किसान बनाएंगे अपनी कंपनी और खुद ही बेचेंगे उत्पाद, कृषि विभाग की योजना

किसान बनाएंगे अपनी कंपनी और खुद ही बेचेंगे उत्पाद, कृषि विभाग की योजना

जम्मू कृषि कारोबार में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग आधुनिक योजना लेकर आया है। इसके तहत किसान अपने उत्पादों को फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के तहत कृषि विभाग के पास कंपनी के रूप में रजिस्टर्ड कराएंगे, और अपने उत्पादों की मार्केटिंग भी खुद करेंगे। इसमें बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी और उत्पाद विशेष के ब्रांड की बाजार में यह पहचान भी खुद ही स्थापित करेंगे।  यह एफपीओ क्षेत्र विशेष के उत्पादों पर आधारित होंगे ताकि इनके ब्रांड को भी प्रोत्साहन मिल सके और बाजार में उत्पाद…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आज जन आशीर्वाद रैली से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आज जन आशीर्वाद रैली से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

देहरादून प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इसके लिए वह बाबा कमलेश्वर का आशीर्वाद भी लेंगे। रैली के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेेंगे। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत समेत भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। उत्तराखंड चुनाव 2022: आज परिवर्तन यात्रा से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, खटीमा से करेगी प्रस्थान कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे सीएम जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री…

Read More

पुलिस पर आरोप: 10 किलो घी व सिलाई मशीन लूटी, भाई-भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

पुलिस पर आरोप: 10 किलो घी व सिलाई मशीन लूटी, भाई-भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी तरह का एक अलग ही मामला पहुंचा है, जहां हरियाणा पुलिस पर अवैध हिरासत के साथ ही घी और सिलाई मशीन की लूट का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर अब हरियाणा सरकार, आईजी रेवाड़ी रेंज व एसपी नूंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है।  याचिका दाखिल करते हुए नूंह निवासी कसम ने एडवोकेट फारुख अब्दुल्ला के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने 29 जून, 2021 को दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर…

Read More

भ्रष्टाचार पर सीएम सख्त, प्रधान सचिव को आदेश-दो माह में अपलोड हो नए सर्वे का डाटा  

भ्रष्टाचार पर सीएम सख्त, प्रधान सचिव को आदेश-दो माह में अपलोड हो नए सर्वे का डाटा  

चंडीगढ़ हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी केमामले में आ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को ज्वाइनिंग के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि दो माह के अंदर नए सर्वे का डाटा अपलोड करवाएं। साथ ही निदेशालय स्तर पर बंद कमरे में डाटा अपडेट करने का काम कराया जाए। निकाय अधिकारियों की बैठक में सीएम ने यह आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने…

Read More

वारदात: घर में घुसकर युवक पर किया धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

वारदात: घर में घुसकर युवक पर किया धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

गढ़शंकर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में एक घर में सो रहे एक युवक को करीब आधा दर्जन युवकों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (27) निवासी वार्ड-13 (गढ़शंकर) के रूप में की गई है। घायल युवक को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर किया गया। वहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।  …

Read More

शिअद की मुहिम से डरे सियासी दल, राष्ट्रपति शासन लगवाने की रच रहे साजिश : बिक्रम मजीठिया

शिअद की मुहिम से डरे सियासी दल, राष्ट्रपति शासन लगवाने की रच रहे साजिश : बिक्रम मजीठिया

चंडीगढ़ मोगा में शिअद प्रधान सुखबीर बादल के काफिले हुए हमले के बाद पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अकाली दल की ‘गल पंजाब मुहिम’ से सियासी दल डर गए हैं। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल साजिश के तहत अशांति फैलाकर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते हैं। उन्होंने इस दौरान प्रदर्शनकारियों के फोटो सबूत के तौर पर पेश किए। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ये किसान नहीं आप और कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। शिअद मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि…

Read More

निदेशक ने चेतावनी देकर छोड़ा, चार्जशीट होने से बचे तीन शिक्षक नेता

निदेशक ने चेतावनी देकर छोड़ा, चार्जशीट होने से बचे तीन शिक्षक नेता

शिमला राजकीय अध्यापक संघ के तीन पदाधिकारी चार्जशीट होने से बच गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित महावीर कैंथला और कैलाश ठाकुर को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया है। सरकार के फैसले पर सवाल उठाने पर राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों को बीते दिनों कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे।  उच्च शिक्षा निदेशक ने कर्मचारी नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किए थे। अब सरकार ने इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तीनों पर की जाने वाली कार्रवाई…

Read More

कथित घोटाले में पूर्व मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी

कथित घोटाले में पूर्व मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी

शिमला कैंची और आरी खरीद के कथित घोटाले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम को क्लीन चिट देने की तैयारी कर दी गई है। विजिलेंस ब्यूरो को इस मामले में पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम को लपेटने के लिए सीधे सबूत नहीं मिले हैं। अब इस प्रकरण की पूरी फाइल ही बंद करने की तैयारी है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने अभियोजन अधिकारियों की राय भी मांगी है। कैंची और आरी खरीद पर हुए कथित घपले की फाइल बंद करने की यह हलचल ठीक मंडी लोकसभा…

Read More

ईआरपी सिस्टम में लगी सेंध, परिणाम से पहले ही निकाल ली मार्क्सशीट

ईआरपी सिस्टम में लगी सेंध, परिणाम से पहले ही निकाल ली मार्क्सशीट

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की परीक्षा और परिणाम के ऑनलाइन सिस्टम में सेंध लगाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एचपीयू के स्नातक डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर के रिजल्ट घोषित होने से पहले ही एक एप्लीकेशन के माध्यम से छात्रों ने अंतिम वर्ष का रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर लिया गया, जो कि परीक्षा और परिणाम की गोपनीयता पर बड़ा हमला है। यह साइबर अपराध का बहुत बड़ा कारनामा है। शुरू से विवादों में रहे विवि के ऑनलाइन सिस्टम की यह सबसे बड़ी खामी सामने आई है। छात्र संगठन…

Read More

खड़ी कार का टोल टैक्स कटा 300 किलोमीटर दूर! जानिए ऐसा हो तो क्या करें

खड़ी कार का टोल टैक्स कटा 300 किलोमीटर दूर! जानिए ऐसा हो तो क्या करें

भोपाल मध्यप्रदेश के दो लोगों को घर बैठे फास्टैग से चपत लगने के मामले सामने आए हैें। दोनों मामलों में कार उस लोकेशन पर नहीं थी, जिस टोल नाके पर टैक्स काटा गया। एक मामले में 175 किलोमीटर दूर तो दूसरे में 295 किलोमीटर दूर स्थित टोल नाके पर टैक्स काटा लिया गया। जबकि दोनों वाहन संबंधित हाईवे से गुजरे तक नहीं थे।  छिंदवाड़ा के कारोबारी अंबेश बलवापुरी की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन करीब 295 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के केलापुर टोल प्लाजा पर…

Read More