चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को जालंधर में 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री चन्नी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, समानता, मानवीय गरिमा और एकता के मूल मूल्यों को याद रखना महत्वपूर्ण है, जो हमारे संविधान के आधार हैं। आइए हम इन मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने का…
Read MoreCategory: National News
पर्यटकों से फास्ट टैग से वसूल किया जाएगा ग्रीन टैक्स
कुल्लू उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि अब फास्ट टैग से ग्रीन टैक्स की वसूली होगी। ऑनलाइन बैरियर की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है। इसे गणतंत्र दिवस के बाद शुरू किया जाएगा। एनएच अथॉरिटी के टोल टैक्स बैरियर के बाद हिमाचल में पहला ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली ऑनलाइन हो गया है। मनाली के रांगड़ी के पास लगे इस बैरियर में अब पर्यटक वाहनों से फास्ट टैग के जरिये ही पेमेंट ली जाएगी। यहां सैलानियों और आम लोगों को जाम जैसी समस्या से निजात मिलेगी। पर्यटन विभाग की ओर…
Read Moreकई निजी नर्सिंग संस्थानों पर आयोग ने दिए सख्ती बरतने निर्देश
शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित कई निजी नर्सिंग संस्थान जानकारियां देने में आनाकानी कर रहे हैं। इस संस्थानों की अस्पतालों से संबद्धता को लेकर निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग जांच कर रहा है। अधूरी जानकारियां देकर नर्सिंग संस्थान अपना पल्ला झाड़ रहे है। इस कार्यप्रणाली को लेकर आयोग ने अब सख्ती बरतने का फैसला लिया है। नर्सिंग संस्थानों को पत्र जारी कर पूरी जानकारी एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में जानकारी नहीं देने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नर्सिंग संस्थानों की ओर…
Read Moreपूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम जयराम ने की घोषणाओं की बौछार
सोलन हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणाएं कर हर वर्ग को छूने की कोशिश की है। चुनावी साल में सोलन के ठोडो मैदान से प्रदेश के लिए कई सौगात की बौछार कर उन्होंने राजनीतिक संतुलन साधा। खास तौर पर पुलिस कांस्टेबल की मांग को मानकर उनके आंदोलन की धार को कुंद करने की सफल कोशिश की है। सीएम का फोकस गरीब, बुजुर्ग, बेसहारा और बीमार लोगों पर रहा। उन्होंने बिजली की दरों में स्लैब के आधार पर जहां कटौती की घोषणा की…
Read Moreकर्मचारियों को संशोधित वेतनमान तय करने के दो फार्मूले
शिमला हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी करने के लिए दिए जा रहे तीसरे विकल्प से उनके 2015 के बेसिक वेतन और डीए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। उस वक्त बेसिक का 113 फीसदी डीए मिल रहा था। सीएम जयराम ठाकुर की घोषणा के बाद लिपिकों समेत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। 31 दिसंबर 2015 की बेसिक पे को इसके आकलन का आधार माना जाएगा। हालांकि, इस विकल्प पर एक जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक देय एरियर नहीं मिलेगा। हिमाचल प्रदेश…
Read Moreगठबंधन में सीटों का बंटवारा, 65 सीट पर लड़ेगी भाजपा, 37 पंजाब लोक कांग्रेस और 15 शिअद संयुक्त को
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए त्रिकोणीय गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख 37 सीटों पर और शिअद-संयुक्त प्रमुख 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि पंजाब पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सुरक्षा एक बहुत छोटा सा मुद्दा है। यह चुनाव स्थिरता और सुरक्षा के लिए है। पंजाब को पटरी पर लाना हमारा मकसद है। नड्डा ने कहा कि 1984 के दंगों की जांच के लिए…
Read Moreओमिक्रॉन से बड़ी आबादी पीड़ित, एम्स की इमरजेंसी में हर तीसरा मरीज संक्रमित
नई दिल्ली एम्स की इमरजेंसी में हर तीसरा मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहा है। ऐसे में एम्स के डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य विशेषज्ञों का दावा है कि दिल्ली की एक बड़ी आबादी ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुकी है। एम्स की इमरजेंसी में इस समय लोग कई बीमारियों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों की कोरोना जांच भी की जा रही है। जांच के दौरान हर तीन में से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहा है। एम्स के गेस्ट्रो एंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टर अनन्य गुप्ता के…
Read Moreआतंकियों का नेटवर्क खंगाल रही उत्तराखंड पुलिस, पंतनगर में पकड़े गए थे चार युवक
रुद्रपुर आतंकी को पनाह देने के आरोपी चार युवकों को जेल भेज दिया गया है। अब चारों युवकों से जुड़े अन्य लोगों को तलाशने में एसटीएफ व पुलिस टीम जुट गई है जिनके माध्यम से आतंकियों पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है। 10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया पठानकोट के आर्मी कैंट पर नवंबर 2021 में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पुलिस ने बीती 10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पंजाब पुलिस ने छह हैंड ग्रेनेड, नौ पिस्टल, एक राइफल, मैगजीन…
Read Moreबारिश से खराब धान-कपास का मुआवजा मिला नहीं, अब सब्जी-सरसों की फसलों पर संकट
चंडीगढ़ हरियाणा में अक्टूबर में बेमौसमी बारिश से खराब हुई धान-कपास की फसलों का मुआवजा अभी किसानों को मिल नहीं पाया है। इधर लगातार जारी बारिश से अब सब्जी और सरसों की फसलों में नुकसान हो रहा है। कई जिलों में तो गेहूं की फसलों में भी पानी भर गया है। अगर निकासी नहीं हुई तो यह फसल भी खराब हो सकती है। एक बार फिर से किसान और भाकियू विशेष गिरदावरी की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह भी 3 दिन तक प्रदेश में बारिश दर्ज की गई। हालांकि,…
Read Moreविधानसभा चुनाव: सिखों पर फोकस करेगा त्रिकोणीय गठबंधन, 70 सिख उम्मीदवार होंगे चेहरे
चंडीगढ़ पंजाब चुनाव के लिए त्रिकोणीय गठबंधन (भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त) ने सिखों को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। चुनावी मंथन के बाद गठबंधन के सभी सहयोगियों ने तय किया है कि विधानसभा की कुल 117 सीटों में 70 पर सिख चेहरों को उतारा जाए। अकेले भारतीय जनता पार्टी ने ही 33 से 35 सिख चेहरों को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। गठबंधन के अन्य साथी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को भी इसी रणनीति पर उम्मीदवार उतारने की भाजपा के…
Read More