ट्रैफिक इंस्पेक्टर-जेओए मामले में हो रहे नित नए खुलासे, अभ्यर्थी ही बन गए दलाल

ट्रैफिक इंस्पेक्टर-जेओए मामले में हो रहे नित नए खुलासे, अभ्यर्थी ही बन गए दलाल

भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने का जिम्मा जिन आला अधिकारी पर था, उन्होंने आंखें मूंदकर काम किया। इसके चलते चयन आयोग की गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और चपरासियों से लेकर वाहन चालकों ने भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर खूब चांदी कूटी। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने चयन आयोग के इन आरोपी कर्मचारियों से भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र खरीदे,…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : हिमाचल में 4.19 लाख प्रशिक्षित प्रतिभागी करेंगे क्रियाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : हिमाचल में 4.19 लाख प्रशिक्षित प्रतिभागी करेंगे क्रियाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश में 4.19 लाख प्रशिक्षित प्रतिभागी योग करेंगे। पंचायत स्तर, शिक्षण संस्थानों, नशा निवारण केंद्रों और पर्यटन स्थलों पर योग दिवस मनाया जाएगा। आयुष विभाग के 35 अस्पतालों और 1,185 स्वास्थ्य केंद्रों के नेटवर्क के सहयोग से कार्यक्रम होंगे। 31 मई से 19 जून तक 18,768 स्थानों पर 4,19,208 प्रतिभागियों को योग का प्रशिक्षण दिया गया है। बुधवार को यह प्रतिभागी अलग-अलग समय पर योग क्रियाओं को करेंगे। सिरमौर के नाहन में राज्य स्तरीय योग दिवस मनाया जाएगा। आयुष मंत्री हर्षवर्धन…

Read More

सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के आईटी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री

सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के आईटी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के विकास की अपार क्षमता है। राज्य सरकार प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना के लिए आवश्यक प्रोत्साहन एवं सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में आईटी उद्योग के विकास के लिए सरकार द्वारा अधोसंरचना, मानव संसाधन, नीतिगत ढांचा और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को दिए जा रहे प्रोत्साहन पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि सरकार आईटी क्षेत्र से जुड़े…

Read More

हिमाचल के आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ते कदम

हिमाचल के आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ते कदम

हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पहला कदम बढ़ा दिया। अब तक भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) की परियोजनाओं से पेयजल आपूर्ति और सिंचाई कार्यों के लिए पानी लेने से पूर्व बी.बी.एम.बी. से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता होती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस मुद्दे को केन्द्र सरकार से प्रमुखता के साथ उठाया और अब केंद्र सरकार ने इस शर्त को हटा दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा “हिमाचल प्रदेश में निवेश…

Read More

राज्यपाल ने कुमारी चारवी को सम्मानित किया

राज्यपाल ने कुमारी चारवी को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी-2023 परीक्षा में प्रदेशभर में टॉप करने वाली और देश में 136वीं रैंक हासिल करने वाली कुमारी चारवी सपटा को सम्मानित किया। इस मौके पर उनकी माता सरला सपटा भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने चारवी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है जो दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ…

Read More

चंबा के सलूणी में हुई हत्या के मामले पर कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओ द्वारा जारी किया गया साँझा प्रेस वक्तव्य

चंबा के सलूणी में हुई हत्या के मामले पर कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओ द्वारा जारी किया गया साँझा प्रेस वक्तव्य

सलूणी घटना में कानून कर रहा अपना कार्य, फिर भी राजनीतिक रंग देने में लगा विपक्ष पुलिस मुस्तैदी से अपना कार्य कर आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार शांति बनाए रखें लोग राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा है कि जिला चंबा के सलूणी में हुई हत्या के मामले में कानून अपना कार्य कर रहा है। लेकिन, इसके बावजूद विपक्ष इस घटना पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है।…

Read More

सीबीआई ने नौसेना के ऑडिटर समेत 4 को किया गिरफ्तार, 26 हजार रुपये की रिश्वत की थी मांग

सीबीआई ने नौसेना के ऑडिटर समेत 4 को किया गिरफ्तार, 26 हजार रुपये की रिश्वत की थी मांग

सीबीआई ने बुधवार को कहा कि उसने विशाखापत्तनम में नौसेना के कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट (सीडीए) के लेखा कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ ऑडिटर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक ठेकेदार और उसके साथी को घूसखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिश्वतखोरी के आरोप में वरिष्ठ ऑडिटर तेलिकिचेरला रमन कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर बेसेट्टी डी दंती नोकेश्वर राव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ ऑडिटर ने ठेकेदार भानुप्रताप यादव से कथित तौर पर 26 लाख रुपये के लंबित…

Read More

भाजपा नेता के बिगड़े बोल दिया तनावपूर्ण माहौल तैयार करने वाला बयान

भाजपा नेता के बिगड़े बोल दिया तनावपूर्ण माहौल तैयार करने वाला बयान

West Bengal: भाजपा नेता ने पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की तुलना ‘रूस-यूक्रेन युद्ध’ से की, कहा- होगा खूनखराबा भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय बल नहीं भेजे गए, तो राज्य में खूनखराबा होगा।0 मामला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य में हुई कथित हिंसा की घटनाओं से जुड़ा है। भाजपा के राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान  हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। साथ ही स्थिति की…

Read More

भारत में बंद कर देंगे फेसबुक’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी

भारत में बंद कर देंगे फेसबुक’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर फेसबुक राज्य की पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर पा रहा है, तो वह इसकी सेवाओं को पूरे भारत में बंद करने के बारे में भी विचार कर सकता है। बताया गया है कि कोर्ट की यह टिप्पणी सऊदी अरब में कैद एक भारतीय से जुड़े केस की जांच को लेकर आई है। आरोप है कि फेसबुक इस मामले में कर्नाटक पुलिस के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहा…

Read More

चक्रवात बिपरजॉय आज शाम टकराएगा कई जिलों में अलर्ट; भारी नुकसान की संभावना

चक्रवात बिपरजॉय आज शाम टकराएगा कई जिलों में अलर्ट; भारी नुकसान की संभावना

गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। लाइव अपडेट 09:13 AM, 15-JUN-2023 मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही है। उन्होंने…

Read More