रोपवे: नौ दशक बाद नए रूप में दिखेगी हेरिटेज ट्रॉली, मेट्रो की तरह होगा लुक

रोपवे: नौ दशक बाद नए रूप में दिखेगी हेरिटेज ट्रॉली, मेट्रो की तरह होगा लुक

जोगिंद्रनगर (मंडी) जोगिंद्रनगर में एशिया के सबसे पहले रोपवे पर दौड़ने वाली हेरिटेज ट्रॉली का आधारभूत ढांचा अब नौ दशकों के बाद एक नए रूप में दिखने वाला है। हेरिटेज ट्रॉली के नए आधारभूत ढांचे को मेट्रो की तरह लुक दी जाएगी, जिसमें करीब 15 से 20 लोग एकसाथ सफर कर सकेंगे। इसका लाभ पर्यटकों को भी मिलेगा। रोपवे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के इंजीनियरों ने ताकत झोंक रखी है। परियोजना के उच्चाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बफर जोन से वींचकैंप…

Read More

राहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी

राहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को 7 से 10 रुपये तक सरसों तेल सस्ता मिल सकता है। आयात शुल्क कम होने से तेल के दामों में गिरावट आनी संभावित है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि दालों और रिफाइंड के दामों में भी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में सरसों तेल के दाम भी गिरेंगे। निगम ने सरसों तेल को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांग ली हैं। एक सप्ताह बाद टेंडर खोला जाना है। यह टेंडर दिसंबर के लिए किया जा रहा है।  प्रदेश में 19…

Read More

अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती हैं विधानसभा समितियों की बैठकें

अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती हैं विधानसभा समितियों की बैठकें

शिमला शिमला में आयोजित हो रहे 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान विधानसभा और विधान परिषदों के संचालन को और बेहतर करने के उद्देश्य से हो रहे मंथन में बड़ी बात निकलकर आई है। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि सदनों की समितियों की बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। समितियों के सामने संबंधित विभागों व जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हों ताकि न सिर्फ विधायिका बल्कि शासन-प्रशासन के बहुमूल्य समय…

Read More

क्यूआर कोड से दें दान, प्रसाद के रूप में चढ़ाएं पौधे

क्यूआर कोड से दें दान, प्रसाद के रूप में चढ़ाएं पौधे

धर्मशाला/श्री नयना देवी जी(बिलासपुर) हिमाचल प्रदेश की सभी शक्तिपीठों में अब क्यूआर कोड सिस्टम से दान की नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके अलावा शक्तिपीठों में अब श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पौधे चढ़ा सकेंगे, जिन्हें मंदिर प्रशासन जगह-जगह रोपित करेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। नयना देवी शक्तिपीठ से वृक्षम प्रसादम योजना शुरू की गई है। वहीं क्यूआर कोड सिस्टम से दान देने की व्यवस्था चामुंडा मंदिर में नवरात्र के दौरान शुरू हुई थी, जो अब अन्य शक्तिपीठों में भी शुरू हो गई है।   जिला कांगड़ा…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में करेंगे शिलान्यास, एसपीजी ने डाला डेरा

प्रधानमंत्री मोदी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में करेंगे शिलान्यास, एसपीजी ने डाला डेरा

ग्रेटर नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 25 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल दिया है। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार व अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए निरीक्षण किया। शिलान्यास कार्यक्रम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के एक किमी से अधिक के दायरे में सुरक्षा का घेरा बनाया जाएगा। इसमें सबसे…

Read More

घाटी में दो दहशतगर्दों का सफाया, हथियार बरामद, शिनाख्त की कोशिश

घाटी में दो दहशतगर्दों का सफाया, हथियार बरामद, शिनाख्त की कोशिश

श्रीनगर/कुलगाम कश्मीर घाटी में वीरवार को हुई दो मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया। इनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।  श्रीनगर के बेमिना इलाके में वीरवार की देर रात आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी की गई। इस दौरान घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने जवाबी कार्रवाई से उन्हें रोके रखा। उन्हें समर्पण के लिए कई बार कहा गया, पर वे नहीं माने। अंतत: मुठभेड़ में…

Read More

किसान ने मंत्री के हाथों पुरस्कार लेने से किया मना, कहा- आंदोलनरत किसानों को क्या जवाब दूंगा

किसान ने मंत्री के हाथों पुरस्कार लेने से किया मना, कहा- आंदोलनरत किसानों को क्या जवाब दूंगा

गोहाना (सोनीपत) हरियाणा के सहकारिता एवं अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गुरुवार को गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ किया। उन्होंने सीजन 2020-21 के अंतर्गत मिल में सबसे अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान गांव सिरसाढ़ के किसान सुरेंद्र लठवाल को मिल प्रशासन ने गत सीजन में सर्वाधिक गन्ना लाने पर तृतीय पुरस्कार के लिए बुलाया।  किसान ने मंच पर पहुंचकर मंत्री डॉ. बनवारी लाल के हाथ से पुरस्कार ग्रहण करने से साफ मना कर…

Read More

मुझे फंसाना चाहती है सरकार : बिक्रम मजीठिया

मुझे फंसाना चाहती है सरकार : बिक्रम मजीठिया

चंडीगढ़ पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ सीएम के पास सबूत है तो उन्हें दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर मुझे फंसाना चाहती है। अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है।  ड्रग्स मामले में पूर्व मंत्री और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनौती दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत है तो वह दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि…

Read More

बिजली खरीद समझौतों की होगी विजिलेंस जांच, सीएम चन्नी

बिजली खरीद समझौतों की होगी विजिलेंस जांच,  सीएम चन्नी

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को एलान किया कि अकाली-भाजपा सरकार में हुए विवादित बिजली खरीद समझौतों समेत भ्रष्टाचार और अनियमितता के सभी मामलों की जल्द ही विजिलेंस जांच होगी। विधानसभा में बिजली क्षेत्र (2006-07 से 2020-21) संबंधी श्वेत पत्र पेश करने के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की वचनबद्धता जाहिर की और कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के उन सभी बेईमान नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने रेत, परिवहन और नशे के अलग-अलग माफियाओं के जरिये नाजायज तरीके से अपनी जेबें…

Read More

विधेयक पारित: पंजाब के स्कूलों में 10वीं तक पंजाबी भाषा अनिवार्य, उल्लंघन पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना

विधेयक पारित: पंजाब के स्कूलों में 10वीं तक पंजाबी भाषा अनिवार्य, उल्लंघन पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना

चंडीगढ़ उच्च शिक्षा एवं भाषाएं मंत्री परगट सिंह ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा में पंजाबी भाषा से संबंधित दो अहम विधेयक ‘पंजाबी व अन्य भाषाएं शिक्षा (संशोधन) बिल, 2021’ और ‘पंजाब राज्य भाषा (संशोधन) बिल-2021’ पेश किए। इन विधेयकों को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित किया। राज्य के स्कूलों में पहली से 10वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए पंजाबी को अनिवार्य विषय के तौर पर सख्ती से लागू करने के लिए ‘पंजाबी व अन्य भाषाएं शिक्षा (संशोधन) बिल, 2021’ पास किया गया। इसके तहत जुर्माना राशि को 25000,…

Read More