डेंगू बेकाबू : सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट

डेंगू बेकाबू : सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट

चंडीगढ़ हरियाणा में बेकाबू डेंगू ने इस बार सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2015 के बाद पहली बार डेंगू के केसों की संख्या 10 हजार पार पहुंच गई है। गंभीर बात ये है कि अभी भी केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना औसतन 150 नए केस मिल रहे हैं। सात जिले डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं। इनमें फतेहाबाद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अंबाला जिले शामिल हैं।  प्रदेश में अब तक 80814 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रोजाना 500 लोगों के सैंपल…

Read More

चन्नी ने अशोक गहलोत से की मुलाकात, नहरी पानी के बंटवारे पर हुई चर्चा

चन्नी ने अशोक गहलोत से की मुलाकात, नहरी पानी के बंटवारे पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ पंजाब और राजस्थान के बीच नहरी पानी के बंटवारे को लेकर कई साल से चल रहा विवाद सुलझने की उम्मीद है। रविवार को जयपुर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में नहरी पानी के बंटवारे पर चर्चा की।  चन्नी ने गहलोत को पंजाब आने का न्योता दिया, जिसको गहलोत ने स्वीकार कर लिया है। अब संभावना है कि जल्द ही गहलोत पंजाब दौरे पर आएंगे, जहां पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा कर समाधान ढूंढा…

Read More

लापरवाही: ऊधमपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में कोच लगाना भूले कर्मचारी, पठानकोट में यात्रियों ने किया हंगामा

लापरवाही: ऊधमपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में कोच लगाना भूले कर्मचारी, पठानकोट में यात्रियों ने किया हंगामा

पठानकोट (पंजाब) ऊधमपुर में रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। ऊधमपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में कर्मचारी एक कोच लगाना ही भूल गए। इसके चलते 72 यात्रियों को फर्श पर बैठ कर सफर करना पड़ा। वहीं पठानकोट कैंट पर विवाद बढ़ने के बाद ट्रेन दो घंटे देरी से रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों ने काफी हंगामा किया। इसके बाद रेल अधिकारियों ने जालंधर कैंट में एक अतिरिक्त कोच लगाने का आश्वासन दिया तो ट्रेन शनिवार शाम 6:40 के बजाय रात 8:40 पर रवाना हो सकी। दरअसल, ऊधमपुर…

Read More

दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन करने के आरोप में बीओ समेत पांच पर केस दर्ज

दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन करने के आरोप में बीओ समेत पांच पर केस दर्ज

शिमला स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चंबा जिले में तैनात रहे एक रेंज अफसर, एक ब्लॉक (बीओ) अफसर और दो फॉरेस्ट गार्ड समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ करीब साढ़े चार लाख रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और फॉरेस्ट गार्डों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई राशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया। मामले की शिकायत चंबा के ही एक ठेकेदार ने की थी, जिसने उक्त सड़क का निर्माण किया था।…

Read More

बाहरी राज्यों के अफसरों ने शिमला में खरीदी जमीन, लगाएंगे बगीचे

बाहरी राज्यों के अफसरों ने शिमला में खरीदी जमीन, लगाएंगे बगीचे

शिमला हिमाचल के आईएएस अफसरों की दिलचस्पी हिल्स क्वीन शिमला में जमीनें खरीदने में भी दिख रही है। बाहरी राज्यों के अधिकारी यहां रिहायश बनाने के साथ-साथ बाग-बगीचे लगा रहे हैं। प्रदेश सचिवालय के सचिव स्तर के कई वरिष्ठ आईएएस अफसर और कुछ जिलों के उपायुक्तों को रिहायश और बाग-बगीचे लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट 1972 की धारा 118 के तहत सशर्त मंजूरी दे दी गई है। यह मंजूरी पत्र के जारी होने से एक साल तक मान्य होगी। भूमि का इस्तेमाल उसी प्रयोजन के…

Read More

विवादों में एचएसएससी: शपथ पत्रों की जांच के बिना ही जारी कर दिया एसआई भर्ती का परिणाम

विवादों में एचएसएससी: शपथ पत्रों की जांच के बिना ही जारी कर दिया एसआई भर्ती का परिणाम

चंडीगढ़ नौकरियों को लेकर शुरू से ही सुर्खियों में रहे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक बार फिर कटघरे में है। सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में उम्मीदवारों द्वारा आर्थिक सामाजिक आधार को लेकर दिए गए स्व हस्ताक्षरित शपथ पत्रों की जांच के बिना ही आयोग द्वारा फाइनल परिणाम जारी कर देने पर अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं। झूठे शपथ पत्रों की शिकायत के बाद आयोग ने आनन-फानन पुलिस को शिकायत देकर जांच बैठा दी। साथ ही जो काम परिणाम के पहले करना चाहिए था, अब तहसीलदार-एसडीएम से सत्यापित शपथ…

Read More

प्रदूषण: 21 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम की सिफारिश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध

प्रदूषण: 21 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम की सिफारिश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध

चंडीगढ़ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश लागू करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 11 विभागों को पत्र लिखा है। इसमें एनसीआर के जिलों में 50 फीसदी स्टाफ के लिए वर्क फ्रॉम होम 21 नवंबर तक लागू करने की कार्ययोजना बनाने को कहा है। यही आदेश निजी संस्थानों को भी लागू कराने होंगे।  स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखने के लिए कहा गया है। प्रदूषण फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की सफाई आधुनिक मशीनों से करानी होगी।…

Read More

चार हफ्ते में नशे की कमर तोड़नी थी, चार साल बीते, कैप्टन पर बरसे नवजोत सिद्धू

चार हफ्ते में नशे की कमर तोड़नी थी, चार साल बीते, कैप्टन पर बरसे नवजोत सिद्धू

चंडीगढ़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में नशे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने और बड़ी मछलियों को दबोचने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है। सिद्धू ने कैप्टन पर तंज कसते हुए लगातार चार ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब के लोगों से वादा किया गया था कि हम चार हफ्ते में नशे की कमर तोड़…

Read More

आंदोलनरत किसानों पर दर्ज केस होंगे रद्द, पराली जलाने के मामले भी होंगे वापस

आंदोलनरत किसानों पर दर्ज केस होंगे रद्द, पराली जलाने के मामले भी होंगे वापस

चंडीगढ़ केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी संघर्ष के दौरान पंजाब में किसानों पर दर्ज सभी केस रद्द किए जाएंगे। यह एलान बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 32 किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद किया। उन्होंने आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों व मजदूरों के परिजनों को सरकारी नौकरी व तय मुआवजा देने के लिए संयुक्त मोर्चा से सूची मांग ली है।  मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि पंजाब के सरकारी दफ्तरों में केवल पंजाबियों को ही नौकरी देने के लिए…

Read More