रोहतक (हरियाणा) अमृत कालोनी निवासी निमई कोले रोहतक में रहकर सुनारों के लिए काम करता है। शुक्रवार को वह बाइक पर संजय नाम के युवक से गोहाना पैसे लेने गया था। वापस आते समय रास्ते में दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गोहाना से पैसे लेकर लौट रहे बंगाली कारीगर से दो नकाबपोश युवकों ने खिड़वाली गांव में ड्रेन नंबर आठ के पास पांच लाख रुपये छीन लिए। वारदात शुक्रवार रात हुई। हालांकि पुलिस वारदात को शक की निगाह से देख रही है। फिलहाल…
Read MoreCategory: National News
हिमाचल में टावर लगाने वाली कंपनिया लगा रही थी चूना अब शिकायत के माध्यम से उठा मामला
शिमला आईटी एक्ट में प्रावधान है कि कंपनियों को पंचायतों से ली एनओसी का हर साल नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंपनी को पहली बार एनओसी लेने पर दस हजार की राशि प्रति टावर देनी होती है। हिमाचल की पंचायतों को मोबाइल कंपनियां चूना लगा रही हैं। ये कंपनियां पहली बार पंचायतों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेकर मोबाइल टावर स्थापित कर रही हैं। इसके एवज में कंपनियां संबंधित पंचायत को दस हजार प्रति टावर धनराशि एक बार ही देती हैं। इसके बाद ये कंपनियां न तो एनओसी का…
Read Moreहर माह बिजली बिल देने का फैसला वापस नहीं होगा : प्रबंध निदेशक
शिमला बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने कहा कि कारण बताओ नोटिस को पावर इंजीनियर अन्यथा ना लें। नोटिस का समय रहते जवाब दें। प्रदेश में हर माह सौ फीसदी बिजली बिल जारी करने को लेकर लिया गया फैसला वापस नहीं होगा। राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन और पावर इंजीनियरों के बीच खड़े हुए विवाद पर बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने कहा है कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति सुधारने को ऐसा करना जरूरी है। हर माह अगर बिजली बिल वसूले नहीं जाएंगे तो खर्च पूरे करना मुश्किल…
Read Moreघोटाला : निजी शिक्षा सस्थानो द्वारा करोडो के छात्रवृति घोटाले करने पर चलेगा सीबीआई का डंडा
शिमला सीबीआई की अब तक की जांच में 266 में से 28 निजी संस्थानों को घोटालों में संलिप्त पाया गया है। 11 संस्थानों की जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 17 संस्थानों के खिलाफ जांच जारी है। प्रदेश के बहुचर्चित 250 करोड़ रुपये से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई नाइलेट के एक केंद्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। आरोप हैं कि छात्रवृत्ति हड़पने वाले इस संस्थान के पास करोड़ों की संपत्ति है। इसकी जांच करने के लिए सीबीआई…
Read Moreसरकार महंगाई को नियंत्रित करने में हो रही है असफल, तीन दिनों में 400 रूपये बढ़े सरिये के दाम अब सीमेंट भी हो सकता है और महंगा
भराड़ी (बिलासपुर) सरिया के दाम आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल से कम होकर 7500 रुपये प्रति क्विंटल हुए थे। बुधवार से शुक्रवार तक प्रति क्विंटल चार सौ रुपये दाम बढ़े हैं। हिमाचल प्रदेश में सरिया के दामों में पिछले तीन दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिनों के भीतर ही सरिया के दाम में 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन पहले ही सरिया के दामों में कमी आई थी। सरिया के दाम आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल से कम होकर 7500 रुपये प्रति क्विंटल हुए थे।…
Read Moreअध्यक्ष पद पर बबल होने की आशंका, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का देहरादून दौरा
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में संगठन बदलाव को लेकर चर्चा के आसार हैं। कई अहम मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन हो सकता है। इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता की चर्चा है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम…
Read Moreचंबा में 1100 बीघा भूमि में बनेगा हिमाचल का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट : एमओयू साइन
चंबा प्लांट में उत्पादित हाइड्रोजन को 20 किलोग्राम क्षमता वाली बस/कार आदि के ईंधन टैंक में संग्रहीत किया जाएगा और यह हाइड्रोजन मुख्य इंजन में लगे हाइड्रोजन ईंधन सेल में जाएगा। इस ऊर्जा का उपयोग 20 किलोग्राम ईंधन टैंक के साथ लगातार 8 घंटे या 200 किलोमीटर तक बस चलाने के लिए किया जाएगा। जिला चंबा प्रशासन और एनएचपीसी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित होने के बाद मौजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य अधिकारी। हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रदेश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…
Read Moreप्रदेश में महंगा हुआ हेली टैक्सी का सफर: चंडीगढ़ से धर्मशाला 336 रुपये, चंडीगढ़ से कुल्लू का 320 रुपये तक बढ़ा किराया
शिमला चंडीगढ़ से धर्मशाला का हवाई सफर शिमला और मंडी होकर होता है। इसी तरह चंडीगढ़ से कुल्लू का हवाई सफर शिमला और मंडी से होकर होता है। इसके चलते इनके किराये में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। शेष राशि जीएसटी के कारण बढ़ी है। हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी का सफर महंगा हो गया है। नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही चंडीगढ़ से धर्मशाला के बीच 336 रुपये और चंडीगढ़ से कुल्लू के बीच का प्रति सवारी किराया 320 रुपये तक बढ़ गया है। शिमला-चंडीगढ़, मंडी-धर्मशाला और…
Read Moreअवैध वसूली मामला : फर्जी आईजी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने की तैयारी
शिमला फर्जी आईजी बनकर विनय अग्रवाल ने औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगपतियों से 1.49 करोड़ की अवैध वसूली की है। अग्रवाल औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करता था तो हरियाणा पुलिस के सशस्त्र पुलिस कर्मचारी भी अवैध रूप से इसके साथ रहते थे। ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि किसी को शक न हो। फर्जी आईजी बनकर उद्योगपतियों से अवैध वसूली के मामले में आरोपी विनय अग्रवाल सहित अन्य तीन के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) जल्द ही चार्जशीट को हाईकोर्ट में पेश करेगी।…
Read Moreभ्रष्टाचार को संरक्षण देने के आरोप में मुख्य सचिव की शिकायत, सीएम ने की रिपोर्ट तलब
शिमला मुख्य सचिव रामसुभग सिंह के खिलाफ यह शिकायत एसीएस (वन) रहते नगरोटा सूरियां में इंटरसेप्शन सेंटर के निर्माण में 60 लाख रुपये की गड़बड़ी को दबाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के मामले में हुई है। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) रहते भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिपोर्ट तलब कर ली है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शिमला में…
Read More