जम्मू जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बर्फबारी के बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। अगले चौबीस घंटे में जिला बांदीपोरा, गुरेज में उच्च श्रेणी (ओरेंज अलर्ट) के खतरे, कुपवाड़ा, गांदरबल जिला में मध्यम श्रेणी (येलो अलर्ट) के खतरे और पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला और कारगिल जिला में निम्न श्रेणी (येलो अलर्ट) के खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को बर्फबारी प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। आपात प्रबंधन को अलर्ट पर रखा गया है। शनिवार भी…
Read MoreCategory: National News
सरकारी विभागों से सीलिंग हटा लेने की पुष्टि, अब 100 प्रतिशत बजट कर सकेंगे खर्च
शिमला हिमाचल सरकार ने तमाम सरकारी विभागों पर लगाई बजट खर्च करने की सीलिंग हटा ली है। प्रदेश के सरकारी महकमे अब शत-प्रतिशत बजट खर्च कर सकेंगे। कोरोना महामारी के चलते इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही तक सरकार ने विभागों पर केवल 60 प्रतिशत बजट खर्च करने की सीलिंग लगाई थी। अब इसे वित्त विभाग ने हटा दिया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में 18 हजार गृहिणियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की योजना के लिए भी बजट आवंटन हो गया है। यह मामला इसी सीलिंग के…
Read Moreकोरोना बीमारी बुजुर्गों के अलावा युवाओं को भी बना रही है अपना ग्रास, प्रतिदिन लिए जा रहे हैं 7 हजार से अधिक सैंपल : स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी
शिमला हिमाचल में प्रतिदिन 10 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत होने से लोगों में दहशत है। बुजुर्गों के अलावा अब यह बीमारी युवाओं को भी अपना ग्रास बना रही है। एक महीने के भीतर 45 साल से कम उम्र के 90 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिला शिमला में 200, मंडी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 150 पार हो गया है। इसका कारण अन्य बीमारी से ग्रस्त होने के साथ कोरोना और ऊपर से ऑक्सीजन का स्तर कम होना बताया जा…
Read Moreनिजी विश्वविद्यालयों के दो कुलपतियों ने जांच से पहले ही दिया इस्तीफा, चार ने रिव्यू के लिए किया आवेदन
शिमला शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच पूरी होने से पहले ही प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में नियुक्त दो और कुलपतियों ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, चार कुलपतियों ने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के पास मामले की दोबारा जांच करवाने को आवेदन किया है, जबकि चार निजी विश्वविद्यालयों ने आयोग की ओर से 10 दिसंबर तक मांगी रिपोर्ट पर कोई जवाब नहीं दिया। इन्हें आयोग ने जवाब जल्द दायर करने को नोटिस जारी किया है। कुछ माह पहले भी दो कुलपतियों ने इस्तीफा दिया था। आयोग ने बीते…
Read Moreकिसान सम्मान निधि के 2.5 करोड़ डकारने का फर्जीवाड़ा आया सामने, अब की जाएगी रिकवरी
धर्मशाला हिमाचल में मोटी तनख्वाह लेने वाले सरकारी कर्मचारियों का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। पहले गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवारों का हक मारकर सस्ता राशन लेते रहे और अब किसान सम्मान निधि के 2.5 करोड़ रुपये डकार लिए हैं। यह राशि अकेले जिला कांगड़ा के किसान परिवारों की है। अन्य जिलों में भी ऐसा फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा है। गरीब किसानों का हक डकारने वाले सरकारी कर्मचारियों की चालबाजी पर आयकर विभाग की नजर पड़ी तो उन्होंने डीसी कांगड़ा को पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी दी। अब…
Read Moreबाजार में आई गिरावट, 46000 के नीचे खुला सेंसेक्स
नई दिल्ली रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 104.08 अंक (0.23 फीसदी) नीचे 45,999.42 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 40.60 अंकों की गिरावट (0.30 फीसदी) के साथ 13,488.50 के स्तर पर हुई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। वर्ष…
Read Moreकिसानों के विरोध-प्रदर्शन के पीछे चीन और पाकिस्तान : केंद्रीय मंत्री दानवे
औरंगाबाद केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को दावा किया कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जारी किसानों विरोध प्रदर्शनों के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी(एनआरसी) को लेकर पहले मुसलमानों को गुमराह किया गया, लेकिन ये प्रयास सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अब किसानों को बताया जा रहा है कि नए कानूनों के कारण उन्हें नुकसान होगा। दानवे ने महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनापुर तालुका…
Read Moreकिसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव, पाकिस्तान को सता रहा डर
इस्लामाबाद पाकिस्तान को एक बार फिर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ का कहना है कि खुफिया एजेंसियों को ऐसे संकेत मिले हैं कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। अखबार ने सेना के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि स्ट्राइक की आशंका के चलते पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमाओं पर सैनिकों को चौकन्ना रहने को कहा है। अखबार में लिखा है, ‘भारत की हिंदुत्ववादी नरेंद्र मोदी…
Read Moreउत्तरप्रदेश में बनेंगे 35 हजार कोरोना वैक्सीन स्टोरेज, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ प्रदेश में कोराना वैक्सीन भंडारण के लिए 35 हजार केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज तथा कोल्ड चेन की स्थापना के लिए फूलप्रूफ कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य व गृह विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी हाल में वैक्सीन का दुरुपयोग न होने पाए। पूर्व में रूबेला तथा खसरे की रोकथाम के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियानों के अनुभवों के आधार पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश…
Read Moreपंजाब-हरियाणा के युवा, किसानों को नया सियासी दल बनाने की दे रहे सलाह
चंडीगढ़ नए कृषि कानूनों के कारण किसानों में अगर केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा है तो अन्य दलों के प्रति कोई खास सहानुभूति नहीं है। युवा किसानों के जहन में अलग ही राजनीतिक खिचड़ी पक रही है। हरियाणा, पंजाब के युवा किसान आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में किसानों से ही जुड़ी एक नई पार्टी का उदय चाहते हैं। भारत बंद के दौरान मोहाली के एयरपोर्ट चौक से पहले लगे धरने से लेकर कुंडली बॉर्डर तक डटे युवाओं ने अपने इरादे खुलेमन से बुजुर्गों के सामने जाहिर किए। आंदोलन की…
Read More