। यदि कर्मचारी खुद को अनुशासन में रखने के लिए तैयार नहीं है तो जाहिर है कि वह न केवल अपने नियोक्ता के क्रोध को आमंत्रित करता है बल्कि कम से कम विभागीय रूप से कार्यवाही के लिए भी उत्तरदायी होता है। हिमाचल हाईकोर्ट ने फैसले में 17वीं शताब्दी में कहे चर्चमैन थॉमस फुलर के अमर शब्दों का उल्लेख करते हुए लिखा ‘तुम चाहे कितने ऊंचे बनो, कानून तुमसे ऊपर है’।…
Read Moreऑनलाइन बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, ऐसे करें आवेदन
शिमला कांगड़ा-शिमला जिलों में ऑनलाइन सेवाओं के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब हिमाचल के सभी जिलों में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रदेशभर में ड्राइविंग और कंडक्टर लाइसेंस को लेकर ऑनलाइन सेवा ही लागू की जाएगी। परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग ने कांगड़ा और शिमला में 27 जुलाई को ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया था। दोनों जिलों में 19 दिनों में ही 14 हजार लोगों ने ड्राइवर, कंडक्टर लाइसेंस समेत आरसी से जुड़े कार्य की मंजूरी के…
Read Moreदूसरे विभागों से सीधी भर्ती के जरिए आने वाले कर्मियों की नहीं कटेगी सैलरी : केंद्र सरकार
नई दिल्ली केंद्र सरकार में आने के इच्छुक कर्मियों के लिए राहत की खबर है। दूसरे विभागों, केंद्र सरकार में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, राज्य सरकार और उसके उपक्रम, यूनिवर्सिटी, अर्ध सरकारी संस्थान, स्वायत्त संस्थाएं, राष्ट्रीय बैंक जैसे एसबीआई व आरबीआई जैसे संस्थानों से सीधी भर्ती के जरिए केंद्र में आने वाले कर्मियों की सैलरी कम नहीं होगी। मौजूदा व्यवस्था में यह प्रावधान है कि इन संस्थानों से साक्षात्कार के जरिए जो कर्मी केंद्र सरकार में ज्वाइन करते थे, उन्हें पे प्रोटेक्शन मिलता था। यानी उनकी सैलरी पिछले संस्थान या विभाग में…
Read Moreपीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- भारत समुदाय के योगदान का सम्मान करता है
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और देश में समुदाय के ‘उत्कृष्ट’ योगदान की सराहना की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘नवरोज मुबारक! पारसी नववर्ष की शुभकामनाएं। भारत पारसी समुदाय के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करता है जिसने कई क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। कामना करते हैं कि आने वाला वर्ष हर किसी के जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए।’ भारत में पारसी एक छोटा अल्पसंख्यक समुदाय है लेकिन इस समुदाय से देश को विभिन्न क्षेत्रों में कई प्रख्यात शख्सियत मिली हैं।
Read More