नेरचौक (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फूलगोभी के दाम लुढ़क गए हैं। शिमला में 20 से 25 रुपये बिकने वाली गोभी मंडी में दो रुपये किलो बिक रही है। पंचायत चुनावों के शोर के बीच मंडी जिले का किसान गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल है। बंपर पैदावार के चलते सब्जी मंडी में किसानों से गोभी की खरीद दो रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। आलम यह है कि पैदावार खेतों में ही सड़कर तबाह हो रही है। किसानों का कहना है कि कमर तोड़ मेहनत के…
Read MoreCategory: National News
शराब खरीदने और बेचने पर इस गांव में लगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर 1000 जुर्माना
हिमाचल प्रदेश की शीत मरुस्थल स्पीति घाटी के खुरिक गांव की महिलाओं ने अनोखी मिसाल पेश की हैै। यहां के महिला मंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर गांव में देशी शराब बनाने, खरीदने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है तो उसे 1000 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, 48 परिवारों की आबादी वाले इस गांव में अंग्रेजी शराब की कोई दुकान भी न खुलने देने का फैसला लिया गया। पंचायत में नशाबंदी के बोर्ड भी लगा…
Read Moreमोदी ने काशी-केवड़िया नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक चलने वाली पहली ट्रेन 09130 काशी-केवड़िया महामना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंट स्टेशन से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी से केवड़िया तक चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन शुभारंभ वाले दिन ही यात्रियों से फुल होकर चली। टूएस, स्लीपर और वातानुकूलित कोच में सीटें फुल रहीं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक साथ देश के अलग-अलग कोने से एक ही जगह के लिए इतनी ट्रेनों को…
Read Moreपार्टनर की यमुनानगर में मिली गर्दन कटी लाश
यमुनानगर (हरियाणा) कैथल के सीवन से लापता श्री गुरूनानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल के पार्टनर जयपाल नैन की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। यमुनानगर में आवर्धन नहर के किनारे कार में शव पड़ा मिला। टोडरपुर गांव के समीप नहर के किनारे कच्चे रास्ते में कार नंबर पीबी 13 एआर 3637 कीचड़ में धंसी मिली है। इसी कार की अगली सीट पर जयपाल का गर्दन कटा शव भी मिला। राहगीरों ने गाड़ी फंसी देखी तो वे कार के पास पहुंचे तो उन्हें कार में खून के धब्बे और शव पड़ा…
Read Moreटीका लगने के बाद भी संक्रमण से बचना होगा, एंटीबॉडी विकसित होने में लगेंगे 15 दिन
चंडीगढ़ कोरोना के टीके के बाद भी मास्क लगाना जरूरी रहेगा। इसके पीछे की वजह है कि 28 दिन बाद टीके की दूसरी खुराक लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित होने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। इस दौरान वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को संक्रमण से बचने के लिए वह सभी उपाय करने होंगे, जो कोरोना काल के दौरान लिए जा रहे थे। वैसे भारत में कोरोना वायरस की 30 जनवरी 2020 को पुष्टि हुई थी। भारत सरकार ने इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए…
Read Moreमहिला किसान दिवस मनाएंगे अन्नदाता, 23 को देशभर में राजभवनों पर डालेंगे डेरा
चंडीगढ़ कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के साथ लगातार वार्ता विफल होने और सुप्रीम फैसले से आहत किसानों ने अब आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से बांट दिया है। 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च से पहले किसान यूनियनों ने 18 जनवरी को महिलाओं को एकजुट करने के लिए महिला किसान दिवस और 23 जनवरी को देशभर में राजभवनों के बाहर डेरा डालने का निर्णय किया है। साथ ही ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने के लिए पंजाब सहित अन्य राज्यों में जनसंपर्क अभियान जारी कर दिया है। किसान यूनियनों का मानना…
Read Moreदो जांबाजों को जीवन रक्षा पदक, मार्च 2018 में दिखाए साहस को गृह मंत्रालय ने सराहा
जम्मू पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में आए लोगाें को बचाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जांबाजों को जीवन रक्षा पदक मिला है। मार्च 2018 में सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मकसूद अहमद और जेएंडके आर्म्ड पुलिस की छठी बटालियन के फालोअर जाकिर हुसैन ने अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों को सुरक्षित निकाला था। दोनों जांबाजों को वर्ष 2019 के पद के लिए चुना गया था। शनिवार को पुंछ जिला उपायुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश कुमार अंगराल ने डाक बंगला पुंछ में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार…
Read Moreफर्जी आतंकी बनकर वसूली, इमाम समेत तीन गिरफ्तार
बारामुला उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में फर्जी लश्कर-ए-ताइबा मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक इमाम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये इलाके में लोगों को धमकाकर पैसे की वसूली करते थे। अब तक पुलिस को आठ लोगों से वसूली करने की जानकारी मिली है। पकड़े गए लोगों से स्टांप तथा पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक पत्र मिला है जिसमें लश्कर के लिए 50 हजार रुपये देने को कहा गया है। कहा गया…
Read Moreविश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए ऑनलाइन लेना होगा परमिट
रोहतांग (लाहौल-स्पीति) अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के बाद समर सीजन के लिए लाहौल प्रशासन ने कमर कस ली है। घाटी को साफ-सुथरा रखने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने रणनीति बनाई है। लाहौल में पर्यटकों भारी भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। समुद्र तल से 4290 मीटर ऊंची विश्वविख्यात चंद्रताल झील का दीदार करने के लिए सीमित संख्या में ही सैलानी भेजे जाएंगे। इसके लिए पर्यटकों को स्थानीय प्रशासन से ऑनलाइन परमिट लेना होगा। दिन में 200 से 300 पर्यटक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी…
Read Moreनौणी विवि से 2,500 से अधिक किसानों ने खरीदे 90,000 पौधे
सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित नौणी विवि में बीज और रोपण सामग्री सेल की बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुठलीदार पौधों की अधिक मांग रही हैं। कोविड के बीच नौणी और कंडाघाट में स्थित विश्वविद्यालय की चार नर्सरी से 2,500 से अधिक किसानों ने 90,000 से अधिक समशीतोष्ण पौधे खरीदे हैं। 5 जनवरी से रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री शुरू की। इसके लिए प्रत्येक दिन पौधों का आवंटन सिर्फ आवंटन लिस्ट के अनुसार ही किसानों को सीमित संख्या में…
Read More