कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही उनकी पार्टी द्वारा दी गईं पांच गारंटियां कानून बन जाएंगी। राहुल गांधी ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक के कुछ ही घंटे बाद उनके द्वारा किए गए वादे लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की नफरत और भ्रष्टाचार को हरा दिया है। ‘लोगों ने भाजपा की नफरत को हरा दिया’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी ने पत्रकारों…
Read MoreCategory: National News
कर्नाटक के CM पद की शपथ ली सिद्धारमैया ने , इन विधायकों को भी मिला मंत्रीपद
आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आठ अन्य विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में जगह मिली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचीं। वहीं गैर-भाजपा शासित राज्यों के कई सीएम भी इस मौके पर समारोह में पहुंचे। पढ़िए सिद्धारमैया शपथ समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स… लाइव अपडेट 03:24 PM, 20-MAY-2023 शपथ ग्रहण के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार…
Read Moreस्कूलों में भर्ती होंगे 980 स्कूल प्रवक्ता
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 980 स्कूल प्रवक्ता न्यू भर्ती होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य लोकसेवा आयोग को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है। बीते दिनों राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इन पदों को पर सीधी भर्ती करने को मंजूरी दी गई थी। जल्द ही आयोग की ओर से इस बाबत विज्ञापन जारी किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 5291 शिक्षकों की भी लोकसेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती की जाएगी। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत हिमाचल के स्कूलों को जल्द ही 6,000 नए…
Read Moreमानसिक रोगों का मिलेगा बेहतर और सस्ता उपचार, वेलनेस सेंटर चलाने की तैयारी
देश और दुनिया में बढ़ रहे मानसिक रोग चुनौती बने हुए हैं। आईआईटी मंडी इसका सामना करने में अहम भूमिका निभाएगा। ग्रामीण और गरीब लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज दिलाने के लिए संस्थान का आईकेएस (भारतीय ज्ञान प्रणाली) सेंटर एक वेलनेस सेंटर चलाने की तैयारी में है। इसमें मानसिक रोगों का महंगा खर्च बहन न कर पाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। शुरुआती तौर पर वेलनेस केंद्र में 50 बैड लगाए जाएंगे, जिन्हें बाद में बढ़ाया जा सकेगा। वेलनेस सेंटर का समर्थन करने के लिए संस्थान…
Read Moreसरकार ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन इंतकाल में अनियमितता पर कार्रवाई के दिए आदेश
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के भूमि अधिग्रहण के इंतकाल के समय मंडी से कुल्लू तक भू-मालिकों को सूचित किए बिना ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव राजस्व ने कुल्लू उपायुक्त को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट और कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। उपरोक्त आदेशों की पुष्टि संयुक्त सचिव राजस्व सरकार हिमाचल के बलवान चंद ने अपने कार्यालय के पत्र संख्या रेव.डीजी 7-1/2019-1 में की है। प्रधान सचिव राजस्व सरकार हिमाचल प्रदेश ने फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के शिकायत पत्र पर…
Read Moreप्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित, देखे लाइव अपडेट
लाइव अपडेट 11:44 AM, 20-MAY-2023 ये रहे प्रदेश के टॉपर साइंस संकाय में ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए हैं। जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। कॉमर्स संकाय में सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वृंदा ने 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। आर्ट्स संकाय में प्रदेशभर में पहले स्थान पर चार विद्यार्थी रहे हैं। चारों…
Read MoreCM का शपथ समारोह : विपक्ष के इन दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने नहीं बुलाया, समझें सियासी मायने
कांग्रेस के लिए 20 मई का दिन काफी बड़ा है। शनिवार को कर्नाटक में नई सरकार का शपथ समारोह होना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया सूबे के नए मुखिया होंगे। डीके शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा कई नेताओं को मंत्रि पद की शपथ भी दिलाई जाएगी। कांग्रेस ने शपथ समारोह को एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्ष के कई नेताओं को बुलाया गया है। कुछ ऐसे भी बड़े चेहरे हैं, जिन्हें इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया…
Read Moreआवश्यक सूचना : दो हज़ार के नोट रखे है तो इस तिथि से पहले ही बदले वरना होगा आपका नुकसान
आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। 2016 में आरबीआई ने किए थे जारी आरबीआई ने नवंबर 2016 में आरबीआई एक्ट…
Read Moreवन भूमि पर खैर कटान को हरी झंडी : सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ काटे जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य वन विभाग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रदेश के 10 वन मंडलों में खैर के पेड़ों को काटने की मंजूरी दी है। इस फैसले से प्रदेश सरकार को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़ और कुटलैहड़ वन मंडलों में खैर के पेड़ों के कटान की योजना तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के…
Read Moreभाजपा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाएगी विशेष अभियान
भाजपा प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा देशभर में विशेष अभियान चलाएगी। जम्वाल ने शुक्रवार को शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को दो विशाल जनसभा को संबोधित कर आगाज करेंगे। इसको भाजपा के कार्यकर्ता और जनता वर्चुअल माध्यम से पूरे देशभर में देख सकेंगे। दूसरे चरण में…
Read More