कोरोना के पिछले 24 घंटे में आए 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार

कोरोना के पिछले 24 घंटे में आए 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार

देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में  51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 4.49 करोड़ केस देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब…

Read More

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर चलाया चाबुक 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर चलाया चाबुक 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग चौंकन्ना बना हुआ है। एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक दोष सिद्ध हुए हैं। मामलों पर बारीकी से नजर कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उसी की वजह से ऐसा हुआ है। दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज उन्होंने कहा…

Read More

पाकिस्तान और चीन गठजोड़ खतरनाक,हिंद महासागर में बढ़ रही चुनौती : नौसेना प्रमुख

पाकिस्तान और चीन गठजोड़ खतरनाक,हिंद महासागर में बढ़ रही चुनौती : नौसेना प्रमुख

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का कहना है कि आत्मनिर्भरता की तरफ से नौसेना तेजी से कदम बढ़ा रही है और 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी। चीन और पाकिस्तान की बढ़ती चुनौती पर भी नौसेना प्रमुख ने अपनी बात रखी और कहा कि हिंद महासागर में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। नौसेना प्रमुख ने ये भी कहा कि हिंद महासागर में सर्विलांस बढ़ाया गया है। चीन-पाकिस्तान का गठजोड़ खतरनाक नौसेना प्रमुख ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साझा हित हैं और जिन…

Read More

हिमाचल में सेब का कारोबार करने के लिए अब आढ़तियों के लिए होंगे यह नियम

हिमाचल में सेब का कारोबार करने के लिए अब आढ़तियों के लिए होंगे यह नियम

हिमाचल की मंडियों में आढ़तियों को किलो के हिसाब से सेब कारोबार करने का शपथ पत्र देना होगा। बागवानी, जनजातीय और राजस्व मंत्री के निर्देशों पर कृषि विपणन बोर्ड ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। 10 मई से पहले आढ़तियों को वजन मापने की इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की व्यवस्था करनी होगी। मेट्रोलॉजी अधिनियम के तहत मशीनों का सत्यापन करना भी अनिवार्य होगा। निर्देशों की अवहेलना करने पर आढ़तियों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मनमानी करने वाले आढ़ती ब्लैक लिस्ट भी होंगे। इस सेब सीजन में किलो के हिसाब…

Read More

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के तहत काम करेंगे आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षक

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के तहत काम करेंगे आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षक

सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत करीब 1300 कंप्यूटर शिक्षक अब राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के तहत काम करेंगे। हिमाचल सरकार ने नाइलेट कंपनी से नाता तोड़ लिया है। अब कॉरपोरेशन के माध्यम से ही इन शिक्षकों को वेतन जारी होगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बीते कई वर्षों से करीब 1300 कंप्यूटर शिक्षक आउटसोर्स पर सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी के तहत कार्यरत रहे शिक्षक लगातार शोषण होने की आवाज उठाते आए हैं। कंपनी पर तय समय से और पूरा वेतन तक नहीं देने के आरोप लगाए गए हैं।…

Read More

इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन की मरम्मत करना सीखेंगे आईटीआई प्रशिक्षु

इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन की मरम्मत करना सीखेंगे आईटीआई प्रशिक्षु

हिमाचल प्रदेश के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रिक व्हीकल और ड्रोन मरम्मत के कोर्स शुरू होंगे। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के पाठ्यक्रम में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डाटा साइंस) को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि छात्रों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, घुमारवीं, गरनोटा, नादौन, सुन्नी, शाहपुर, पालमपुर, शमशी, नाहन, जुब्बल, ऊना, पंडोगा, सुंदरनगर (विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए) और नालागढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकेनिक,…

Read More

हिमाचली चंडीगढ़ में बनवा रहे धर्मशाला, पीजीआई जाने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

हिमाचली चंडीगढ़ में बनवा रहे धर्मशाला, पीजीआई जाने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों की एक संस्था पीजीआई जाने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए धर्मशाला का निर्माण करवा रही है। जन कल्याण सेवा सोसायटी ट्राईसिटी इस काम का बीड़ा उठाया है। अब किसी भी मरीज और तीमारदार को अस्पताल के बाहर और सड़कों पर रातें नहीं गुजारनी पड़ेंगी। इस धर्मशाला पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसमें हिमाचल व अन्य राज्यों से पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी आसरा प्रदान करने जा…

Read More

केसर के नाम पर कुसुंभ के पौधे उगाकर गुमराह हो रहे किसान

केसर के नाम पर कुसुंभ के पौधे उगाकर गुमराह हो रहे किसान

बहुत से किसान केसर के नाम पर कुसुंभ के पौधे उगाकर गुमराह हो रहे हैं। ऐसे किसानों को राष्ट्रीय औषध पादप बोर्ड के उत्तर भारत क्षेत्रीय कार्यालय जोगिंद्रनगर ने सचेत करते हुए दिशा-निर्देश दिए हैं कि वह सावधान हो जाएं, क्योंकि यह केसर नहीं है। यह कुसुंभ नाम का पौधा है, जो बहुत कम कीमत वाला है और मार्केट में इसके दाम बहुत कम हैं। दरअसल कुछ किसान प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में केसर की खेती होने का दावा कर रहे हैं। साथ ही केसर के नाम पर…

Read More

क्या कहते हैं फॉरेक्स रिजर्व पर RBI के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटा

क्या कहते हैं फॉरेक्स रिजर्व पर RBI के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। बता दें कि अक्तूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। वैश्विक कारणों से रुपये को टूटने से बचाने के लिए आरबीआई की ओर से अपने मुद्रा भंडार का…

Read More

हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 से अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश

हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 से अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को राष्ट्रीय राजमार्ग-22 से सभी अवैध कब्जे हटाने के दिए आदेश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि कोई भी सिविल अदालत इसके बारे में सुनवाई नहीं करेगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की खंडपीठ ने 30 जून तक पंथाघाटी से असीम ट्रेडिंग कंपनी तक पैदल पथ मार्ग के निर्माण को सुनिश्चित करने को कहा है। अदालत ने अपने आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट 4 जुलाई तक तलब की है। याचिकाकर्ता रमेश कुमार और अन्य की ओर से दायर याचिका…

Read More